Realme P4x 5G: Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme P4x 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी की नई P सीरीज़ का यह फोन तीन खूबसूरत कलर ऑप्शंस Matte Silver, Elegant Pink और Lake Green में आता है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की विशाल बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek का लेटेस्ट Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर है.
Realme P4x 5G में दमदार परफॉर्मेंस के साथ IP64 रेटिंग भी मिलती है, जिससे यह डिवाइस धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.
Realme P4x 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने भारत में इस फोन की कीमत को मिड-रेंज सेगमेंट में रखा है:
- 6GB + 128GB मॉडल – ₹15,499
- 8GB + 128GB मॉडल – ₹16,999
- 8GB + 256GB मॉडल – ₹17,999
लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी बेस वेरिएंट को ₹13,499 में दे रही है.
फोन की सेल 12 दिसंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. यह Flipkart और Realme के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध रहेगा.

Realme P4x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
6.72 इंच का 144Hz डिस्प्ले
Realme P4x 5G में 6.72 इंच का Full HD+ (1080×2400) LCD पैनल दिया गया है.
- रिफ्रेश रेट: 144Hz
- पिक्सल डेंसिटी: 391ppi
- पीक ब्राइटनेस: 1000 nits
इस रेंज में इतना स्मूथ डिस्प्ले मिलना इसे खास बनाता है.
MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट
फोन में 6nm आधारित Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है. यह 8GB तक RAM के साथ आता है और कंपनी ने इसमें 18GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी शामिल किया है. स्टोरेज के लिए फोन में 128GB से 256GB तक के विकल्प मौजूद हैं.
डुअल रियर कैमरा सेटअप
Realme P4x 5G में पीछे की तरफ डुअल कैमरा है:
- 50MP प्राइमरी कैमरा
- 2MP सेकेंडरी सेंसर
सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
कूलिंग सिस्टम भी दमदार
फोन में Frozen Crown Cooling System दिया गया है. इसमें 5300mm² का वपोर चेंबर, स्टील प्लेट और कॉपर-ग्रेफाइट कोटिंग शामिल है. यह फोन को हेवी गेमिंग के दौरान भी ठंडा रखने में मदद करता है.
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Realme P4x 5G में दिए गए कनेक्टिविटी ऑप्शन्स:
- 5G
- Bluetooth
- Wi-Fi
- GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS
- USB Type-C पोर्ट
- डुअल स्पीकर्स
साथ ही फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है.
7,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
फोन में बड़ी 7,000mAh बैटरी है, जो long backup देती है. यह 45W फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है. फोन का वजन 208 ग्राम और मोटाई 8.39mm है.
ये भी देखिए:
OnePlus ने लॉन्च कर दिया सबसे पावरफुल फोन, 8300mAh बैटरी के साथ आया धांसू फीचर्स का तूफान















