घंटे का बादशाह…! जब ‘The Bads of Bollywood’ में बेटे आर्यन खान ने शाहरुख खान का उड़ाया मजाक

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

The Bads of Bollywood: आर्यन खान का डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘The Bads of Bollywood’ ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. लेकिन इस ट्रेलर में सबसे ज़्यादा चर्चा एक मज़ेदार सीन बटोर रहा है, जिसमें खुद शाहरुख खान एंट्री लेते हैं और अपने ही ऊपर बने मज़ाक पर ठहाका लगाते नज़र आते हैं,

‘घंटे का बादशाह’ वाला मज़ाक

ट्रेलर की शुरुआत में मनोज पाहवा का किरदार रैपर बादशाह से परेशान होकर कहता है, ‘घंटे का बादशाह!’ यह लाइन बस एक कैज़ुअल डायलॉग लगती है, लेकिन आगे चलकर यही पंचलाइन एक बड़ा सरप्राइज़ बन जाती है.

जब फिल्म में असली बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एंट्री लेते हैं और लक्ष्या का किरदार उन्हें गेट पर रोकता है, तो वही डायलॉग दोबारा सुनाई देता है, ‘घंटे का बादशाह!’ इस पर शाहरुख पहले ज़ोर से हंसते हैं और फिर हल्का-सा गुस्सा भी दिखाते हैं। यही पल ट्रेलर की हाईलाइट बन गया है.

आर्यन खान का ह्यूमर

आर्यन ने इस छोटे-से मज़ाक में न सिर्फ अपने पापा के ‘बॉलीवुड के बादशाह’ टाइटल को टच किया, बल्कि उसे हल्के-फुल्के ह्यूमर के साथ पेश भी किया. फैंस को यह बोल्ड और स्मार्ट एडिट बेहद पसंद आया है. वहीं शाहरुख खान का इस मज़ाक को स्पोर्टिंगली लेना और कैमरे पर हंस पड़ना, सीन को और भी आइकॉनिक बना देता है.

फैंस की रिएक्शन और उम्मीदें

ट्रेलर के इस सीन के बाद सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं. कोई इसे ‘Father-Son Chemistry का बेस्ट एग्ज़ाम्पल’ बता रहा है तो कोई कह रहा है, ‘आर्यन ने बॉलीवुड का ह्यूमर लेवल नेक्स्ट स्टेज पर पहुंचा दिया.’ अब सबकी नज़र फिल्म पर टिकी है कि क्या इसमें ऐसे और भी पॉप कल्चर जोक्स और इंडस्ट्री पर चुटीले तंज देखने को मिलेंगे.

अगर ट्रेलर का यही अंदाज़ जारी रहा, तो ‘The Bads of Bollywood’ वाकई एक फ्रेश और हटके ट्रीट साबित होगी, जिसमें ह्यूमर, सटायर और बॉलीवुड के ग्लैमरस तड़के का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने मिलेगा.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com