Asus ROG Xbox Ally X: गेमिंग की दुनिया में तहलका मचाते हुए Asus ने मंगलवार को भारत में अपने दो नए पोर्टेबल गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों हैंडहेल्ड गेमिंग पीसी Asus और Microsoft Xbox के संयुक्त सहयोग से विकसित किए गए हैं, और खास बात यह है कि ये पहले Xbox-ब्रांडेड हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस हैं, जिन्हें चलते-फिरते गेमिंग अनुभव के लिए तैयार किया गया है.
कीमत और उपलब्धता (Price & Availability)
Asus ROG Xbox Ally की भारत में कीमत ₹69,990 रखी गई है, जबकि इसके हाई-एंड वेरिएंट ROG Xbox Ally X की कीमत ₹1,14,990 है.
दोनों मॉडल्स को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
इनकी प्री-बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है और बिक्री 16 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी.
खरीदार इन हैंडहेल्ड गेमिंग पीसी को Asus Exclusive Stores, Asus e-Shop, Amazon, और Vijay Sales से खरीद सकते हैं, जो यूज़र्स इन्हें प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें एक साल का GamePass Ultimate सब्सक्रिप्शन और एक ROG Slash Sling Bag फ्री मिलेगा.
डिज़ाइन और डिस्प्ले फीचर्स
दोनों गेमिंग डिवाइस में 7-इंच का Full HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और DXC Anti-Reflection Coating दी गई है, जिससे रिफ्लेक्शन कम होते हैं और विजुअल एक्सपीरियंस बेहतर मिलता है. इसमें AMD FreeSync Premium तकनीक भी शामिल है जो गेमिंग के दौरान स्क्रीन टियरिंग को कम करती है.
डिज़ाइन की बात करें तो दोनों मॉडल्स Xbox कंट्रोलर से प्रेरित हैं, जिनमें ABXY बटन और एक खास Xbox बटन दिया गया है जिससे यूज़र्स तुरंत चैट, ऐप्स और गेम सेटिंग्स एक्सेस कर सकते हैं. नए कॉनटूर्ड ग्रिप्स हाथों में बेहतरीन पकड़ देते हैं, ताकि लंबे गेमिंग सेशन्स के दौरान आराम बना रहे.
स्पेसिफिकेशंस और परफॉर्मेंस
ROG Xbox Ally में AMD Ryzen Z2 A प्रोसेसर, 16GB LPDDR5x RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है. वहीं, ROG Xbox Ally X में इससे पावरफुल AMD Ryzen AI Z2 Extreme चिपसेट, 24GB LPDDR5x RAM और 1TB स्टोरेज दी गई है.
दोनों ही मॉडल्स Windows 11 पर चलते हैं, लेकिन Asus ने सिस्टम को गेमिंग के लिए कस्टमाइज़ किया है ताकि बैकग्राउंड एक्टिविटीज़ कम हों और गेमप्ले के दौरान ज्यादा फ्रेम रेट और स्मूद परफॉर्मेंस मिले.
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी Asus ने कोई कमी नहीं छोड़ी है. ROG Xbox Ally में 60Wh बैटरी, जबकि Ally X में बड़ी 80Wh बैटरी दी गई है. दोनों ही डिवाइस के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला चार्जिंग स्टैंड दिया गया है.
गेमिंग अनुभव और फीचर्स
Asus और Microsoft के इस कोलैबरेशन से खिलाड़ियों को एक नया गेमिंग इंटरफेस मिलेगा. दोनों डिवाइस में नया Xbox Game Bar और Asus Armoury Crate इंटीग्रेशन है, जिससे खिलाड़ी अपने गेम्स, इनपुट कंट्रोल्स और डिवाइस सेटिंग्स को एक ही जगह मैनेज कर सकते हैं. इसके जरिए यूज़र्स को Xbox, Steam, Battle.net जैसे कई गेमिंग प्लेटफॉर्म्स की लाइब्रेरी तक एक्सेस मिलेगा.
ROG Xbox Ally और Ally X उन गेमर्स के लिए बनाए गए हैं जो प्रीमियम गेमिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, लेकिन पोर्टेबिलिटी से समझौता नहीं करना चाहते हैं. इनकी दमदार परफॉर्मेंस, पावरफुल बैटरी, और Xbox-लेवल कंट्रोल्स इसे 2025 का सबसे चर्चित गेमिंग गैजेट बना सकते हैं.
ये भी देखिए:
₹29,999 में लॉन्च हुआ Vivo V60e, 200MP कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ धाकड़ एंट्री
मात्र ₹3,999 में लॉन्च हुआ HMD Touch 4G, 30 घंटे की बैटरी और टचस्क्रीन वाला हाइब्रिड फोन















