73.35 लाख में प्रीमियम लग्ज़री! नई BMW 5 Series LWB हुई भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

BMW 5 Series LWB Update: लग्ज़री कार निर्माता BMW ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर सेडान BMW 5 Series LWB (Long Wheelbase) का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि कंपनी ने इस अपडेट के बावजूद इसकी कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. यह कार पहले की तरह 73.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगी.

BMW 5 Series LWB, कंपनी की लाइनअप में 3 Series और 7 Series के बीच की पोजीशन में आती है और इसका सीधा मुकाबला Audi A6 और Mercedes-Benz E-Class जैसी लग्ज़री सेडानों से होता है.

नया Panorama Glassroof Sky Lounge बना सबसे बड़ा आकर्षण

अपडेटेड BMW 5 Series LWB में सबसे बड़ा बदलाव इसके नए Panorama Glassroof Sky Lounge के रूप में देखने को मिलता है. इस खास ग्लास रूफ में प्रिंटेड डिजाइन के साथ इंटीग्रेटेड LED लाइट्स दी गई हैं, जो अलग-अलग रंगों का शानदार इफेक्ट पैदा करती हैं.

ये लाइट्स कार की एम्बिएंट लाइटिंग सेटिंग्स के साथ तालमेल में काम करती हैं और ड्राइविंग मोड के हिसाब से बदली भी जा सकती हैं. खास बात यह है कि ये लाइट्स दिन के उजाले में भी साफ नजर आती हैं. बड़ा ग्लास रूफ केबिन में भरपूर नेचुरल लाइट लाता है, जिससे अंदर का माहौल और भी ज्यादा खुला और प्रीमियम महसूस होता है.

सेफ्टी के लिए मिला Driving Assistant Plus

BMW ने सेफ्टी को और मजबूत करते हुए 5 Series LWB में अब Driving Assistant Plus फीचर शामिल किया है. इसमें लेन बदलने की चेतावनी, फ्रंट और रियर कोलिजन वार्निंग और क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ ही कार में Active Cruise Control with Stop & Go फंक्शन दिया गया है, जो सामने चल रही गाड़ी से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए तय स्पीड पर कार को चलाता है. यह सिस्टम जरूरत पड़ने पर गाड़ी को पूरी तरह रोक भी सकता है. इन सभी फीचर्स को स्टीयरिंग व्हील पर दिए गए बटन के जरिए आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है.

दमदार इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

मैकेनिकल तौर पर BMW 5 Series LWB में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह ही 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और रियर-व्हील ड्राइव के साथ आता है. यह इंजन 258 PS की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को Steptronic ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.

यह लग्ज़री सेडान 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 6.5 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है. माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त 8.5 kW (11 hp) की पावर और 25 Nm का टॉर्क भी प्रदान करता है.

केबिन में मिला और भी ज्यादा लग्ज़री टच

कार का इंटीरियर पूरी तरह से प्रीमियम फील देता है. केबिन में ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री के साथ एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली सीटें दी गई हैं, जिन्हें हाई-क्वालिटी वेगन मटीरियल से तैयार किया गया है. डैशबोर्ड पर वुडन फिनिश, एम्बिएंट लाइटिंग और BMW का इंटरैक्शन बार मौजूद है. सेंटर कंसोल को ग्लास फिनिश के साथ डिजाइन किया गया है, जो कार के लग्ज़री अनुभव को और बढ़ाता है.

फीचर्स की लंबी लिस्ट

BMW 5 Series LWB में 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लंबा व्हीलबेस होने की वजह से ज्यादा रियर लेगरूम, BMW Live Cockpit Plus के तहत ड्यूल-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Digital Key Plus, Connected Drive, आगे और पीछे दोनों सीटों के लिए वायरलेस चार्जिंग, 655-वॉट का 18-स्पीकर Bowers & Wilkins साउंड सिस्टम और लंबी यात्राओं को आरामदायक बनाने के लिए फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कुल मिलाकर, बिना कीमत बढ़ाए नए फीचर्स के साथ आई BMW 5 Series LWB उन ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक ऑप्शन बनकर उभरी है, जो लग्ज़री, कम्फर्ट और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन चाहते हैं.

ये भी देखिए: 

EV Owners सावधान! ठंड आते ही बैटरी क्यों देती है धोखा? जानिए रेंज बढ़ाने वाला ये छुपा दमदार सिस्टम

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com