DSLR भूल जाएंगे आप! रात के समय भी फोटो में आएगी जान, ये है नाइट फोटोग्राफी के लिए 5 बेस्ट स्मार्टफोन

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Best Night Photography Smartphone 2026: अगर आपको रात में फोटो खींचने का शौक है, लेकिन महंगे DSLR या मिररलेस कैमरे पर लाखों रुपये खर्च नहीं करना चाहते, तो अब स्मार्टफोन ही आपका सबसे बड़ा साथी बन सकते हैं. 2025 में ऐसे कई दमदार स्मार्टफोन बाजार में मौजूद हैं, जो लो-लाइट और नाइट फोटोग्राफी में शानदार परफॉर्मेंस देते हैं. खास कैमरा फीचर्स, पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस्ड सॉफ्टवेयर के दम पर ये फोन रात की तस्वीरों को भी दिन जैसा क्लियर बना देते हैं.

आइए जानते हैं 2025 में नाइट फोटोग्राफी के लिए सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स के बारे में, जो कैमरा क्वालिटी के साथ-साथ फीचर्स में भी किसी से कम नहीं हैं.

1. Samsung Galaxy A56 5G: प्रीमियम कैमरा और दमदार डिस्प्ले

Samsung Galaxy A56 5G उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो नाइट फोटोग्राफी के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं. इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 12MP और 5MP के दो अन्य कैमरे मिलते हैं. फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो लो-लाइट में भी अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है.

फोन में Exynos 1580 चिपसेट दिया गया है और यह Android 15 पर आधारित One UI 7 पर चलता है. 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग इसे एक ऑलराउंडर स्मार्टफोन बनाते हैं. इसकी कीमत करीब 44,999 रुपये है.

 

2. Vivo V60 5G: Zeiss कैमरा टेक्नोलॉजी के साथ शानदार नाइट शॉट्स

Vivo V60 5G खासतौर पर कैमरा लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो Zeiss ऑप्टिक्स टेक्नोलॉजी के साथ आता है. इसके अलावा 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो नाइट सेल्फी में कमाल का रिजल्ट देता है.

फोन में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1 बिलियन कलर्स और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh की बड़ी बैटरी इसे पावरफुल और लॉन्ग-लास्टिंग बनाती है। इसकी कीमत करीब 40,999 रुपये रखी गई है.

3. OnePlus 13R: फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ कैमरा पावर

OnePlus 13R उन यूज़र्स के लिए है, जो परफॉर्मेंस और कैमरा दोनों में कोई समझौता नहीं करना चाहते है. इस फोन में 50MP + 50MP + 8MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो नाइट मोड में शानदार डिटेल और कम नॉइज़ वाली फोटो देता है। फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है.

फोन में 6.78 इंच की LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिस पर Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है. Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 6000mAh की बैटरी इसे हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन बनाते हैं। इसकी कीमत लगभग 39,999 रुपये है.

4. Google Pixel 9A: सॉफ्टवेयर और AI कैमरा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

Google Pixel सीरीज हमेशा से अपनी कैमरा क्वालिटी के लिए जानी जाती है और Pixel 9A भी इससे अलग नहीं है. इस स्मार्टफोन में 48MP + 13MP का ड्यूल रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Google का AI आधारित कैमरा सॉफ्टवेयर नाइट फोटोग्राफी में खास पहचान रखता है.

फोन में 6.3 इंच की P-OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. Google Tensor G4 प्रोसेसर और 5100mAh की बैटरी इसे एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाते हैं. इसकी कीमत करीब 44,999 रुपये है.

5. Samsung Galaxy S24 5G: फ्लैगशिप कैमरा एक्सपीरियंस

Samsung Galaxy S24 5G उन यूज़र्स के लिए है, जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप कैमरा क्वालिटी चाहते हैं. इसमें 50MP वाइड कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जो नाइट मोड में भी शानदार रिजल्ट देता है.

फोन Exynos 2400 चिपसेट पर चलता है और Android 14 आधारित One UI 8.0 के साथ आता है. 4000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसकी कीमत लगभग 39,999 रुपये रखी गई है.

कुल मिलाकर, अगर आप 2025 में नाइट फोटोग्राफी के लिए बेस्ट स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो ये सभी मॉडल अपने-अपने सेगमेंट में शानदार ऑप्शन हैं. Samsung, Vivo, OnePlus और Google जैसे ब्रांड्स ने कैमरा टेक्नोलॉजी को इस स्तर तक पहुंचा दिया है कि अब रात की तस्वीरें भी प्रोफेशनल कैमरे जैसी लगने लगी हैं. बजट और जरूरत के हिसाब से आप इनमें से किसी भी स्मार्टफोन को चुन सकते हैं.

ये भी देखिए: 

Realme का पावर पैक स्मार्टफोन! 7,000mAh की बड़ी Titan बैटरी, लीक हुआ कीमत और स्पेसिफिकेशन

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com