गरिबों के लिए आया दमदार मोबाइल फोन! सिर्फ ₹949 में लॉन्च हुए HMD 101 और HMD 100, फीचर्स है लखटकिया

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

HMD 101, HMD 100: भारत में किफायती मोबाइल के बढ़ते बाजार को देखते हुए HMD ने शुक्रवार को दो नए फीचर फोन HMD 101 और HMD 100 लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी का दावा है कि ये फोन लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत डिजाइन और बेसिक जरूरतों को पूरा करने वाले सभी फीचर्स के साथ आते हैं. इन दोनों फोन की बिक्री आज से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों पर शुरू हो गई है.

कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने प्रेस रिलीज़ में बताया कि दोनों फोन का इंट्रोडक्टरी प्राइस ₹949 रखा गया है.
हालांकि HMD इंडिया स्टोर पर लिस्टिंग के मुताबिक:

  1. HMD 101: ₹1,049 (MRP ₹1,199), 4MB RAM + 4MB स्टोरेज
  2. HMD 100: MRP ₹1,099, 8MB RAM + 4MB स्टोरेज

दोनों हैंडसेट्स आज से HMD इंडिया ऑनलाइन स्टोर, प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं.

कलर ऑप्शंस भी दिलचस्प हैं:

  1. HMD 101: Blue, Grey, Teal
  2. HMD 100: Grey, Teal, Red

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

HMD के दोनों नए फोन कंपनी के खुद के S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं. दोनों में 1.77-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 160×128 पिक्सल रेज़ोल्यूशन और 4:5 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है.

प्रोसेसर और स्टोरेज

दोनों फोन में Unisoc 6533G चिपसेट दिया गया है.

  1. HMD 101: 4MB RAM + 4MB स्टोरेज (32GB तक का माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट)
  2. HMD 100: 8MB RAM + 4MB स्टोरेज (कोई एक्सपेंशन सपोर्ट नहीं)

बैटरी और चार्जिंग

  1. HMD 101: 1,000mAh बैटरी, 7 घंटे तक टॉकटाइम
  2. HMD 100: 800mAh बैटरी, 6 घंटे तक टॉकटाइम

दोनों में 2.75W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.

कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा फीचर्स

दोनों फोन्स में मिलते हैं:

  • 3.5mm हेडफोन जैक
  • माइक्रो USB पोर्ट
  • इन-बिल्ट FM रेडियो

HMD 101 में इसके अलावा और भी फीचर्स शामिल हैं:

  • MP3 प्लेयर
  • Auto call recording
  • Dual LED फ्लैश
  • 10 भारतीय भाषाओं में इनपुट
  • 23 भारतीय भाषाओं में रेंडर सपोर्ट

दोनों फोन का वजन सिर्फ 73 ग्राम है और इनके डायमेंशन्स 114.3×50×14.3mm हैं, जिससे इन्हें एक हाथ में पकड़ना बेहद आसान हो जाता है.

कौन खरीद सकता है ये फोन?

अगर आप एक भरोसेमंद, मजबूत और लंबी बैटरी वाले फीचर फोन की तलाश में हैं या अपने माता-पिता या बेसिक जरूरतों के लिए एक सिंपल फोन चाहते हैं तो HMD 101 और HMD 100 दोनों ही अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं.

किफायती कीमत में जरूरी सभी फीचर्स देने के चलते ये फोन उन यूज़र्स को भी पसंद आएंगे जिन्हें सिर्फ कॉलिंग, मैसेजिंग और बेसिक मनोरंजन की जरूरत होती है.

ये भी देखिए: 

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com