Jio का ‘Happy New Year 2026 Plan’ लॉन्च, 28 दिन में रोज़ 2GB 5G डेटा और Google Gemini Pro फ्री

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Jio Happy New Year 2026 Plan: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. टेलीकॉम कंपनी ने ‘Happy New Year 2026 Plan’ लॉन्च किया है, जिसमें कम कीमत पर ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड 5G और कई OTT प्लेटफॉर्म्स की सुविधा दी जा रही है. इसके साथ ही जियो ने एक नया एनुअल प्लान और डेटा ऐड-ऑन (Flexi Pack) भी पेश किया है.

Jio Happy New Year Plan: कीमत और वैलिडिटी

जियो का यह खास न्यू ईयर प्लान ₹500 की कीमत में उपलब्ध है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और इसमें यूजर्स को रोज़ाना 2GB डेटा मिलता है. इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ 100 SMS की सुविधा भी शामिल है.

OTT प्लेटफॉर्म्स का भरपूर मज़ा

₹500 वाले इस Happy New Year प्लान में जियो अपने ग्राहकों को कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दे रहा है. इसमें Lionsgate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, FanCode, JioTV और JioAICloud शामिल हैं. यानी एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए यह प्लान काफी आकर्षक साबित हो सकता है.

Google Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत Google Gemini Pro AI की फ्री सदस्यता है. जियो इस प्लान के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन दे रहा है, जिसकी कीमत करीब ₹35,100 बताई जा रही है. हालांकि यह सुविधा केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी.

Jio का नया एनुअल प्लान: पूरे साल टेंशन फ्री

जियो ने एक नया ₹3,599 वाला सालाना प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया है. इस प्लान में यूजर्स को:

  • 365 दिनों की वैलिडिटी
  • रोज़ाना 2.5GB डेटा
  • अनलिमिटेड 5G डेटा
  • अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS
  • JioTV और JioAICloud का एक्सेस

इसके साथ भी 18 महीने का Google Gemini Pro AI प्लान मुफ्त दिया जा रहा है.

₹103 वाला Flexi Pack: डेटा + OTT का कॉम्बो

कम कीमत में अतिरिक्त डेटा चाहने वालों के लिए जियो ने ₹103 का Flexi Pack पेश किया है. इसमें:

  • 28 दिनों की वैलिडिटी
  • कुल 5GB डेटा

इसके साथ यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार एक OTT बंडल चुन सकते हैं:

  • Hindi OTT Pack: JioCinema, SonyLIV, Zee5
  • International OTT Pack: JioCinema, FanCode, Lionsgate, Discovery+
  • Regional OTT Pack: JioCinema, Sun NXT, Kancha Lanka, Hoichoi

कहां से खरीद सकते हैं ये प्लान?

जियो के ये सभी नए रिचार्ज प्लान Jio की आधिकारिक वेबसाइट, MyJio ऐप और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं.

कुल मिलाकर, जियो का Happy New Year 2026 ऑफर उन यूजर्स के लिए खास है जो कम कीमत में ज्यादा डेटा, OTT एंटरटेनमेंट और AI सर्विस का फायदा उठाना चाहते हैं. नए साल की शुरुआत से पहले यह प्लान टेलीकॉम बाजार में अच्छी हलचल मचा सकता है.

ये भी देखिए: 

Motorola ने लॉन्च किया सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, 5,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड के साथ मचा रहा धूम

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com