पढ़ाई से एंटरटेनमेंट तक सबका बॉस! Huawei ने लॉन्च किया धमाकेदार टैबलेट, 10,100mAh बैटरी के साथ

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Huawei MatePad 11.5 2026: Huawei ने चीन में अपना नया टैबलेट Huawei MatePad 11.5 (2026) आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट कंपनी के 11.5-इंच टैबलेट का रिफ्रेश्ड वर्जन है, जिसे बेहतर डिस्प्ले, नए प्रोसेसर और लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ उतारा गया है. नया MatePad 11.5 खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो पढ़ाई, ऑफिस वर्क और एंटरटेनमेंट के लिए एक पावरफुल टैबलेट की तलाश में हैं.

Huawei MatePad 11.5 (2026) की कीमत

Huawei MatePad 11.5 (2026) की शुरुआती कीमत CNY 1,799 (लगभग 22,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ Wi-Fi-only वेरिएंट मिलता है. वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला Wi-Fi + Cellular वेरिएंट CNY 2,799 (लगभग 35,000 रुपये) में पेश किया गया है.

इसके अलावा, Huawei ने इसका Soft Light Edition भी लॉन्च किया है. इस वर्जन की कीमत 8GB + 128GB के लिए CNY 2,099 (लगभग 26,000 रुपये), 8GB + 256GB के लिए CNY 2,299 (लगभग 29,000 रुपये) और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 33,000 रुपये) रखी गई है.

कलर ऑप्शन्स की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल Island Blue और Space Gray रंगों में आता है, जबकि Soft Light Edition को Frost Silver और Feather Purple फिनिश में पेश किया गया है.

डिस्प्ले और डिजाइन

Huawei MatePad 11.5 (2026) में 11.5-इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.5K (1600 x 2456 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ आता है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 256ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करती है. टैबलेट का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 86 प्रतिशत है, जिससे देखने का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है.

Soft Light Edition में कंपनी ने खास Cloud Clear Soft Light Screen दी है, जो आंखों की थकान को करीब 34 प्रतिशत तक कम करने और आंखों की नमी (tear film stability) को 22 प्रतिशत तक बेहतर करने का दावा करती है. लंबे समय तक पढ़ाई या काम करने वालों के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए Huawei MatePad 11.5 (2026) के स्टैंडर्ड वर्जन में Kirin T82B प्रोसेसर दिया गया है. वहीं, Soft Light Edition में Kirin T82 चिपसेट मिलता है. टैबलेट में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है.

यह टैबलेट HarmonyOS 5.1 पर चलता है, जो मल्टीटास्किंग, स्मूद एनिमेशन और Huawei के दूसरे डिवाइसेज़ के साथ बेहतर इंटीग्रेशन का अनुभव देता है.

कैमरा और ऑडियो

फोटोग्राफी के लिए टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है. ऑडियो के मामले में Huawei MatePad 11.5 में क्वाड स्टेरियो स्पीकर्स और दो माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिससे वीडियो कॉल और एंटरटेनमेंट का अनुभव शानदार हो जाता है.

कनेक्टिविटी और बैटरी

कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. साथ ही इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, ग्रैविटी सेंसर और हॉल सेंसर जैसे जरूरी सेंसर भी मौजूद हैं.

Huawei MatePad 11.5 (2026) में 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा यह टैबलेट Huawei M-Pencil स्टायलस के साथ भी कम्पैटिबल है, जिससे नोट्स लेना और ड्रॉइंग करना आसान हो जाता है.

कुल मिलाकर, Huawei MatePad 11.5 (2026) एक पावरफुल और प्रीमियम टैबलेट के रूप में सामने आया है. दमदार बैटरी, हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले, HarmonyOS 5.1 और Soft Light स्क्रीन जैसे फीचर्स इसे स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और कंटेंट लवर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनाते हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि Huawei इसे दूसरे बाजारों में कब और किस कीमत पर लॉन्च करता है.

ये भी देखिए: 

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com