Samsung Galaxy Z TriFold: सैमसंग ने आखिरकार अपना पहला दो बार फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z TriFold मंगलवार को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. यह फोन कंपनी के अब तक के सबसे एडवांस और फ्यूचरिस्टिक डिवाइसेज़ में से एक माना जा रहा है. सैमसंग का यह नया ट्राइ-फोल्ड फोन दक्षिण कोरिया में इस महीने के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा. सबसे खास बात यह है कि खुले होने पर इसका डिस्प्ले एक छोटे टैबलेट जैसा अनुभव देता है.
कीमत और उपलब्धता
सैमसंग ने Galaxy Z TriFold की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है.
कंपनी ने बताया कि:
- यह फोन 12 दिसंबर से दक्षिण कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
- इसके बाद इसे चीन, ताइवान, सिंगापुर, UAE और अमेरिका जैसे ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा.
- यह फोन केवल एक ही रंग Crafted Black में मिलेगा.
- चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर ग्राहक इसे हाथ में लेकर टेस्ट भी कर सकेंगे.
- कीमत का ऐलान अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है.
![]()
Galaxy Z TriFold के दमदार फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशंस
फोन नहीं, पॉकेट टैबलेट!
यह फोन अंदर की तरफ 10.0-इंच QXGA+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है.
- 2160×1584 पिक्सल
- 269ppi
- 1600 nits पीक ब्राइटनेस
- 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट
- 100% DCI-P3 कलर गamut
बाहर की तरफ 6.5-इंच Full HD+ Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले मिलता है.
- 1080×2520 पिक्सल
- 21:9 आस्पेक्ट रेशियो
- 422ppi
- 2600 nits ब्राइटनेस
- Gorilla Glass Ceramic 2 प्रोटेक्शन
फोन का बैक पैनल Ceramic-Glass Fibre Reinforced Polymer से बना है और इसे IP48 रेटिंग भी मिली है.
![]()
नई पीढ़ी का फोल्डिंग मैकेनिज़्म
सैमसंग ने इस फोन में खास Titanium Hinge Housing और एडवांस Armour Aluminium का इस्तेमाल किया है.
- दो अलग-अलग साइज के हिंग
- Dual-Rail स्ट्रक्चर
- स्क्रीन के बीच बेहद कम गैप
- और भी पतला फॉर्म फैक्टर
ये सारे बदलाव फोन को पहले से ज्यादा मजबूत, स्टेबल और स्मूद बनाते हैं.
सबसे पावरफुल Snapdragon चिप
सैमसंग ने इसमें Qualcomm की 3nm Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो बेहद तेज़ परफॉर्मेंस और बेहतरीन बैटरी एफिशिएंसी देने के लिए जानी जाती है.
- 16GB RAM
- 1TB तक स्टोरेज
- Android 16 आधारित OneUI 8
प्रोफेशनल-ग्रेड ट्रिपल कैमरा सेटअप
पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा यूनिट दिया गया है:
- 200MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
- 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा – 102° FOV
- 10MP टेलीफोटो कैमरा (OIS + 30X डिजिटल ज़ूम)
सेल्फी कैमरे:
- कवर डिस्प्ले पर 10MP
- अंदरूनी डिस्प्ले पर भी 10MP
बैटरी और कनेक्टिविटी
- 5600mAh बैटरी
- 45W वायर्ड चार्जिंग
- 15W वायरलेस चार्जिंग
कनेक्टिविटी में:
- 5G
- Wi-Fi 7
- Bluetooth 5.4
- USB Type-C
- साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
फोन का वजन लगभग 309 ग्राम है.
- Folded: 159.2×75×12.9mm
- Unfolded: 159.2×214.1×3.9mm
ये भी देखिए:
Sanchar Saathi App क्या है? सरकार इसे हर मोबाइल में क्यों करना चाहती है प्री-इंस्टॉल?















