Asus Vivobook 14 X1407QA: अगर आप एक ऐसा लैपटॉप तलाश रहे हैं जो स्मार्ट, पावरफुल और AI-रेडी हो, तो Asus ने भारत में एक शानदार ऑप्शन लॉन्च कर दिया है. Asus Vivobook 14 (X1407QA) को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹65,990 रखी गई है. यह लैपटॉप खासतौर पर AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है.
डिजाइन और डिस्प्ले
इस लैपटॉप में है 14 इंच का Full-HD+ IPS डिस्प्ले (1920x1200 पिक्सल) जो 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 45% NTSC कलर गैमट है. साथ ही, TÜV Rheinland सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट डिस्प्ले आपकी आंखों को थकने नहीं देगा.

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर
इस डिवाइस की जान है Qualcomm का Snapdragon X (X1-26-100) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जो 2.97GHz की पीक स्पीड पर काम करता है. साथ ही इसमें है Hexagon NPU (Neural Processing Unit) जो 45 TOPS की AI परफॉर्मेंस देता है यानी AI टास्क चुटकियों में होंगे.
ग्राफिक्स के लिए आपको मिलता है Qualcomm Adreno GPU। इस लैपटॉप में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दी गई है.
स्मार्ट फीचर्स और सिक्योरिटी
- Windows 11 Home के साथ आता है और इसमें है नया Copilot सपोर्टेड कीबोर्ड
- IR कैमरा के साथ Windows Hello फेस लॉगइन और प्राइवेसी शटर
- Microsoft Pluton सिक्योरिटी चिप, जो प्रोसेसर में इनबिल्ट है
- ErgoSense कीबोर्ड और टचपैड, Smart Gesture फीचर्स के साथ
- वीडियो कॉल के लिए नॉयज़ रिडक्शन टेक्नोलॉजी

कनेक्टिविटी और पोर्ट्स
इसमें मिलते हैं कुल 4 USB पोर्ट्स:
- 2 x USB 3.2 Gen 1 Type-A (5Gbps)
- 2 x USB 4.0 Gen 3 Type-C (PD और डिस्प्ले सपोर्ट, 40Gbps)
- 1 x HDMI 2.1 पोर्ट
- 1 x 3.5mm ऑडियो जैक
- साथ ही Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 की मदद से आप हरदम जुड़े रहेंगे.
बैटरी और ऑडियो
Asus Vivobook 14 में है 50Wh की बैटरी, जो 29 घंटे तक का बैकअप देने का दावा करती है। इसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है. साउंड क्वालिटी के लिए Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टेरियो स्पीकर्स मिलते हैं.

कीमत और उपलब्धता
- कीमत: ₹65,990
- सेल की शुरुआत: 22 जुलाई से
- कहां मिलेगा: Flipkart, Asus eShop और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
- कलर ऑप्शन: फिलहाल डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध
कुल मिलाकर Asus Vivobook 14 (X1407QA) एक ऐसा लैपटॉप है जो स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और AI डेवलपर्स सभी के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है. दमदार फीचर्स, शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी और एडवांस AI-सपोर्ट इसे बाकी लैपटॉप्स से अलग बनाते हैं.
ये भी देखिए: ₹16,000 में 6.79-इंच डिस्प्ले, 50MP कैमरा और वाटरप्रूफ डिजाइन, Honor X70 ने सबको चौंकाया















