Bajaj Chetak से लेकर TVS iQube तक, ₹1.5 लाख के अंदर में टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Best electric scooter under 1.5 lakh: भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. आज कई कंपनियां ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पेश कर रही हैं जो न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि दमदार रेंज और एडवांस फीचर्स भी देते हैं. अगर आप अपना पहला ई-स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और बजट ₹1.5 लाख है, तो नीचे दिए गए विकल्प आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकते हैं. ये स्कूटर रोज़मर्रा की कम्यूटिंग के लिए बिल्कुल सही हैं.

1. TVS iQube: फैमिली के लिए सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS iQube की कीमत ₹1,11,422 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है जो बिना ज्यादा टेक्नोलॉजी की झंझट के एक आरामदायक और भरोसेमंद EV चाहते हैं.

स्कूटर में तीन बैटरी विकल्प मिलते हैं:

  1. 2.2 kWh (75 km रेंज)
  2. 3.4 kWh (100 km रेंज)
  3. 5.1 kWh (150 km रेंज)

यह सुरक्षित एल्युमिनियम-प्रोटेक्टेड बैटरी, पोर्टेबल ‘Plug & Play’ चार्जर और शॉक-प्रूफ प्लग जैसी सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है. कम्यूटिंग के लिए सीधा-सादा, टिकाऊ और फैमिली-फ्रेंडली ऑप्शन.

 

2. Honda Activa e: होन्डा की भरोसेमंद क्वालिटी अब EV में

Honda Activa e की कीमत ₹1,18,147 (एक्स-शोरूम) है. एक्टिवा का नाम ही भरोसे का पर्याय है, और इसका इलेक्ट्रिक अवतार भी उसी भरोसे को आगे बढ़ाता है.

इसमें 6 kW मोटर, 22 Nm टॉर्क और 80 km/h की टॉप स्पीड मिलती है. इसकी खास बात है 3 kWh की बैटरी, जो दो 1.5 kWh के रिमूवेबल यूनिट्स में बंटी होती है. इससे यह 102 km की रियलिस्टिक रेंज देती है.

फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, 12-इंच अलॉय व्हील और 171 mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए और भी बेहतरीन बनाते हैं.

3. Ola S1 Pro (3rd Gen): परफॉर्मेंस लवर्स के लिए टॉप चॉइस

Ola S1 Pro की कीमत ₹1,24,999 (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह उन लोगों के लिए बनाया गया है जो इलेक्ट्रिक स्कूटर से हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं.

बैटरी ऑप्शंस:

  • 4 kWh (176 km रेंज)
  • 5.2 kWh (300+ km रेंज)

इसकी टॉप स्पीड 117 km/h से 141 km/h तक जाती है. 11 kW (या नए मॉडल में 13 kW) का मोटर इसे 0-40 km/h सिर्फ 2.1 सेकंड में पहुंचा देता है.

फीचर्स में शामिल हैं:

7-इंच टचस्क्रीन, MoveOS, क्रूज़ कंट्रोल, और Eco, Normal, Sport, Hyper जैसे मल्टीपल मोड्स.

4. Bajaj Chetak 3501: क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न EV टेक्नोलॉजी

Bajaj Chetak 3501 की कीमत ₹1,34,500 (एक्स-शोरूम) है. यह स्कूटर अपने मेटल बॉडी और क्लासिक डिजाइन के लिए मशहूर है.

इसमें 3.2 kWh बैटरी और 4 kW मोटर मिलती है, जो 123 km रेंज और 63 km/h की टॉप स्पीड देती है. शहर में आरामदायक सवारी के लिए यह काफी बेहतर विकल्प है.

Bluetooth कनेक्टिविटी, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी इसकी खासियत है. बैटरी को 3.5–4 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है.

5. Ather 450X: स्मार्ट फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस

Ather 450X की कीमत ₹1,46,999 (एक्स-शोरूम) है. यह दो बैटरी विकल्पों में आता है:

  • 2.9 kWh (111 km रेंज)
  • 3.7 kWh (161 km रेंज)

दोनों वेरिएंट में 6.4 kW मोटर और 90 km/h की टॉप स्पीड दी गई है. यह 0-40 km/h मात्र 3.3 सेकंड में पकड़ लेता है.

सबसे बड़ा हाईलाइट है इसका 7-इंच प्रीमियम टचस्क्रीन, जो इसे बेहद मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक फील देती है.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com