Vida Dirt.E K3: Hero MotoCorp की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड Vida ने भारतीय मार्केट में बच्चों के लिए एक खास इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Vida Dirt.E K3 लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत ₹69,990 (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो सिर्फ पहले 300 ग्राहकों के लिए लागू होगी.
यह बाइक 4 से 10 साल के बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो ऑफ-रोड राइडिंग की दुनिया में पहला कदम रखना चाहते हैं. यह Vida की डर्ट बाइक फैमिली की शुरुआत भी है, जिसे सबसे पहले EICMA 2025 में दिखाया गया था.
बच्चे की उम्र के साथ बढ़ेगी बाइक
Vida Dirt.E K3 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका एडजस्टेबल चेसिस है. यह बच्चों की बढ़ती उम्र और सीखने के अलग-अलग स्टेज के हिसाब से सेट किया जा सकता है. बाइक में तीन स्टेज कॉन्फ़िगरेशन Small, Medium और Large दिए गए हैं.
- Small सेटिंग: सीट हाइट 454 mm
- Medium सेटिंग: सीट हाइट 544 mm
- Large सेटिंग: सीट हाइट 631 mm
मज़ेदार बात यह है कि यह पूरी ई-बाइक सिर्फ 22 किलो वजन की है, जिससे बच्चों के लिए इसे कंट्रोल करना और चलाना बेहद आसान हो जाता है.

सुरक्षा फीचर्स से लैस, बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित
Vida ने अपने पहले बच्चों वाले मॉडल में कई सेफ्टी फीचर्स जोड़े हैं ताकि बच्चे बिना डर और पूरी सुरक्षा के साथ राइड कर सकें.
- रिमूवेबल फुटपेग्स: बाइक को चलाने में या पैदल मूव करने में आसान
- हैंडलबार पर चेस्ट पैड: किसी टक्कर में इम्पैक्ट कम करने के लिए
- मैग्नेटिक किल स्विच: किसी भी इमरजेंसी में बाइक तुरंत बंद
- रियर मोटर कवर: चलते समय पैरों को सुरक्षित रखने के लिए
बाइक में स्टैंडर्ड रूप से सिर्फ रियर ब्रेक दिया गया है, लेकिन इच्छुक ग्राहक फ्रंट ब्रेक, बड़े व्हील्स, रियर सस्पेंशन, बड़े फ्रंट सस्पेंशन और रोड-स्पेक टायर्स भी एक्सेसरी के रूप में खरीद सकते हैं.
500W मोटर, 360Wh बैटरी और तीन राइडिंग मोड्स
Dirt.E K3 को चलाने के लिए इसमें 500W की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जिसे 360Wh रिमूवेबल लिथियम- आयन बैटरी पावर देती है. बच्चों की सीखने की क्षमता और राइडिंग कम्फर्ट के हिसाब से बाइक में तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं:
- Low Mode
- Mid Mode
- High Mode
हर मोड में स्पीड लिमिट अलग-अलग है, ताकि बच्चे धीरे-धीरे बैलेंस और आत्मविश्वास विकसित कर सकें. इसकी परफॉर्मेंस और बैटरी कैपेसिटी को देखते हुए यह बाइक शॉर्ट ट्रेनिंग सेशन्स और शुरुआती ऑफ-रोड राइडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
स्मार्टफोन ऐप से पैरेंट्स कर सकेंगे पूरा कंट्रोल
Vida ने इस छोटे से मॉडल में भी कनेक्टेड टेक्नॉलजी दी है. एक स्मार्टफोन ऐप की मदद से माता-पिता:
- स्पीड लिमिट सेट कर सकते हैं.
- एक्सेलरेशन रिस्पॉन्स बदल सकते हैं.
- बच्चे की राइडिंग स्टैटिस्टिक्स ट्रैक कर सकते हैं.
- यह सुविधा इस बाइक को और भी सुरक्षित और मॉनिटर-फ्रेंडली बनाती है.
अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड भी जीत चुकी है यह ई-बाइक
Vida Dirt.E K3 को उसके इनोवेटिव डिजाइन, मॉड्यूलर स्ट्रक्चर और बच्चों के अनुकूल एर्गोनॉमिक्स के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली है. इस मॉडल को Red Dot Design Award से सम्मानित किया गया है, जो इसके वैश्विक स्तर के डिजाइन और इंजीनियरिंग को साबित करता है.
ये भी देखिए:
Harley-Davidson X440 T की वो 5 खूबियां, जो Royal Enfield Classic 350 से बनाती है अलग और दमदार














