Lyne Lancer 19 Pro: भारत में वियरेबल मार्केट लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है, और इसी बीच Lyne Originals ने शुक्रवार को अपना नया फिटनेस ट्रैकर Lyne Lancer 19 Pro लॉन्च कर दिया है. बेहद किफायती कीमत और दमदार फीचर्स की वजह से यह स्मार्ट बैंड एंट्री-लेवल फिटनेस कैटेगरी में एक मजबूत दावेदार साबित हो सकता है.
कंपनी ने इसमें बड़ा 2.01-इंच टचस्क्रीन, ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर और हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए हैं. साथ ही IPX4 रेटिंग के साथ यह पसीने और हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है. इसकी कीमत मात्र ₹1,299 रखी गई है.
कितने में मिलेगा Lyne Lancer 19 Pro?
कंपनी ने Lyne Lancer 19 Pro की कीमत ₹1,299 तय की है. फिलहाल यह केवल भारत के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है. Amazon और Flipkart जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अभी इसकी लिस्टिंग नहीं हुई है.

Lyne Lancer 19 Pro: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
2.01-इंच बड़ा टचस्क्रीन
नई स्मार्टवॉच में 2.01-इंच का बड़ा टच डिस्प्ले दिया गया है, जो इस बजट सेगमेंट में काफी प्रीमियम फील देता है.
Bluetooth 5.3 सपोर्ट: कलाई से ही कॉल करें
इस बैंड की खासियत इसका ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर है.
- कॉल रिसीव
- कॉल डायल
- इनबिल्ट माइक्रोफोन
- स्पीकर
इन सबके जरिए यूज़र बिना फोन निकाले हाथ पर ही कॉलिंग का मज़ा ले सकते हैं.
हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स
Lyne Lancer 19 Pro में जरूरी सभी सेंसर मौजूद हैं:
- हार्ट रेट मॉनिटर
- SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन लेवल)
- मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड
- एक्टिविटी ट्रैकिंग
ये सभी फीचर्स रोज़ाना फिटनेस डेटा को ट्रैक करने में मदद करते हैं.
स्मार्ट फीचर्स: कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर कैमरा कंट्रोल तक
इस बजट में कॉल रिकॉर्डिंग का फीचर मिलना बड़ी बात है. साथ ही ये फिटनेस ट्रैकर आपके स्मार्टफोन की कैमरा को भी रिमोटली कंट्रोल कर सकता है.
- IPX4 Splash Resistant
इस फिटनेस ट्रैकर को IPX4 रेटिंग मिली है, यानी हल्का पानी, पसीना और बूंदाबांदी इसे खराब नहीं कर पाएंगे.
बैटरी लाइफ
डिवाइस में 210mAh की बैटरी है. कंपनी के अनुसार 3–4 दिन की बैटरी लाइफ (मॉडरेट इस्तेमाल + ब्लूटूथ कॉलिंग)m 12 दिन का स्टैंडबाय टाइम और मैग्नेटिक चार्जिंग केबल बॉक्स में मिलती है.
किसे खरीदना चाहिए Lyne Lancer 19 Pro?
अगर आप एक किफायती स्मार्टवॉच की तलाश में हैं, जिसमें बड़ा डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग और बढ़िया बैटरी बैकअप मिले, तो Lyne Lancer 19 Pro एक अच्छा विकल्प है. इसकी कीमत और फीचर्स इसे खास बनाते हैं.
ये भी देखिए:















