Ai Plus Laptab 2026: भारत में काम और एंटरटेनमेंट के लिए अलग-अलग डिवाइस संभालते-संभालते लोग अब ऐसी मशीनें ढूंढ रहे हैं जो दोनों काम एक साथ कर सकें. इसी जरूरत को समझते हुए Ai+ ने एक बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट ‘Laptab’ पेश किया है, जो एक ही समय में लैपटॉप भी है और टैबलेट भी. ब्रांड के चेयरमैन माधव सेठ के नेतृत्व में आने वाली यह नई सीरीज़ 2026 की शुरुआत में भारत में लॉन्च की जाएगी और यह कंपनी के टैबलेट सेगमेंट में पहला कदम होगा.
2026 में लॉन्च होगी Ai+ Laptab सीरीज
Ai+ ने Laptab को तीन अलग-अलग साइज 11 इंच, 12 इंच और 13 इंच में तैयार किया है. कंपनी का मकसद है कि यूज़र्स अपनी जरूरत, कामकाज और लाइफस्टाइल के हिसाब से मॉडल चुन सकें. सभी मॉडल्स में कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट मिलेगा, जिससे साफ हो जाता है कि Laptab सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं बल्कि सीरियस वर्क, मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी के लिए बनाई जा रही है.
माधव सेठ ने कहा, ‘हम Ai+ Laptab को अपने विज़न का अहम हिस्सा मानते हैं, जहां हम हर डिवाइस में एक इंटीग्रेटेड डिजिटल अनुभव देना चाहते हैं.’
यह बयान साफ इशारा देता है कि कंपनी Laptab को ऐसी डिवाइस बनाना चाहती है जो ऑफिस वर्क के लिए लैपटॉप की तरह और ट्रैवल या रीडिंग के लिए टैबलेट की तरह बेहतरीन अनुभव दे सके.

NxtQ OS और PC Mode देंगे असली लैपटॉप जैसा अनुभव
Ai+ Laptab सीरीज़ कंपनी के अपने NxtQ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगी. इस OS का सबसे बड़ा फीचर है PC Mode, जो मल्टीटास्किंग और डेस्कटॉप जैसी स्क्रीन लेआउट के लिए बनाया गया है. इसका मतलब यह है कि यूज़र्स को टैबलेट में भी विंडोज लैपटॉप जैसा वर्कफ़्लो महसूस होगा.
कंपनी का दावा है कि NxtQ OS एक प्राइवेसी-फर्स्ट प्लेटफॉर्म है. इसमें न तो कोई प्रीलोडेड ब्लोटवेयर होगा, न छुपे हुए ट्रैकर्स और न ही ऐसे ऐप्स जो विज्ञापन दिखाकर डाटा इकट्ठा करते हों. यह कदम उन यूज़र्स के लिए बड़ी राहत है जो आजकल के डिवाइसों में प्राइवेसी को लेकर परेशान रहते हैं.
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिलेगी Laptab
Ai+ ने पुष्टि की है कि Laptab सीरीज़ को Flipkart के साथ-साथ कंपनी के रिटेल पार्टनर्स के जरिए भी बेचा जाएगा. इसका मतलब है कि यह डिवाइस देश के बड़े हिस्से में आसानी से उपलब्ध होगी.
इसके साथ ही कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में Ai+ अपने सभी डिवाइसों के बीच सॉफ्टवेयर कंटिन्यूटी और मजबूत करने पर काम कर रही है. यानी फोन, टैबलेट और लपटैब के बीच फाइल्स, नोट्स और ऐप्स को स्विच करना बेहद आसान हो जाएगा.
2026 में बड़े ब्रांड्स को देगा कड़ी टक्कर
Ai+ Laptab सीरीज़ सीधे तौर पर उन बड़ी कंपनियों को चुनौती देगी, जो दो-इन-वन डिवाइस बेचती हैं लेकिन ऊंची कीमतों के कारण सभी तक नहीं पहुंच पातीं. अगर Ai+ ने Laptab की कीमत को किफायती रखा, तो यह डिवाइस आसानी से भारत के तेजी से बढ़ते प्रोडक्टिविटी और टैबलेट मार्केट में अपनी मजबूत जगह बना सकती है.
फिलहाल सारी नज़रें इसके प्राइस, परफॉर्मेंस और असली लैपटॉप-जैसे अनुभव पर टिकी होंगी.
ये भी देखिए:
₹30,000 से कम के बजट में बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन, Black Friday 2025 की सेल में मची लूट
200MP कैमरा वाला Honor Magic 8 Pro हुआ लॉन्च, 7,100mAh बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ बड़ा धमाका















