Realme Watch 5: Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टवॉच Realme Watch 5 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे अपने AIoT प्रोडक्ट लाइनअप के हिस्से के रूप में पेश किया है, जहां Realme P4x 5G स्मार्टफोन भी साथ लॉन्च हुआ. Realme का कहना है कि यह स्मार्टवॉच भारत में ही बनाई गई है, जो कंपनी की ‘Make in India’ योजना का हिस्सा है. आने वाले कुछ सालों में Realme अपने सभी AIoT प्रोडक्ट्स का उत्पादन भारत में शिफ्ट करना चाहता है.
Realme Watch 5 की भारत में कीमत और उपलब्धता
Realme Watch 5 की कीमत भारत में ₹4,499 रखी गई है. हालांकि लॉन्च ऑफर के तहत यह ₹3,999 में उपलब्ध होगी, यानी ₹500 की सीधी छूट.
इसकी पहली सेल 10 दिसंबर दोपहर 12 बजे Realme India e-store, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.
यह चार कलर ऑप्शंस में मिलेगा:
- Titanium Black
- Titanium Silver
- Mint Blue
- Vibrant Orange

Realme Watch 5 फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
1. बड़ा और ब्राइट AMOLED डिस्प्ले
Realme Watch 5 में 1.97-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 390×450 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. डिस्प्ले 600 nits brightness तक सपोर्ट करता है, जिससे धूप में भी विजिबिलिटी बेहतर रहती है.
- 2D फ्लैट ग्लास
- मेटैलिक यूनिबॉडी
- एल्यूमिनियम-एलॉय क्राउन
- हनीकॉम्ब स्पीकर होल डिज़ाइन
- नया 3D-Wave स्ट्रैप
2. इंडिपेंडेंट GPS + 5 GNSS सपोर्ट
Realme Watch 5 में इन-बिल्ट GPS दिया गया है, जो 5 ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम्स के साथ काम करता है. इससे आउटडोर वॉक, रनिंग और साइक्लिंग जैसी एक्टिविटीज़ ज्यादा accurate ट्रैक होती हैं.
3. 108 स्पोर्ट्स मोड + 300 से ज्यादा वॉच फेसेस
- 108 स्पोर्ट्स मोड
- गाइडेड वर्कआउट्स
- स्ट्रेचिंग टूल्स
- Realme Link App सपोर्ट
- 300+ कस्टमाइज वॉच फेसेस
इससे यूज़र्स अपनी लाइफस्टाइल के हिसाब से वॉच को पर्सनलाइज़ कर सकते हैं.
4. हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स
Realme Watch 5 में हेल्थ ट्रैकिंग को और मजबूत किया गया है. इसमें शामिल हैं:
- हार्ट रेट मॉनिटरिंग
- SpO2 ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग
- स्लीप मॉनिटरिंग
- स्ट्रेस ट्रैकिंग
- पीरियड (मेनस्ट्रुअल) मैनेजमेंट
- ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ के 3 मोड
इसके साथ म्यूजिक कंट्रोल, कम्पास और पर्सनल कोच जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं.
5. कनेक्टिविटी: Bluetooth Calling + NFC
यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग, NFC, और नोटिफिकेशन अलर्ट सपोर्ट करती है, जिससे इसे स्मार्टफोन के साथ सिंक करना आसान है.
6. दमदार बैटरी लाइफ
Realme के अनुसार:
- 16 दिन की स्टैंडर्ड बैटरी लाइफ
- 20 दिन तक लाइट मोड में
साथ ही यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, यानी धूल और पानी से सुरक्षित.
ये भी देखिए:
OnePlus ने लॉन्च कर दिया सबसे पावरफुल फोन, 8300mAh बैटरी के साथ आया धांसू फीचर्स का तूफान















