Ather 450 Apex अब बनेगा हाई-टेक, Infinite Cruise और 157 किमी रेंज के साथ लॉन्च

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

Ather 450 Apex: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बढ़ती लोकप्रियता के बीच Ather Energy ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफ़ा दिया है. कंपनी ने अपने फ्लैगशिप Ather 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ-साथ पूरी 450 सीरीज़ (Ather 450 S, Ather 450 X और Ather 450 Apex) में क्रूज़ कंट्रोल फीचर की घोषणा की है. इस अपडेट का ऐलान Ather Community Day इवेंट में किया गया.

‘Infinite Cruise’ नाम से आया नया फीचर

इस क्रूज़ कंट्रोल को कंपनी ने ‘Infinite Cruise’ नाम दिया है। यह फीचर स्कूटर के राइट हैंडलबार पर दिए गए स्विच से ऑपरेट किया जा सकता है. खास बात यह है कि यह फीचर 10 kmph की न्यूनतम स्पीड से लेकर हाई-स्पीड तक हर रेंज में काम करता है.

यह सिस्टम ट्रैफिक में भी खुद को एडजस्ट कर लेता है. अगर स्कूटर रुक भी जाता है तो क्रूज़ कंट्रोल पूरी तरह बंद नहीं होता, बल्कि थोड़ी देर के लिए पॉज़ होकर स्कूटर जैसे ही गति पकड़ता है, यह फिर से एक्टिव हो जाता है.

मिलेंगे नए स्मार्ट फीचर्स

क्रूज़ कंट्रोल की मदद से अब Ather 450 Apex और भी एडवांस हो गया है. इसमें कंपनी ने दो और स्मार्ट फीचर जोड़े हैं –

  1. Hill Control: चढ़ाई और उतराई के दौरान स्कूटर को स्थिर और संतुलित रखता है.
  2. Crawl Control: ऑफ-रोडिंग या खराब रास्तों पर भी स्कूटर को 10 kmph की रफ्तार तक आराम से चलाता है.

इन फीचर्स को कंपनी के ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे रोज़ाना की कम्यूटिंग और भी आसान हो जाएगी.

बाकी फीचर्स में कोई बदलाव नहीं

नई तकनीक के अलावा Ather 450 Apex अपने मौजूदा फीचर्स के साथ ही आती है. इसमें शामिल हैं:

  • 7-इंच का TFT टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • गूगल मैप्स नेविगेशन
  • ट्रैक्शन कंट्रोल
  • मैजिक ट्विस्ट तकनीक
  • मॉडर्न और स्पोर्टी डिज़ाइन
  • दमदार परफॉर्मेंस और बैटरी पैक

Ather 450 Apex में वही पावरफुल सेटअप दिया गया है:

  • 7.0 kW इलेक्ट्रिक मोटर
  • 26 Nm का पीक टॉर्क
  • 3.7 kWh बैटरी पैक
  • एक बार चार्ज पर 157 किमी की रेंज

बैटरी को 0-100% चार्ज होने में करीब 5 घंटे 45 मिनट लगते हैं.

MY2025 मॉडल्स को भी मिलेगा अपडेट

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि MY2025 वर्ज़न वाले ग्राहकों को यह क्रूज़ कंट्रोल फीचर बैकवर्ड रोल-आउट अपडेट के रूप में मिलेगा. यानी पुराने मालिक भी इस नए फीचर का आनंद ले पाएंगे.

कुल मिलाकर, Ather Energy का यह कदम भारतीय ईवी स्कूटर मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकता है. Infinite Cruise, Hill Control और Crawl Control जैसे फीचर्स Ather 450 Apex को न सिर्फ हाई-टेक बनाते हैं बल्कि डेली राइडर्स के लिए इसे और भी प्रैक्टिकल स्कूटर साबित करते हैं.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com