Royal Enfield Bikes Under 2 Lakh: अगर आप अपनी पहली Royal Enfield खरीदने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट 2 लाख रुपये से ज़्यादा नहीं ले जाना चाहते, तो आपके लिए खुशखबरी है. Royal Enfield की लाइनअप में कई ऐसी मोटरसाइकिलें हैं जो न सिर्फ दमदार परफॉर्मेंस देती हैं, बल्कि कंपनी की क्लासिक पहचान को भी बनाए रखती हैं. कंपनी के J-Series इंजन ने सभी मॉडलों को और भी स्मूद, रिलायबल और मॉडर्न बना दिया है। ऐसे में 2 लाख रुपये के अंदर आपके पास चार बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं.
Royal Enfield Bullet 350: पुराने अंदाज़ का नया अवतार
अगर आपकी पसंद पुराने दौर की रॉयल एन्फ़ील्ड का असली लुक और थम्पर वाला एहसास है, तो नई Bullet 350 आपके लिए परफेक्ट बाइक साबित हो सकती है.
नई बुलेट में Royal Enfield का लेटेस्ट J-Series 349cc इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp पावर और 27 Nm टॉर्क निकालता है. यह इंजन पहले की तुलना में काफी रिफाइन, स्मूद और कम वाइब्रेशन वाला है.
रेट्रो डिजाइन, दमदार रोड प्रेज़ेंस और किफायती कीमत, इन तीनों के कारण बुलेट 350 आज भी लाखों लोगों की पहली पसंद है. इस बाइक की कीमत 1.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है.

Royal Enfield Classic 350: सबसे पसंद की जाने वाली RE बाइक अब पहले से ज्यादा सुलभ
अगर आप Royal Enfield की सबसे आइकॉनिक बाइक खरीदना चाहते हैं, तो Classic 350 बिल्कुल सही विकल्प है. हाल में हुई GST रेट कटौती के बाद यह बाइक अब पहले के मुकाबले और भी अफोर्डेबल हो चुकी है.
क्लासिक 350 भी J-Series इंजन पर आधारित है और शानदार राइड कम्फर्ट देती है. इसमें सिंगल और डुअल-चैनल ABS के विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे सुरक्षा और बेहतर हो जाती है.
इसकी कीमत 1.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो 2 लाख के बजट के भीतर Classic 350 को एक जबरदस्त डील बनाता है.

Royal Enfield Meteor 350: कम बजट में असली क्रूज़र का मज़ा
अगर आप क्रूज़र बाइक के शौकीन हैं लेकिन बजट नहीं बढ़ाना चाहते, तो Meteor 350 एक शानदार ऑप्शन है.
इसमें भी नया 349cc J-Series इंजन मिलता है, जो लंबी दूरी की राइड्स को बेहद आरामदायक और स्मूद बनाता है.
मेटेओर को हाल ही में ऑल-LED लाइटिंग के साथ अपडेट किया गया है, जो इसे और अधिक मॉडर्न लुक और बेहतर विज़िबिलिटी देता है.
Meteor 350 की कीमत 1.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह 2 लाख की लिमिट के भीतर सबसे बेहतरीन क्रूज़र अनुभव देती है.

Royal Enfield Hunter 350: हल्की, तेज और हर रोज़ की राइड के लिए बेस्ट
अगर आपका राइडिंग स्टाइल ज्यादा स्पोर्टी, कंफर्टेबल और एजाइल है, तो Hunter 350 आपके दिल में जगह बना सकती है. Hunter 350, Royal Enfield की सबसे हल्की और फुर्तीली मोटरसाइकिल है. यही वजह है कि शहर में रोज़ाना की राइडिंग हो या वीकेंड पर छोटी आउटिंग, यह हर तरह की जरूरत पूरी करती है.
इसमें वही भरोसेमंद J-Series इंजन है, जो पावर और परफॉर्मेंस का बेहतरीन संतुलन देता है. Hunter 350 की कीमत 1.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जिससे यह RE लाइनअप की सबसे वैल्यू-फॉर-मनी बाइक्स में से एक है.

कुल मिलाकर, Royal Enfield ने 2 लाख रुपये के अंदर इतनी मजबूत रेंज पेश की है कि हर तरह के राइडर्स को अपनी पसंद की बाइक मिल सकती है. चाहे आपको रेट्रो स्टाइल पसंद हो, क्रूज़र फील चाहिए या हल्की-फुर्तीली बाइक, कंपनी के पास हर बजट के हिसाब से एक न एक परफेक्ट विकल्प मौजूद है.
ये भी देखिए:














