Xiaomi 18 Pro Max: Xiaomi ने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 18 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन कंपनी की अगली पीढ़ी के फ्लैगशिप फोन हैं और जल्द ही चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
नए स्मार्टफोन में पिछले मॉडल की तरह रियर पैनल पर सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। दोनों फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट मिलते हैं, जिन्हें 2nm प्रोसेस पर बनाया गया है। फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चार कलर ऑप्शन- Black, Ice Peach Pink, Starry Blue और White में पेश किया गया है।
Xiaomi 18 Pro की कीमत
Xiaomi 18 Pro की चीन में शुरुआती कीमत CNY 5,999 यानी करीब 86,000 रुपये है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 यानी करीब 1 लाख रुपये है। वहीं 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल CNY 7,999 यानी करीब 1.14 लाख रुपये में आता है।
टॉप मॉडल 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ CNY 8,999 यानी करीब 1.29 लाख रुपये में पेश किया गया है। इसके अलावा 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वाला Transparent मॉडल CNY 9,999 यानी करीब 1.43 लाख रुपये का है।
Xiaomi 18 Pro Max की कीमत
Xiaomi 18 Pro Max की शुरुआती कीमत CNY 6,999 यानी करीब 1 लाख रुपये है। यह कीमत 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 यानी करीब 1.14 लाख रुपये है। वहीं 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 8,999 यानी करीब 1.29 लाख रुपये है।
16GB RAM + 1TB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल CNY 9,999 यानी करीब 1.43 लाख रुपये में पेश किया गया है। वहीं Transparent 16GB RAM + 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 10,999 यानी करीब 1.57 लाख रुपये है।
चार कलर ऑप्शन में आएंगे फोन
Xiaomi 18 Pro सीरीज के दोनों स्मार्टफोन Black, Ice Peach Pink, Starry Blue और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। कंपनी के मुताबिक, दोनों फोन चीन में Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
Xiaomi 18 Pro और Pro Max का डिस्प्ले
Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,120 x 2,436 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें DCI-P3 वाइड कलर गैमट का सपोर्ट भी दिया गया है।
वहीं Xiaomi 18 Pro Max में बड़ा 6.9 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1,208 x 2,624 पिक्सल है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। दोनों फोन में नया Privacy Display फीचर भी दिया गया है। यह स्क्रीन के व्यूइंग एंगल को कम करता है, जिससे आसपास बैठे लोगों के लिए स्क्रीन देखना मुश्किल हो जाता है।
पीछे भी मिलेगा सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले
Xiaomi 18 Pro में पीछे की तरफ 2.7 इंच का AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 596 x 912 पिक्सल है।
वहीं Pro Max मॉडल में 2.9 इंच का AMOLED रियर डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 596 x 976 पिक्सल है। इन सेकेंडरी डिस्प्ले में भी मेन स्क्रीन जैसा रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस दी गई है।
2nm चिपसेट और 5GHz तक क्लॉक स्पीड
Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है। वहीं Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 SoC मिलता है।
दोनों ऑक्टा-कोर चिपसेट 2nm प्रोसेस पर बनाए गए हैं और इनकी पीक क्लॉक स्पीड 5GHz तक है। फोन में नया Adreno GPU भी दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
200MP के दो कैमरे
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सिस्टम का मुख्य कैमरा 200MP का है, जिसका अपर्चर f/1.67 है। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन भी दिया गया है।
इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। इसमें भी OIS सपोर्ट दिया गया है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 102 डिग्री है। दोनों फोन से 8K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
8,500mAh तक की बड़ी बैटरी
Xiaomi 18 Pro Max में 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। दोनों फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा इनमें 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
5G समेत कई कनेक्टिविटी फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi 18 Pro सीरीज में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन में USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है।
लोकेशन और नेविगेशन के लिए GPS, GLONASS, QZSS, NavIC और Galileo का सपोर्ट दिया गया है।सिक्योरिटी के लिए दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का फीचर मिलता है।
Xiaomi 18 Pro और Pro Max के डायमेंशन
Xiaomi 18 Pro का डायमेंशन 151.8 x 72 x 8.46mm है और इसका वजन करीब 203 ग्राम है। वहीं Xiaomi 18 Pro Max का डायमेंशन 163.39 x 77.6 x 8.39mm है और इसका वजन करीब 235 ग्राम है।
कुल मिलाकर Xiaomi 18 Pro सीरीज में कंपनी ने हाई-एंड डिस्प्ले, 2nm चिपसेट, 200MP कैमरा, बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और रियर सेकेंडरी डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए हैं। सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max दो मॉडल शामिल हैं।














