Honor Magic 8 Lite: Honor ने अपने नए स्मार्टफोन Honor Magic 8 Lite की आधिकारिक घोषणा कर दी है. कंपनी का दावा है कि यह फोन रोजमर्रा के भारी उपयोग को आराम से संभाल सकता है, क्योंकि इसमें बड़ा 7,500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी पैक, मजबूत बॉडी और हाई-लेवल वॉटर-डस्ट प्रोटेक्शन दिया गया है.
साथ ही, यह उन यूज़र्स को भी टारगेट करता है जो प्रीमियम डिस्प्ले और कैमरा क्वालिटी को प्राथमिकता देते हैं. इसमें हाई-ब्राइटनेस OLED स्क्रीन और 108MP का कैमरा दिया गया है. Honor Magic 8 Lite की लॉन्चिंग Magic 8 Pro के साथ होगी और यह ब्रांड के लिए 2026 की शुरुआत का बड़ा लॉन्च माना जा रहा है.
Honor Magic 8 Lite की लॉन्चिंग और कलर ऑप्शंस
Honor ने अभी तक Magic 8 Lite की कीमत का खुलासा नहीं किया है. कंपनी के मुताबिक यह फोन 2026 की शुरुआत में UK में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, और इसके साथ Honor Magic 8 Pro भी लॉन्च होगा.
फोन को कई बड़े रिटेल और नेटवर्क पार्टनर के जरिए बेचा जाएगा, जिनमें EE, Virgin Media O2, Vodafone, Three, Tesco Mobile, Currys, Argos, Very, Amazon, AO और John Lewis शामिल हैं.
Honor Magic 8 Lite कुल तीन रंगों में उपलब्ध होगा:
- Forest Green
- Midnight Black
- Reddish Brown

Honor Magic 8 Lite: डिस्प्ले और डिजाइन
नई Honor Magic 8 Lite में 6.79 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 6000 nits की पीक HDR ब्राइटनेस सपोर्ट करता है.
कंपनी के अनुसार इसमें सिर्फ 1.3mm के अल्ट्रा-नैरो बेज़ल्स हैं, जिससे 94.6% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है.
यूज़र्स की आंखों का ध्यान रखते हुए इसमें कई Eye-Comfort फीचर्स दिए गए हैं:
- 3840Hz PWM डिमिंग
- Circadian Night Display
- AI Defocus Display
- Dynamic Dimming
- Low Blue Light Protection
फोन डिस्प्ले में AI Heavy Rain Touch और AI Glove Touch जैसे फीचर्स भी हैं, जिससे गीले हाथों से या ग्लव्स पहनकर भी स्क्रीन आसानी से चल जाती है.
Honor Magic 8 Lite: प्रोसेसर, RAM और स्टोरेज
इस फोन में Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट दिया गया है.
इसके साथ मिलता है:
- 8GB Physical RAM
- 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज
- 8GB तक की वर्चुअल RAM सपोर्ट
इससे यह मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को बिना लैग के हैंडल कर सकता है.
Honor Magic 8 Lite: कैमरा फीचर्स
कैमरा के मामले में यह फोन काफी दमदार है. इसमें शामिल है:
- 108MP का मेन कैमरा
- OIS + EIS स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट
- 4K HD Moving Photo Collage
- Honor Connection के जरिए iOS डिवाइसेस पर फोटो ट्रांसफर
AI फीचर्स भी कमाल के हैं:
- AI Eraser
- AI Cutout
- AI Outpainting
यानी फोटो एडिटिंग और क्रिएटिविटी के लिए यह फोन काफी मज़ेदार साबित हो सकता है.
Honor Magic 8 Lite: बैटरी और चार्जिंग
Magic 8 Lite में 7,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी 3 दिन तक का बैकअप देने का दावा करती है.
Honor के मुताबिक यह बैटरी 6 साल बाद भी 80% क्षमता बनाए रखेगी, यानी यह लॉन्ग-टर्म यूज़र्स के लिए बेहतरीन है.
बैटरी फीचर्स:
- Ultra Power Saving Mode (2% बैटरी में 60 मिनट कॉलिंग)
- 66W Wired Honor SuperCharge
- 7.5W Reverse Charging
Honor Magic 8 Lite: मजबूती और ड्यूरेबिलिटी
कंपनी ने इसे काफी मजबूत बनाते हुए कई अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन दिए हैं:
- SGS Triple Resistant Premium Performance Certification
- SGS 5-Star Comprehensive Reliability Certification
फोन में Honor Ultra-Bounce Anti-Drop Technology और Ultra-Deep Tempered Glass दिया गया है, जिससे यह गिरने पर भी काफी हद तक सुरक्षित रहता है.
सबसे बड़ी बात ये है कि यह फोन IP69K रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी दोनों से हाई-लेवल सुरक्षा मिलती है.
ये भी देखिए:
200MP कैमरा वाला Honor Magic 8 Pro हुआ लॉन्च, 7,100mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ बड़ा धमाका















