Swiggy कर दिया खेला! अब Instamart से 10 मिनट में मिलेंगे Samsung के स्मार्टफोन, टैबलेट और एक्सेसरीज

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Samsung Instamart Delivery: Samsung ने भारत में अपनी बिक्री और भी आसान बनाने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने इंस्टामार्ट (Instamart) के साथ साझेदारी करते हुए अपने Galaxy प्रोडक्ट्स की डोरस्टेप इंस्टेंट डिलीवरी शुरू कर दी है. अब मेट्रो सिटीज में रहने वाले ग्राहक Samsung के स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, वियरेबल्स और एक्सेसरीज को Instamart ऐप के जरिए ऑर्डर कर सकेंगे, वो भी मिनटों में डिलीवरी के साथ.

Instamart पर अब मिलेगा Samsung Galaxy का पूरा रेंज

शुक्रवार को सैमसंग ने इंस्टामार्ट के साथ अपनी पार्टनरशिप की आधिकारिक घोषणा की. इसके बाद Instamart पर रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के साथ-साथ Samsung Galaxy की पूरी रेंज भी दिखाई देने लगी है. पहले से ही Instamart कुछ शहरों में Apple, OnePlus, Redmi और Samsung के चुनिंदा मॉडल्स की क्विक डिलीवरी दे रहा था. अब यह सुविधा और बड़े पैमाने पर शुरू हो गई है.

10 मिनट में doorstep डिलीवरी

सैमसंग का दावा है कि इंस्टामार्ट के जरिए अब Galaxy प्रोडक्ट्स की डिलीवरी 10 मिनट में कर दी जाएगी। यह सुविधा फिलहाल चुनिंदा मेट्रो शहरों में उपलब्ध होगी. कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर इन शहरों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन वर्तमान में Instamart बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहरों में Galaxy M36, Galaxy M56, Galaxy F06, Galaxy Buds Core और अन्य एक्सेसरीज की डिलीवरी दे रहा है.

क्या-क्या उत्पाद मिलेंगे Instamart पर?

Instamart पर ग्राहक निम्न उत्पाद ऑर्डर कर सकेंगे:

  • Galaxy स्मार्टफोन
  • Galaxy टैबलेट
  • Galaxy Buds और अन्य वियरेबल्स
  • चार्जर, केबल, स्मार्टवॉच स्ट्रैप जैसी एक्सेसरीज

यह सभी प्रोडक्ट्स अब क्विक कॉमर्स कैटेगरी में शामिल हो गए हैं.

डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध

Instamart पर Samsung उत्पाद लेते समय ग्राहकों को कई तरह के ऑफर्स भी मिलेंगे:

  • सेलेक्ट बैंक कार्ड पर अतिरिक्त डिस्काउंट
  • कई प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI विकल्प
  • कूपन-आधारित ऑफर्स
  • मोबाइल वॉलेट डिस्काउंट

इससे इलेक्ट्रॉनिक्स की इंस्टेंट खरीद पहले से काफी आसान और किफायती हो गई है.

Blinkit और Zepto भी दे रहे हैं ऐसी सुविधा

Instamart अकेला ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं है जो इलेक्ट्रॉनिक्स की तेज डिलीवरी दे रहा है.
Blinkit और Zepto भी कई भारतीय शहरों में स्मार्टफोन और गैजेट्स की इंस्टेंट डिलीवरी कर रहे हैं. इसी साल Blinkit ने Lenskart के स्मार्ट चश्मों की फास्ट डिलीवरी भी शुरू की थी.

सैमसंग का फोकस

क्विक कॉमर्स मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, और सैमसंग इस ट्रेंड में पूरी ताकत के साथ उतर गया है. Instamart के साथ इसका यह कदम यह साबित करता है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी भी उतनी ही फास्ट होगी जितनी कि ग्रोसरी या डेली एसेंशियल्स की.

ये भी देखिए: 

अब Google बचाएगा आपको बैंक फ्रॉड और फर्जी कॉल्स से! ऐसे सेट करें Android Scam Alert

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com