Auto driver VS Ola Uber Earning: आज के समय में ऑफिस, कॉलेज या किसी भी छोटी दूरी के लिए लोग तेजी से Ola और Uber बाइक टैक्सी का इस्तेमाल करने लगे हैं. ये सस्ती भी पड़ती हैं और ट्रैफिक में फटाफट रास्ता भी बना लेती हैं. लेकिन क्या कभी आपके मन में सवाल आया है कि ज्यादा कमाई किसकी होती है—ऑटो ड्राइवर की या बाइक टैक्सी राइडर की?
हाल ही में यूट्यूबर अंकुर वारिकू ने अपने एक वीडियो में इसी सवाल का जवाब तलाशा. उन्होंने दिल्ली के एक ऑटो ड्राइवर से बात की, जिसके पास 15 साल का अनुभव है. इस ड्राइवर ने अपनी दिन और महीने की कमाई का पूरा हिसाब बताया, जो सुनकर कई लोग हैरान रह गए.
ऑटो ड्राइवर कितनी कमाई करते हैं?
दिल्ली का यह ऑटो ड्राइवर रोज़ाना औसतन 15 राइड्स करता है. उसका पूरा ब्रेकअप कुछ ऐसा है:
- 7 नॉर्मल राइड्स – ₹80 प्रति राइड
- 3 एयरपोर्ट राइड्स – ₹450 प्रति राइड
- 5 शेयरिंग राइड्स – ₹120 प्रति राइड
इस तरह एक ऑटो ड्राइवर की दैनिक कमाई करीब ₹2,510 हो जाती है. महीने में यह रकम बढ़कर लगभग ₹75,300 हो जाती है.
अब खर्चे भी जोड़ लीजिए:
- CNG खर्च: ₹18,000
- ऐप/प्लेटफॉर्म चार्ज: ₹2,500
- मेंटेनेंस: ₹2,800
इन सबको निकालने के बाद भी ऑटो ड्राइवर के हाथ में करीब ₹53,800 प्रति माह बच जाते हैं.
बाइक टैक्सी ड्राइवर कितनी कमाई करते हैं?
बाइक टैक्सी राइडर औसतन रोज़ 22 राइड्स पूरी करता है. उसका राइड पैटर्न इस तरह होता है:
- 10 नॉर्मल राइड्स – ₹55 प्रति राइड
- 8 पीक ऑवर राइड्स – ₹71.5 प्रति राइड
- 4 नाइट राइड्स – ₹77 प्रति राइड
इन सबको मिलाकर बाइक राइडर की दैनिक कमाई करीब ₹1,430 होती है, यानी महीने में लगभग ₹42,900.
अब खर्चे देखिए:
- पेट्रोल खर्च: ₹7,700
- प्लेटफॉर्म चार्ज: ₹7,750
- मेंटेनेंस: ₹1,800
इन सबके बाद बाइक टैक्सी राइडर के हाथ में सिर्फ ₹25,650 प्रति माह की नेट इनकम बचती है.
कौन कमाता है ज्यादा? जवाब साफ है
आंकड़ों को देखें तो ऑटो ड्राइवर हर महीने लगभग ₹20,000 ज्यादा कमाते हैं.
जहां बाइक टैक्सी ड्राइवर की कमाई पेट्रोल, प्लेटफॉर्म कमीशन और सिंगल-पैसेंजर राइड्स की वजह से सीमित रहती है, वहीं ऑटो ड्राइवर:
- एक साथ कई यात्रियों को ले जा सकते हैं
- एयरपोर्ट जैसी लंबी दूरी की राइड्स कर सकते हैं
- सस्ती CNG का फायदा उठाते हैं
इस वजह से ऑटो ड्राइवर की मासिक कमाई बाइक टैक्सी राइडर्स से काफी ज्यादा हो जाती है.
ये भी देखिए:
Tata Sierra vs Hyundai Creta: डिजाइन की जंग में कौन जीतेगा SUV क्राउन?













