Oppo ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6500mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के मिल रहे ये धांसू फीचर्स

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Oppo A6x 5G: स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने मंगलवार को अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Oppo A6x 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. फोन आज से ही देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा और इसे कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart और Oppo India स्टोर से खरीदा जा सकेगा.

कंपनी ने इसे दो रंगों और तीन रैम-स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है. फोन की खासियत इसकी 6,500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 6.75-इंच डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है.

Oppo A6x 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता

Oppo A6x 5G को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है:

  1. 4GB RAM + 64GB स्टोरेज – ₹12,499
  2. 4GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹13,499
  3. 6GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹14,999

कंपनी कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर 3 महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दे रही है.
फोन आज से ही Amazon, Flipkart, Oppo के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेल शोरूम पर खरीदने के लिए उपलब्ध है. इसमें दो कलर ऑप्शंस Ice Blue और Olive Green मिलते हैं.

Oppo A6x 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन

Oppo A6x 5G में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक है, जिससे धूप में भी डिस्प्ले साफ नजर आता है. इसमें DCI-P3 कलर गामट, sRGB सपोर्ट और 16.7 मिलियन कलर्स मिलते हैं. फोन का डिजाइन स्लिम है और वज़न करीब 212 ग्राम है.

परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट पर चलता है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है. इसमें 6GB तक की LPDDR4x RAM और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. फोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलता है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इसमें:

  • 13MP रियर कैमरा (f/2.2 अपर्चर, ऑटोफोकस, 77° FOV)
  • 5MP फ्रंट कैमरा (f/2.2 अपर्चर, 77° FOV)

रियर कैमरा 1080p वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है, जबकि सेल्फी कैमरा 1080p 30fps वीडियो सपोर्ट करता है.

बैटरी और चार्जिंग

फोन की सबसे मजबूत खासियत है इसकी 6,500mAh की बड़ी बैटरी, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह लंबे समय तक बैटरी बैकअप देती है और जल्दी चार्ज होती है.

कनेक्टिविटी फीचर्स

फोन में मिले कनेक्टिविटी ऑप्शंस:

  • 5G / 4G LTE
  • Wi-Fi 5
  • Bluetooth 5.4
  • USB Type-C पोर्ट
  • 3.5mm हेडफोन जैक

इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी दिया गया है.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com