Toyota GR GT & GR GT3 Supercars: Toyota Gazoo Racing (GR) ने अपनी नई जनरेशन की दो हाई-परफॉर्मेंस सुपरकारों से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने स्ट्रीट-लीगल GR GT और रेसिंग-केंद्रित GR GT3 को दुनिया के सामने पेश कर दिया है. हालांकि इन दोनों सुपर मशीनों की लॉन्चिंग लगभग 2027 के आसपास होगी, लेकिन अभी से ही यह कारें ग्लोबल ऑटो इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन चुकी हैं.
हल्के चेसिस पर बनी नई सुपरकारें
Toyota ने GR GT को पूरी तरह परफॉर्मेंस-फोकस्ड प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है. कार हल्के वजन वाले चेसिस पर बनाई गई है और इसमें ट्विन-टर्बो V8 इंजन पर आधारित एक हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है.
यह 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड इंजन 650hp की पावर और 850Nm का टॉर्क पैदा करता है. पावर रियर व्हील तक पहुंचाने के लिए इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, वेट क्लच और मैकेनिकल लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल दिया गया है.

कंपनी के मुताबिक, GR GT की अनुमानित टॉप स्पीड 320 km/h होगी, जो इसे सुपरकार की रेस में मजबूती से खड़ा करती है.
Mercedes-AMG GT, Porsche 911 और Aston Martin Vantage से सीधी टक्कर होगी.
Toyota की यह नई फ्लैगशिप सुपरकार मार्केट में उतरते ही सीधे उन ब्रांड्स से भिड़ेगी जो इस सेगमेंट में लंबे समय से राज कर रहे हैं. यानी कि इसकी टक्कर Mercedes-AMG GT, Porsche 911 और Aston Martin Vantage जैसी हाई-एंड सुपरकारों से होने वाली है.
GR GT3: प्योर रेसिंग डीएनए वाला मॉडल
इसके साथ ही कंपनी ने GR GT3 भी पेश की है, जो खास तौर पर GT3 रेसिंग फॉर्मेट के लिए तैयार की गई है. इसमें भी वही ट्विन-टर्बो V8 इंजन लगाया गया है, लेकिन यह हाइब्रिड के बिना काम करता है.
GT3 रेसिंग के नियमों के हिसाब से इसकी पावर आउटपुट को एडजस्ट किया जाता है. Toyota का लक्ष्य है कि यह कार एंड्यूरेंस और स्प्रिंट दोनों तरह की रेस में स्थिर और भरोसेमंद प्रदर्शन दे.

बेहतरीन हैंडलिंग के लिए इंजन पोजिशनिंग और हल्का बॉडी स्ट्रक्चर
Toyota ने V8 इंजन को फ्रंट ऐक्सल के पीछे और काफी नीचे लगाया है ताकि कार की हैंडलिंग और बैलेंस दोनों बेहतर रहें. कार का ढांचा अल्यूमिनियम फ्रेम और कार्बन-फाइबर-रिइनफोर्स्ड पैनल्स से बना है, जिससे वजन को अधिकतम 1750 किलोग्राम तक सीमित रखा गया है.
सस्पेंशन और ब्रेकिंग के लिए Toyota ने हाई-एंड सेटअप दिया है:
- डबल-विशबोन सस्पेंशन
- Brembo कार्बन-सिरेमिक ब्रेक्स
- Michelin Pilot Sport Cup 2 टायर
ये सभी मिलकर कार को शानदार ब्रेकिंग और कॉर्नरिंग क्षमता देते हैं.
बड़े एयर इनटेक्स और हाई परफॉर्मेंस कूलिंग सिस्टम
Toyota GR GT का डिजाइन पूरी तरह हवा की रफ्तार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कार में बड़े एयर इनटेक्स दिए गए हैं, जो इंजन और ब्रेक्स को ठंडा रखने के लिए बेहतर एयरफ्लो प्रदान करते हैं.
यह Toyota की पहली कार है जिसे पूरी तरह अल्यूमिनियम बॉडी स्ट्रक्चर के साथ बनाया गया है. बोनट, रूफ, डोर और बूट ढक्कन पर कार्बन-फाइबर का इस्तेमाल किया गया है.
केबिन: मिनिमलिस्ट लेकिन पूरी तरह परफॉर्मेंस-केंद्रित
अंदर की ओर, GR GT एक कॉम्पैक्ट टू-सीटर केबिन के साथ आती है. डैशबोर्ड लो-सेट है और हाई-स्पीड ड्राइविंग के दौरान भी आसानी से इस्तेमाल होने वाले फिजिकल बटन सेंट्रल कंसोल में दिए गए हैं.
सीटें कार्बन फ्रेम के साथ बकेट-स्टाइल में तैयार की गई हैं, जो तीखे मोड़ों पर भी ड्राइवर और पैसेंजर को सुरक्षित और मजबूती से पकड़ती हैं. स्टीयरिंग व्हील पर अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स और स्टेबिलिटी सेटिंग्स के कंट्रोल दिए गए हैं.
डिजिटल डिस्प्ले सब जरूरी जानकारी साफ तरीके से दिखाता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि केबिन में कहीं भी Toyota का लोगो नहीं है. इससे साफ है कि GR एक अलग परफॉर्मेंस ब्रांड की पहचान बना रहा है.
ये भी देखिए:
अपनी Electric Car की बैटरी लाइफ को कैसे बढ़ाएं? इन 7 आसान ट्रिक्स से EV को मिलेगी लंबी जिंदगी
BMW iX1 Long Wheelbase हुई और भी लग्ज़री, नए कलर और नया इंटीरियर में, जानिए क्या बदला













