Touch-Screen वाला MacBook! Apple का नया मास्टरस्ट्रोक, OLED डिस्प्ले और M6 चिप के साथ

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Touch-Screen MacBook Pro 2026: टेक जगत में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. Apple reportedly अपना पहला टच-स्क्रीन MacBook Pro लॉन्च करने की तैयारी में है, यह वही फीचर है जिसे कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने कभी अप्रैक्टिकल कहा था. लेकिन अब Apple अपने डिजाइन दर्शन में सबसे बड़ा यू-टर्न लेने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस नए टचस्क्रीन मैकबुक को 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है.

पहली बार OLED डिस्प्ले वाला MacBook Pro

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस नए MacBook Pro को इंटरनल कोडनेम K114 और K116 के तहत तैयार कर रहा है. इसमें कंपनी की अगली जनरेशन की M6 चिप दी जाएगी, जो परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों को बेहतर बनाएगी.

सबसे बड़ी बात है कि यह MacBook Pro पहला ऐसा मॉडल होगा जिसमें OLED डिस्प्ले मिलेगा. यानी वही डिस्प्ले टेक्नोलॉजी जो अब तक सिर्फ iPhone और iPad Pro में इस्तेमाल की जा रही थी. इसका मतलब है ज्यादा गहरे रंग, बेहतरीन ब्राइटनेस और अल्ट्रा क्लियर पिक्चर क्वालिटी.

पतला, हल्का और टच सपोर्ट के साथ

नया MacBook Pro डिज़ाइन के मामले में भी बड़ा अपग्रेड लेकर आएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि इसका चेसिस पहले से पतला और हल्का होगा.

Apple इस बार नॉच को हटाकर होल-पंच कैमरा डिजाइन लाने की तैयारी में है, बिल्कुल वैसा जैसा आजकल iPhones के Dynamic Island में देखने को मिलता है.

टच फीचर के साथ, यूज़र अब ट्रैकपैड और कीबोर्ड के साथ-साथ स्क्रीन को सीधे छूकर भी ऑपरेट कर पाएंगे. यानी अब MacBook यूज़र्स को मिलेगा लैपटॉप और टैबलेट दोनों का कॉम्बिनेशन.

मज़बूत हिंज और स्मूद टच एक्सपीरियंस

Apple के इंजीनियर्स इस नए मॉडल के लिए एक reinforced hinge mechanism पर काम कर रहे हैं, ताकि टच करते वक्त स्क्रीन हिलने या डगमगाने की समस्या न हो जो आमतौर पर Windows लैपटॉप्स में देखी जाती है.

OLED और टच पैनल टेक्नोलॉजी की वजह से इस मॉडल की कीमत मौजूदा MacBook Pro से कुछ सौ डॉलर ज्यादा हो सकती है. फिलहाल 14-इंच MacBook Pro की कीमत भारत में करीब ₹1.66 लाख ($1,999) है.

क्यों बदला Apple का मन?

Apple के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने कभी कहा था कि टचस्क्रीन लैपटॉप्स काम के नहीं, क्योंकि हाथ ऊपर रखकर टच करना असुविधाजनक होता है. लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. iPad की बिक्री में गिरावट और टच-बेस्ड Windows लैपटॉप्स की बढ़ती डिमांड ने Apple को अपनी सोच बदलने पर मजबूर कर दिया है.

भविष्य की प्लानिंग

Apple सिर्फ टचस्क्रीन MacBook तक सीमित नहीं है. कंपनी साथ ही M5 चिप वाले नए MacBook Airs, अपडेटेड Mac Studio और Mac mini, और Face ID वाले फ्यूचर Mac पर भी काम कर रही है.
कंपनी फिलहाल इस टच फीचर पर यूज़र्स की प्रतिक्रिया पर नज़र रखेगी और अगर रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो आने वाले समय में इसे पूरी Mac लाइनअप में शामिल किया जा सकता है.

Apple का पहला टच-स्क्रीन MacBook Pro कंपनी के इतिहास में डिज़ाइन फिलॉसफी का सबसे बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. OLED डिस्प्ले, M6 चिप और टच इंटरफेस के साथ यह MacBook न सिर्फ पॉवरफुल बल्कि भविष्य की टेक्नोलॉजी का नया स्टैंडर्ड सेट करेगा.

ये भी देखिए: 

लग्जरी होम थिएटर्स वाली फीलिंग! LG ने लॉन्च किया 136 इंच का 4K Magnit Active Micro LED TV

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com