Nothing Phone 3a Lite vs Lava Agni 4: भारतीय स्मार्टफोन बाजार इस वक्त लगातार नए फ्लैगशिप लॉन्च की वजह से चर्चा में है. OnePlus 15 से लेकर iQOO 15 तक कई हाई-एंड फोन आ चुके हैं. ऐसे माहौल में दो ब्रैंड Nothing और Lava ने अपनी नई पेशकशें मिड-रेंज सेगमेंट में पेश की हैं. Lava ने हाल ही में Agni 4 लॉन्च किया है, जो कंपनी का 2025 का टॉप-एंड मॉडल है. वहीं कुछ दिनों बाद Nothing ने अपना अब तक का सबसे किफायती फोन Phone 3a Lite बाजार में उतार दिया.
दोनों ही स्मार्टफोन कीमत के मामले में काफी करीब हैं, लेकिन कई फीचर्स में एक-दूसरे से अलग नज़र आते हैं. अगर आप 25 हजार रुपये के अंदर नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए काफी काम की होगी. हमने दोनों फोन Nothing Phone 3a Lite और Lava Agni 4 को इस्तेमाल किया है. आइए जानते हैं दोनों में क्या-क्या फर्क हैं.
1. डिज़ाइन: स्टाइल बनाम सादगी
Nothing और Lava की डिजाइन फिलॉसफी बिल्कुल अलग है.
Nothing Phone 3a Lite
- यह वही ट्रांसपैरेंट बैक डिज़ाइन लेकर आता है, जो Nothing के बाकी फोन्स में दिखाई देता है.
- फ्लैट फ्रेम मिलता है.
- पीछे Glyph Interface के तहत नोटिफिकेशन के लिए Glyph लाइट भी उपलब्ध है.
- फोन को IP54 रेटिंग मिली है.
Lava Agni 4
- इसमें एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जो प्रीमियम फील देता है.
- बैक ग्लास है, लेकिन डिज़ाइन सिंपल, क्लीन और परिपक्व लगता है.
- कैमरा मॉड्यूल कैप्सूल जैसा है और बड़ा Agni ब्रांडिंग भी है.
- फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी डस्ट और स्प्लैश प्रोटेक्शन ज्यादा मजबूत है.
अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं तो Nothing 3a Lite बेहतर है और यदि आप सॉलिड, मैच्योर डिज़ाइन चाहते हैं, तो Agni 4 अधिक आकर्षक लगेगा.

2. डिस्प्ले: ब्राइटनेस ज्यादा, रिज़ॉल्यूशन बेहतर कौन?
दोनों फोन्स में AMOLED डिस्प्ले मिलता है, लेकिन कुछ खास अंतर हैं.
Nothing Phone 3a Lite
- 6.77-इंच बड़ा डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस (काफी ज्यादा)
Lava Agni 4
- 6.67-इंच AMOLED
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 2400 निट्स ब्राइटनेस
- शार्प 1.5K रिज़ॉल्यूशन
- पतले बेज़ल
ब्राइटनेस में Nothing आगे है, लेकिन रिज़ॉल्यूशन और पैनल शार्पनेस में Lava Agni 4 बेहतर परफॉर्म करता है.
3. परफॉर्मेंस: कौन है तेज?
Lava Agni 4
- MediaTek Dimensity 8350 5G चिप
- AnTuTu स्कोर: 14 लाख+
- VC लिक्विड कूलिंग
- LPDDR5X RAM + UFS 4.0 स्टोरेज
Nothing Phone 3a Lite
- MediaTek Dimensity 7300 Pro चिप
- LPDDR4X RAM + UFS 2.2 स्टोरेज
- कीमत Lava से कम
परफॉर्मेंस के मामले में Lava Agni 4 काफी तेज और फ्यूचर-प्रूफ है. स्टोरेज और RAM भी बेहतर है. लेकिन बजट-फ्रेंडली होने के कारण Nothing Phone 3a Lite हल्का-फुल्का काम आराम से कर देता है.

4. कैमरा: फ्रंट कैमरा Lava का बहुत मजबूत
Nothing Phone 3a Lite
- 50MP मेन कैमरा (OIS)
- 8MP अल्ट्रावाइड
- 2MP मैक्रो
- 16MP फ्रंट कैमरा
Lava Agni 4
- 50MP मेन कैमरा (OIS)
- 8MP अल्ट्रावाइड
- 50MP फ्रंट कैमरा (बहुत बड़ा अंतर)
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के मामले में Lava Agni 4 काफी आगे निकल जाता है.
5. बैटरी और चार्जिंग
दोनों में 5,000mAh की बैटरी मौजूद है.
- Lava Agni 4 → 66W फास्ट चार्जिंग
- Nothing Phone 3a Lite → 33W चार्जिंग
पॉइंट नोट: Nothing बॉक्स में चार्जर नहीं देता.
चार्जिंग स्पीड Lava की बेहतर है.
6. सॉफ्टवेयर अनुभव
Lava Agni 4
- Android 15
- क्लीन UI
Nothing Phone 3a Lite
- Nothing OS 3.5 (Android 15 पर आधारित)
- ज्यादा कस्टमाइजेशन
- Glyph Light फीचर्स
सॉफ्टवेयर साफ-सुथरा चाहिए तो Lava अच्छा है, लेकिन यूनिक UI और कस्टमाइजेशन पसंद है तो Nothing बेहतर है.
बजट में कौन फिट बैठता है?
- Nothing Phone 3a Lite (8/128GB): (कीमत)₹20,999 – (ऑफर के बाद)₹19,999
- Nothing Phone 3a Lite (8/256GB): (कीमत)₹22,999 – (ऑफर के बाद)₹21,999
- Lava Agni 4 (8/256GB): (कीमत)₹24,999 – (ऑफर के बाद)₹22,999
Lava Agni 4 में सिर्फ एक ही वेरिएंट है.
Nothing 3a Lite की शुरुआती कीमत Lava से काफी कम है.
कौन-सा फोन खरीदें?
परफॉर्मेंस, कैमरा और चार्जिंग स्पीड चाहिए → Lava Agni 4
यूनिक डिजाइन, कम कीमत और कस्टमाइजेशन पसंद है → Nothing Phone 3a Lite
दोनों फोन अपनी जगह मजबूत विकल्प हैं. Lava ज्यादा पावरफुल है, जबकि Nothing ज्यादा स्टाइलिश और किफायती.
ये भी देखिए:













