सितंबर को आएगा iPhone 17 Pro Max! लॉन्च से पहले लीक हुए जबरदस्त फीचर्स और कीमत

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Updated on:

Follow Us

iPhone 17 Pro Max: Apple का अगला बड़ा हार्डवेयर लॉन्च अब बस एक महीने दूर बताया जा रहा है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन टेक वर्ल्ड में चर्चा है कि सितंबर की शुरुआत में Apple अपने नए iPhone 17 सीरीज को पेश कर सकता है.

इस बार लाइनअप में नया iPhone 17 Air मॉडल आ सकता है, जो Plus वेरिएंट को रिप्लेस करेगा, लेकिन सबसे ज्यादा अपग्रेड के साथ आने वाला मॉडल होगा iPhone 17 Pro Max, जिसमें डिजाइन से लेकर कैमरा और डिस्प्ले तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

कब हो सकता है लॉन्च? (लीक्ड डेट)

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro Max के साथ iPhone 17, iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro को 8 या 9 सितंबर 2025 को लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है कि इनकी बिक्री 19 सितंबर से शुरू हो जाएगी। हालांकि, यह फिलहाल सिर्फ कयास हैं और आधिकारिक तारीख अभी तय नहीं हुई है.

डिजाइन और कलर ऑप्शंस (लीक्ड)

  • एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, नया iPhone 17 Pro Max पांच कलर ऑप्शन में आ सकता है — ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, डार्क ब्लू और ऑरेंज.
  • मोटाई: 8.7mm
  • कैमरा सेटअप: बड़ा रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड, जिसमें ट्रायएंगल पैटर्न में तीन कैमरे होंगे, साथ में फ्लैश और LiDAR सेंसर दाईं तरफ.
  • फ्रेम: इस बार टाइटेनियम की जगह एल्यूमिनियम फ्रेम और वेपोर कूलिंग चैंबर हो सकता है, जिससे फोन की हीटिंग कम होगी.

स्पेसिफिकेशंस (लीक्ड)

  • डिस्प्ले: 6.9 इंच का OLED पैनल, 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट
  • रैम: 12GB
  • बैटरी: लगभग 5,000 mAh, 50W MagSafe चार्जिंग

कैमरा:

  • रियर: 48MP प्राइमरी + 48MP टेलीफोटो + 48MP अल्ट्रावाइड
  • फ्रंट: 24MP सेल्फी कैमरा
  • स्पेशल फीचर्स: Apple Intelligence सपोर्ट, एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले कोटिंग

कीमत (लीक्ड)

इस बार Apple अपने फ्लैगशिप मॉडल की कीमत बढ़ा सकता है. लीक के अनुसार, भारत में iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,64,999 हो सकती है। हालांकि, यह अभी कन्फर्म नहीं है.

ये भी देखिए:

9,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन! Redmi ला रहा है दमदार बैकअप वाला सबसे पतला फोन

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com