Maruti Suzuki 1 lakh EV charging network: भारत के मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में मुकाबला और तेज़ होने वाला है, क्योंकि देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुज़ुकी अब अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara EV लेकर बाज़ार में उतरने जा रही है. कंपनी दावा कर रही है कि यह SUV एक बार फुल चार्ज पर 543 किमी की रेंज देगी, साथ ही इसमें 7 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे. इतना ही नहीं, e-Vitara ने भारत NCAP में 5-स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग हासिल की है.
लेकिन भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सबसे बड़ी चुनौती चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी हमेशा से रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए मारुति सुज़ुकी ने ग्राहकों की रेंज एंग्जायटी दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाया है.
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की बड़ी तैयारी
मारुति सुज़ुकी ने e-Vitara की डिलिवरी शुरू होने से पहले ही पूरे देश में 2,000+ एक्सक्लूसिव EV चार्जिंग प्वाइंट लगा दिए हैं. ये चार्जिंग स्टेशन कंपनी के डीलर नेटवर्क के जरिए 1,100 से ज्यादा शहरों को कवर करते हैं.
इसके अलावा कंपनी ने 13 चार्ज पॉइंट ऑपरेटर्स (CPOs) के साथ पार्टनरशिप की है. इससे e-Vitara और भविष्य के इलेक्ट्रिक मॉडल्स को एक बड़ा और भरोसेमंद चार्जिंग नेटवर्क आसानी से मिल सकेगा.
2030 तक 1 लाख से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट्स का लक्ष्य
मारुति सुज़ुकी का बड़ा विज़न है कि CPOs और अपने विशाल डीलर नेटवर्क की मदद से 2030 तक कम से कम 1,00,000 EV चार्जिंग प्वाइंट तैयार कर दिए जाएं.
यह लक्ष्य न सिर्फ भारत में, बल्कि सुज़ुकी के ग्लोबल EV रोडमैप का भी हिस्सा है, जिसमें आने वाले पांच सालों में कई नई इलेक्ट्रिक कारें भारत में लॉन्च करने की तैयारी है.
e-Vitara ग्राहकों के लिए ‘e for me’ ऐप और EV-ready वर्कशॉप्स
ग्राहकों के लिए EV एक्सपीरियंस और आसान बनाने के लिए कंपनी ने ‘e for me’ मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है. इस ऐप में यूज़र्स को नज़दीकी चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन, पब्लिक और प्राइवेट दोनों तरह के चार्जर्स और चार्जिंग पेमेंट की सुविधा सब एक ही जगह मिल जाएगी.
इतना ही नहीं, कंपनी ने टैप-एंड-पे चार्जिंग कार्ड भी पेश किया है, जिससे चार्जिंग प्रोसेस और आसान हो जाएगा.
आफ्टर-सेल्स को लेकर भी मारुति ने बड़ी तैयारी की है. कंपनी ने 1,500 वर्कशॉप्स को EV-ready बना दिया है और 1.5 लाख तकनीशियनों को EV सर्विस ट्रेनिंग दी है, ताकि शुरुआती ग्राहकों को कोई परेशानी न हो.
जल्द खुलेंगी e-Vitara की बुकिंग
मारुति सुज़ुकी जल्द ही e-Vitara की बुकिंग शुरू करने वाली है। कीमतें और वेरिएंट लिस्ट कंपनी द्वारा आधिकारिक लॉन्च के समय सामने लाई जाएंगी.
e-Vitara के दमदार फीचर्स, शानदार रेंज और मजबूत चार्जिंग नेटवर्क तैयारियों को देखकर यह साफ है कि मारुति सुज़ुकी भारतीय EV मार्केट में बड़ा धमाका करने जा रही है.
ये भी देखिए:
Maruti से Tata तक… 15 लाख में ये 5 CNG कारें मचा रहीं धमाल, माइलेज इतना कि पेट्रोल भूल जाओ













