HTE से X-Line तक, नई Kia Seltos के 9 वेरिएंट्स का फुल फीचर्स, बुकिंग ₹25,000 में शुरू

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

New Gen Kia Seltos: भारत में Kia Seltos का नया-जेनरेशन मॉडल लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में है. कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स के फीचर्स की पूरी जानकारी जारी कर दी है. नई Seltos को कई trims में पेश HTE, HTE (O), HTK, HTK (O), HTX, HTX (A), GTX, GTX (A) और X-Line किया जाएगा. प्रत्येक वेरिएंट पिछले वर्शन से ज्यादा फीचर-रिच है। कंपनी ने गाड़ी की बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसे ₹25,000 देकर कराया जा सकता है.

अब जानते हैं हर वेरिएंट में क्या-क्या खास है?

HTE: बेस वेरिएंट लेकिन फीचर्स दमदार

सबसे शुरुआती HTE वेरिएंट में Kia ने कई महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स मानक रूप से दिए हैं. इसमें मिलते हैं:

  • 6 एयरबैग
  • Electronic Stability Control (ESC)
  • Hill-Start Assist Control
  • सभी पहियों में डिस्क ब्रेक
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • सभी सीटों पर 3-पॉइंट सीटबेल्ट

इसके अलावा SUV को मिला है:

  • LED हेडलाइट्स और DRLs
  • LED टेललाइट्स
  • 16-इंच स्टील व्हील
  • रियरव्यू कैमरा और शार्क-फिन एंटीना

इंटीरियर में दिया गया है:

  • ब्लैक-ग्रे अपहोल्स्ट्री
  • 12-इंच ड्राइवर डिस्प्ले
  • 10.25-इंच टचस्क्रीन (वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay)
  • क्रूज कंट्रोल
  • मैनुअल AC विद रियर वेंट
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs
  • दो USB-C पोर्ट

HTE (O): थोड़ी प्रीमियम फील, ज्यादा सुविधा

HTE (O) वेरिएंट में HTE की तुलना में कुछ अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए गए हैं:

  • Electronic Parking Brake with Auto Hold (ऑटोमैटिक वेरिएंट में)
  • Connected LED tail-lamps
  • पार्ट लेदरट्टी सीटें
  • 60:40 स्प्लिट रियर सीट + सेंटर आर्मरेस्ट
  • मिडिल पैसेंजर के लिए हेडरेस्ट

ऑटोमैटिक मॉडल में मिलते हैं:

  • Drive Modes: Eco, Normal, Sport
  • Traction Modes
  • पैडल शिफ्टर्स

HTK: स्टाइल और सुविधा का बेहतर कॉम्बो

HTK वेरिएंट काफी प्रैक्टिकल फीचर्स लेकर आता है:

  • 17-इंच अलॉय व्हील्स
  • ऑटो-फोल्डिंग ORVMs
  • रियर वाइपर व डिफॉगर
  • स्मार्ट की और पुश-बटन स्टार्ट
  • फ्लश-फिटिंग ऑटोमैटिक डोर हैंडल्स

इंटीरियर में किए गए अपडेट:

  • टिल्ट-टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग
  • रियर सनशेड्स
  • रियर पार्सल ट्रे

HTK (O): फीचर-रिच मिड-लेवल वेरिएंट

HTK पर आधारित यह वेरिएंट और ज्यादा प्रीमियम बन जाता है:

  • फ्रंट पार्किंग सेंसर
  • वायरलेस चार्जर
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • लेदरट्टी-रैप्ड स्टीयरिंग

ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए:

  • फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें
  • 8-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट

HTX: टेक्नोलॉजी और लग्ज़री का तड़का

HTX वेरिएंट गाड़ी को एकदम प्रीमियम SUV जैसा लुक व फील देता है:

  • ग्लॉसी-ब्लैक ग्रिल
  • LED फॉग लैंप
  • साइड डोर गार्निश

इंटीरियर में बड़े बदलाव:

  • ब्राउन-ग्रे अपहोल्स्ट्री
  • लेदरट्टी डैशबोर्ड
  • 12.3-इंच टचस्क्रीन
  • OTA अपडेट सपोर्ट
  • 5-इंच टचस्क्रीन क्लाइमेट कंट्रोल
  • ऑटो-डिमिंग IRVM
  • Bose 8-स्पीकर साउंड सिस्टम

HTX (A): ADAS टेक्नोलॉजी वाला स्मार्ट मॉडल

यह वेरिएंट Level 2 ADAS तकनीक जोड़ता है:

  • Parking Collision Avoidance Assist
  • Smart Cruise Control (Stop & Go)
  • Reverse Parking Collision Assist
  • 360-डिग्री कैमरा
  • 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

GTX और GTX (A): स्पोर्टी परफॉर्मेंस वाला वेरिएंट

GTX variant Seltos को एक स्पोर्टी SUV बना देता है:

  • LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स
  • 18-इंच अलॉय
  • नियॉन ब्रेक कैलिपर्स
  • ग्लॉसी-ब्लैक फ्रंट बंपर

इंटीरियर में:

  • ब्लैक-व्हाइट अपहोल्स्ट्री
  • 10-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट
  • मेमोरी फंक्शन (सीट और ORVMs)

GTX (A) में ADAS का पूरा सेट मिलता है.

X-Line: सबसे प्रीमियम और स्टाइलिश पैक

X-Line पैक GTX वेरिएंट्स पर आधारित है और इसमें मिलते हैं:

  • ब्लैक अलॉय व्हील्स
  • गनमेटल एक्सेंट
  • ब्लैक-ग्रीन लेदरट्टी सीटें

स्पेशल कलर: Aurora Black Pearl, Matte Graphite

कुल मिलाकर, नई Kia Seltos अपने हर वेरिएंट में खास फीचर्स के साथ आती है, जिससे हर बजट के खरीदार को अपनी पसंद का मॉडल मिल सके. बुकिंग ₹25,000 से शुरू हो चुकी है, और लॉन्च के बाद यह SUV फिर से अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल हो सकती है.

ये भी देखिए: 

S-Presso से लेकर WagonR तक, कम बजट वालों के लिए Maruti Suzuki की 5 सस्ती कारें

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com