New Kia Seltos 2025: अगर आप इस साल एक नई मिड-साइज़ SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इससे बेहतर टाइम शायद ही हो सकता है. ऑटोमोबाइल मार्केट इस समय एक से बढ़कर एक लॉन्च की तैयारी कर रहा है. नई Tata Sierra की एंट्री ने पहले ही बाजार में हलचल मचा दी है, और अब बारी है नई पीढ़ी की Kia Seltos 2025 की, जो 10 दिसंबर को आधिकारिक रूप से लॉन्च होने जा रही है.
Kia ने टीज़र विज़ुअल्स के साथ इस अपकमिंग SUV के नए डिजाइन लैंग्वेज की पहली झलक दिखा दी है. इन्हीं टीज़र से यह साफ होता है कि नए मॉडल में कई बड़े अपडेट दिए जा रहे हैं. यहां जानिए न्यू-जेन Kia Seltos 2025 के 5 सबसे अहम फीचर्स, जिनसे यह SUV और भी प्रीमियम और मॉडर्न बनने वाली है.
1. शानदार पैनोरमिक सनरूफ
टीज़र में साफ दिखाई देता है कि नई Seltos में एक बड़ा इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ मौजूद रहेगा. SUV सेगमेंट में सनरूफ एक प्रीमियम फीचर माना जाता है और ग्राहकों में इसकी जबरदस्त डिमांड है. नई Seltos का यह सनरूफ पहले से भी बड़ा और स्टाइलिश दिखाई देता है.
2. पूरी तरह नया LED हेडलैम्प और टेललैम्प सेटअप
नई Seltos की सबसे बड़ी खूबी इसका फुल-न्यू LED लाइटिंग पैकेज होगा.
- फ्रंट पर नई स्टाइल की LED हेडलाइट्स
- स्लिक सिग्नेचर DRLs
- पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललैम्प
Kia का नया सिग्नेचर डिज़ाइन पहले Sonet और Syros में देखा गया था, और अब यह Seltos में और भी मॉडर्न अवतार में आएगा.
3. सुरक्षा होगी और मजबूत
टीज़र में यह कन्फर्म हो चुका है कि नई Seltos में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा दिया जाएगा. यह संकेत देता है कि पुरानी तरह ही नई Seltos में लेवल-2 ADAS फीचर्स भी मिलेंगे. Kia संभवतः कुछ नए ऑटोनोमस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल कर सकती है, जिससे SUV की सुरक्षा क्षमता और बढ़ जाएगी.
4. पहले से ज्यादा स्टाइलिश
नई Seltos में 17-इंच और 18-इंच के अलॉय वील्स तो रहेंगे, लेकिन इस बार Kia पूरी तरह नए डिज़ाइन लेकर आ रही है.
- नए मशीन-कट अलॉय
- नए सिल्वर फिनिश वाले अलॉय
इन नए विकल्पों से SUV का रोड प्रेज़ेंस और भी दमदार दिखाई देगा.
5. पूरी तरह नया केबिन और स्टीयरिंग व्हील
हालांकि Kia ने इंटीरियर का टीज़र अभी जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स और लीक डिज़ाइन्स के मुताबिक नए मॉडल में जबरदस्त बदलाव होंगे.
संभावित अपडेट:
- नया Double D-Cut स्टीयरिंग व्हील
- ड्यूल स्क्रीन सेटअप (इंफोटेनमेंट + डिजिटल क्लस्टर)
- एयर-कॉन के लिए नया टच कंट्रोल पैनल
- रियर पैसेंजर्स के लिए वेंटिलेटेड सीटें (संभावना बेहद मजबूत)
इन बदलावों के साथ नई Seltos 2025 अपने सेगमेंट में लक्ज़री और कम्फर्ट का नया स्टैंडर्ड सेट कर सकती है.
ये भी देखिए:
Royal Enfield की बादशाहत को चुनौती! Harley-Davidson X440 T मचाएगी तूफ़ान, पावरफुल फीचर्स लीक













