Samsung Galaxy से लेकर Oppo Find तक, 2025 के ये हैं 5 सबसे दमदार कैमरा फोन

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Best smartphone for photography: 2025 स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए कमाल का साल साबित हुआ. इस साल ऐसी-ऐसी फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च हुईं, जिन्होंने मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी को नए स्तर पर पहुंचा दिया. iPhone 17 Pro Max से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra और Vivo X300 Pro तक, हर ब्रांड अपने सबसे प्रीमियम कैमरा सेटअप के साथ मैदान में उतरा. इन सभी के बीच ये पांच कैमरा फोन सबसे ज्यादा चमके और अपने दमदार कैमरा क्वालिटी की वजह से 2025 के ‘बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स’ की लिस्ट में टॉप पर रहे.

1. iPhone 17 Pro Max: प्रो लेवल फोटोग्राफी का बादशाह

  • कीमत: ₹1,49,900

2025 का सबसे शक्तिशाली कैमरा फोन कहलाना शायद iPhone 17 Pro Max के लिए बिल्कुल सही है. इसमें शानदार 48MP का मुख्य कैमरा SENSOR-SHIFT OIS के साथ मिलता है, जो फोटो और वीडियो दोनों में बेहतरीन स्टेबिलिटी देता है. इसके साथ 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (4x ऑप्टिकल ज़ूम) और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है.

डॉल्बी विजन HDR, ProRes वीडियो, Apple Log 2, स्पेशियल वीडियो और LiDAR स्कैनर जैसी प्रो-ग्रेड तकनीक इसे हाई-एंड फोटोग्राफी के लिए परफेक्ट बनाती हैं. लो-लाइट फोटोग्राफी में भी यह फोन कमाल दिखाता है.

2. Samsung Galaxy S25 Ultra: 200MP सेंसर वाला फोटोग्राफी

  • कीमत: ₹1,07,999

Samsung ने इस साल Galaxy S25 Ultra में अपनी अब तक की सबसे पावरफुल कैमरा टेक्नोलॉजी दी. इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है, जो अल्ट्रा-डिटेल्ड तस्वीरें कैप्चर करता है.

इसके साथ 50MP पेरिस्कोप लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम), 10MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड है.

8K वीडियो रिकॉर्डिंग और HDR10+ सपोर्ट इसे वीडियो शूटिंग के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं. चाहे डेलाइट फोटो हो या नाइट मोड, Galaxy S25 Ultra हर बार शानदार रिजल्ट देता है.

3. Vivo X300 Pro: 200MP पेरिस्कोप वाला ‘ज़ूम किंग’

  • कीमत: ₹1,09,999

2025 में Vivo ने साबित कर दिया कि कैमरा इनोवेशन में वह किसी से कम नहीं. Vivo X300 Pro में मिलता है:

  • 50MP वाइड सेंसर OIS के साथ
  • 200MP का विशाल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.7x ऑप्टिकल ज़ूम + मैक्रो)
  • 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा

Zeiss ऑप्टिक्स, 8K रिकॉर्डिंग, Dolby Vision HDR और 50MP 4K सेल्फी कैमरा इसे फोटोग्राफर्स और वीडियो क्रिएटर्स दोनों के लिए एक शानदार फोन बनाते हैं. स्टेबल वीडियो और क्रिस्प ज़ूम इस फोन की खासियत है.

4. Google Pixel 10 Pro: कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी का बादशाह

  • कीमत: ₹1,09,999

Google Pixel अपनी प्रोसेसिंग और कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है, और Pixel 10 Pro ने इस परंपरा को और मजबूत किया. इसमें दिया गया है:

  • 50MP मुख्य सेंसर
  • 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (5x ज़ूम)
  • 48MP अल्ट्रावाइड कैमरा
  • 42MP 4K सेल्फी कैमरा

Google की AI प्रोसेसिंग इसे क्लासिक पोट्रेट्स, नेचुरल स्किन-टोन और बेहतरीन नाइट फोटोज का राजा बनाती है. लो-लाइट और स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए यह सबसे पसंद किया जाने वाला फोन है.

5. Oppo Find X9 Pro: Hasselblad ट्यूनिंग वाला फोटो मास्टर

  • कीमत: ₹1,09,999

Oppo ने 2025 में Find X9 Pro के जरिए अपनी कैमरा क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया. इसमें दिया गया है:

  • 50MP OIS प्राइमरी कैमरा
  • 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
  • 50MP अल्ट्रावाइड
  • 50MP 4K सेल्फी कैमरा

Hasselblad कलर कैलिब्रेशन, Laser AF, Dolby Vision और LOG रिकॉर्डिंग इस फोन को प्रोफेशनल फोटोग्राफी के स्तर तक पहुंचा देते हैं. रंग, कॉन्ट्रास्ट और डिटेल कहीं भी कमी नहीं छोड़ते.

2025 में कैमरा फोन चुनना हुआ मुश्किल, लेकिन ये पांच हैं सबसे आगे

2025 में इतने शक्तिशाली कैमरा फोन लॉन्च हुए कि सही चुनना थोड़ा कठिन हो गया. लेकिन iPhone 17 Pro Max की प्रो-ग्रेड स्टेबिलिटी, S25 Ultra का 200MP सेंसर, Vivo X300 Pro का मैक्ज़िमम ज़ूम, Pixel 10 Pro की AI मैजिक और Oppo Find X9 Pro का Hasselblad कलर साइंस, इन्हें इस साल के सर्वश्रेष्ठ कैमरा स्मार्टफोन्स बनाते हैं.

अगर आप फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह पांचों फोन कैमरा क्वालिटी के मामले में किसी DSLR से कम नहीं.

ये भी देखिए: 

₹13,499 में आया Realme का तगड़ा स्मार्टफोन, 7,000mAh बैटरी और 18GB RAM के साथ मिल रहे ये प्रीमियम फीचर्स

सफेद और चमकते क्रिस्टल्स कलर में लॉन्च Motorola Edge 70, धांसू फीचर्स के साथ लिमिटेड एडिशन ने लूटा दिल

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com