Royal Enfield Bullet 650 Vs BSA Goldstar 650: Motoverse 2025 में रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई Royal Enfield Bullet 650 का शानदार डेब्यू कर दिया है. क्लासिक डिजाइन, दमदार इंजन और 650cc प्लेटफॉर्म के साथ पेश की गई यह बाइक अब आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो चुकी है. हालांकि कंपनी ने कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है.
इसके लॉन्च होते ही इसका सीधा मुकाबला भारतीय बाजार में BSA Goldstar 650 से होगा, जो पहले से ही रेट्रो बाइक प्रेमियों की पसंद बनी हुई है. आइए जानते हैं दोनों बाइक्स के बीच पूरी तुलना, जिससे आप आसानी से तय कर सकें कि आपकी अगली राइड कौन सी हो सकती है.
कौन सी बाइक है ज्यादा दमदार?
Royal Enfield Bullet 650 में 648cc का एयर-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 46hp की पावर 7,250rpm पर और 52Nm का टॉर्क 5,650rpm पर जनरेट करता है। इसके साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह इंजन पावर और स्मूदनेस दोनों को बैलेंस करता है, जिससे बुलेट की क्लासिक राइड फील बनी रहती है.
दूसरी ओर, BSA Goldstar 650 में 652cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, DOHC इंजन दिया गया है, जो 45hp की पावर 6,500rpm पर और 55Nm का टॉर्क 4,000rpm पर देता है. इसमें पांच-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. ज्यादा टॉर्क के कारण यह बाइक मिड-रेंज में मजबूत परफॉर्मेंस देती है.

डायमेंशंस और हार्डवेयर के आधार पर किसकी राइड बेहतर?
Royal Enfield Bullet 650 का वजन 243kg है, जो इसे ज्यादा हेवी और स्टेबल बनाता है. इसकी सीट हाइट 800mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 150mm, और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 14.8 लीटर है। 1,475mm का व्हीलबेस इसे लॉन्ग-राइड और हाईवे क्रूजिंग के लिए आदर्श बनाता है.
वहीं BSA Goldstar 650 हल्की है और इसका वजन सिर्फ 213kg है. सीट हाइट 780mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 150mm, फ्यूल टैंक 12 लीटर और व्हीलबेस 1,425mm है. यह इसे चलाने में आसान, ज्यादा एगाइल और शहर की सड़कों के लिए बेहतरीन बनाता है.
सस्पेंशन की बात करें तो, दोनों बाइक्स में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन-शॉक रियर सस्पेंशन मिलता है.
Bullet 650 में 320mm फ्रंट और 300mm रियर डिस्क ब्रेक हैं. इसके टायर 100/90-19 (फ्रंट) और 140/70-R18 (रियर) हैं, जो क्लासिक लुक देते हैं.
Goldstar 650 में भी 320mm फ्रंट डिस्क है, लेकिन रियर डिस्क छोटा यानी 255mm का है. इसके टायर 100/90-18 (फ्रंट) और 150/70-R17 (रियर) हैं, जो इसे थोड़ा ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं.

कौन-सी जेब पर पड़ेगी भारी?
Royal Enfield Bullet 650 की कीमत अभी आधिकारिक नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह लगभग ₹3.50 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास लॉन्च हो सकती है.
BSA Goldstar 650 की कीमत पहले से सामने है और यह ₹3.09 लाख से ₹3.26 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है.
कौन है आपके लिए बेहतर?
अगर आप क्लासिक स्टाइल, स्मूद ट्विन-सिलेंडर इंजन और टूरिंग फ्रेंडली बाइक चाहते हैं, तो Bullet 650 आपके लिए परफेक्ट हो सकती है.
लेकिन अगर आप चाहते हैं लाइटवेट, ज्यादा टॉर्क और सिटी राइड के लिए एगाइल हैंडलिंग, तो BSA Goldstar 650 बेहतरीन चुनाव है।.
ये भी देखिए:
Royal Enfield की बादशाहत को चुनौती! Harley-Davidson X440 T मचाएगी तूफ़ान, पावरफुल फीचर्स लीक













