आ गई Panchayat season 5 की रिलीज डेट! फुलेरा में फिर मचेगा धमाल, क्या सच‍िव जी छोड़ देंगे गांव?

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Panchayat Season 5: कुछ महीनों पहले रिलीज़ हुए Panchayat Season 4 ने दर्शकों के दिल में ऐसा जादू चलाया कि शो खत्म होने के बाद भी फुलेरा की गलियों का शोर दिमाग से उतर नहीं रहा. हर कोई जानना चाहता है कि आगे कहानी किस मोड़ लेगी, खासकर क्योंकि ‘पंचायत’ हमेशा से ही अपनी सादगी, हल्के-फुल्के हास्य और दिल छू लेने वाले पलों की वजह से हिट रही है. दिखावे से दूर, फुलेरा की ये दुनिया अब एक बार फिर बड़ा तूफान लेकर लौटने वाली है.

सीजन 4 का सस्पेंस

Panchayat Season 4 ने आखिर में बड़ा झटका दिया. वर्षों से फुलेरा की बागडोर संभाल रहीं मंजू देवी चुनाव हार गईं और उनकी जगह प्रधानी की कुर्सी पर बैठ गईं क्रांति देवी. गांव की राजनीति में इतना बड़ा बदलाव पहले कभी नहीं देखा गया, और इस बदलाव के साथ नई टक्करें, नए फैसले और नए विवाद आने तय हैं.

इधर, सच‍िव जी का जीवन भी करवट ले चुका है. CAT एग्जाम क्लियर करके उन्होंने जिंदगी के सबसे बड़े माइलस्टोन पर कदम रख दिया. ये सफलता जितनी खुशी लेकर आई, उतना ही बड़ा सवाल भीक्या सच‍िव जी अब फुलेरा छोड़ देंगे? या फिर ये गांव, रिंकी और फुलेरा के लोग उन्हें रोक लेंगे?

इन सबके बीच रिंकी और सच‍िव जी का रिश्ता भी मीठी हवा की तरह धीरे-धीरे आगे बढ़ा। सीजन 4 ने कई क्यूट पलों से दर्शकों को मुस्कुराया, लेकिन आगे क्या होगा, इस पर अभी भी पर्दा पड़ा है.

सीजन 5 में क्या देखने को मिलेगा?

Panchayat Season 5 में सबसे बड़ा मुद्दा होगा सच‍िव जी का फैसलारहेंगे या जाएंगे? CAT क्लियर करने के बाद उनके सामने करियर का सुनहरा दरवाज़ा खुला है, लेकिन फुलेरा की वेबसाइट, प्रधानी की राजनीति, दोस्ती और रिंकी… सब मिलकर उन्हें रोक भी सकती है.

उधर, नई प्रधानी क्रांति देवी की एंट्री से गांव की राजनीति का पूरा टोन बदलने वाला है. उनके फैसले गांववालों पर क्या असर डालेंगे, वो कैसे शक्ति दिखाएंगी, और मंजू देवीदूबे जी की टीम कैसे जवाब देगीये सब देखने लायक होगा.

रिंकी और सच‍िव जी का रिश्ता भी इस सीजन का बड़ा रोमांटिक ट्रैक होगा. क्या दोनों का रिश्ता आगे बढ़ेगा या गांव की नई उथल-पुथल इसे और मुश्किल बनाएगी. ये भी सीजन 5 का बड़ा ट्विस्ट रहेगा.

Panchayat Season 5 कब और कहां रिलीज़ होगा?

सीजन 5 की सबसे बड़ी खबर यह है कि यह 2026 में रिलीज़ होने वाला है, और हमेशा की तरह Amazon Prime Video पर ही स्ट्रीम होगा.

अच्छी बात यह है कि फैंस के पसंदीदा कलाकार वापस लौट रहे हैं:

  • जितेंद्र कुमार (सच‍िव जी)
  • नीना गुप्ता (मंजू देवी)
  • रघुबीर यादव (दूबे जी)
  • सान्विका (रिंकी)
  • चंदन रॉय (विकास)
  • फैसल मलिक (प्रह्लाद)

ये पूरी टीम फिर से फुलेरा को वैसा ही मज़ेदार, भावुक और दिल छूने वाला बनाने लौट रही है, जैसा हम सबने हमेशा पसंद किया है.

ये भी देखिए:

Rashmika Mandanna Net Worth: आलीशान बंगला, ब्रांड डील्स और लग्जरी लाइफ, करोड़ों की मालकिन हैं नेशनल क्रश

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com