iQOO 15 vs OnePlus 15: कैमरा, गेमिंग, बैटरी… इन सबमें कौन पड़ा भारी?

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

iQOO 15 vs OnePlus 15: भारत के स्मार्टफोन बाजार में इस साल दो बड़े फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 15 और OnePlus 15 लॉन्च ने खूब चर्चा बटोरी है. दोनों स्मार्टफोन क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस हैं, लेकिन इनके फोकस अलग-अलग हैं.

iQOO 15 को जहां लंबी बैटरी लाइफ, ब्राइट 2K AMOLED डिस्प्ले और गेमिंग फीचर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, वहीं OnePlus 15 अल्ट्रा-स्मूद 165Hz डिस्प्ले, तेज परफॉर्मेंस और बहुमुखी कैमरों के साथ आता है. दोनों फोन नए सॉफ़्टवेयर iQOO 15 में OriginOS 6 और OnePlus 15 में OxygenOS 16 अनुभव भी देते हैं.

कौन देता है बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस?

iQOO 15 में एक बड़ा 6.85-इंच LTPO AMOLED 2K डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक पहुंचता है. यह स्क्रीन बेहद तेज, रंगीन और बाहर भी स्पष्ट नज़र आती है.

OnePlus 15 थोड़ा छोटा लेकिन बेहद स्मूद 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले लाता है, जिसमें 165Hz का सुपर-फास्ट रिफ्रेश रेट मिलता है. हालांकि इसकी ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है, लेकिन इसकी स्मूदनेस इसे गेमर्स और स्क्रॉलिंग-लवर्स के लिए परफेक्ट बनाती है.

कौन है ज्यादा पावरफुल?

दोनों फोन समान Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर चलते हैं, लेकिन iQOO 15 में गेमिंग के लिए एक Q3 डेडिकेटेड गेमिंग चिप भी शामिल है, जो फ्रेम रेट को स्थिर रखती है।

इसके मुकाबले OnePlus 15 अपनी ट्रिपल-चिप आर्किटेक्चर से गेमिंग और रियल-टाइम टच रिस्पॉन्स को और तेज बना देता है. इसमें एक टच रिस्पॉन्स चिप और एक Wi-Fi चिप शामिल है. साथ ही OnePlus का 360 Cryo-Velocity Cooling सिस्टम भारी गेमिंग के दौरान भी फोन को ठंडा रखता है.

असली गेमिंग चैंपियन कौन?

iQOO 15 की खासियत इसका Q3 गेमिंग चिप है, जो हाई-एंड गेम्स में ज़बरदस्त स्मूदनेस लाता है। लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी फ्रेम ड्रॉप बेहद कम होते हैं.

OnePlus 15 गेमर्स के लिए और भी पावरफुल साबित होता है, क्योंकि इसका ट्रिपल-चिप सेटअप और एडवांस कूलिंग सिस्टम इसे प्रतिस्पर्धी गेमिंग के लिए बेस्ट बनाता है. टच रिस्पॉन्स और नेटवर्क स्टेबिलिटी इसके गेमिंग अनुभव को प्रो-लेवल बनाते हैं.

कौन है फोटोग्राफी का मास्टर?

iQOO 15 में तीन 50MP रियर कैमरे और एक 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसका बड़ा प्राइमरी सेंसर कम रोशनी में बेहतरीन फोटो कैप्चर करता है.

OnePlus 15 इस बार Hasselblad को छोड़कर अपने नए DetailMax Engine के साथ आता है. इसके कैमरा सिस्टम में 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3.5x ऑप्टिकल और 7x लॉसलेस ज़ूम प्रदान करता है. वीडियो के लिए यह 4K 120fps Dolby Vision तक रिकॉर्ड कर सकता है.

कौन चलता है ज्यादा और चार्ज होता है तेज?

iQOO 15 में विशाल 7000mAh बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी बैटरी लाइफ बेहद मजबूत है और फुल डे से ज्यादा आराम से चल जाती है.

OnePlus 15 में अगली पीढ़ी की 7300mAh Silicon NanoStack बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 39 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है. साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग भी उपलब्ध है.

कौन देता है बेहतर यूजर एक्सपीरियंस?

iQOO 15 पर चलने वाला OriginOS 6 (Android 16 आधारित) पहली बार भारत में आया है और यह पुराने FuntouchOS से ज्यादा साफ, तेज और मॉडर्न लगता है.

OnePlus 15 का OxygenOS 16 AI फीचर्स से भरा हुआ है. इसमें Plus Mind, AI Writer, AI Recorder और Google Gemini की गहरी इंटीग्रेशन मिलती है, जिससे फोन स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल को और सुगम बनाता है.

कौन है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

दोनों फोन एक जैसी कीमत पर उपलब्ध हैं.

iQOO 15 की कीमत:

  • ₹72,999 (12GB + 256GB)
  • ₹79,999 (16GB + 512GB)

OnePlus 15 की कीमत:

  • ₹72,999 (12GB + 256GB)
  • ₹79,999 (16GB + 512GB)

मतलब कीमत के मामले में दोनों बराबर, लेकिन फीचर्स के हिसाब से चुनाव आपके उपयोग पर निर्भर करता है.

ये भी देखिए:

ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ iQOO 15, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7,000mAh बैटरी के साथ तगड़ी एंट्री

Poco का डबल धमाल! F8 Ultra और F8 Pro हुआ लॉन्च, जानिए किसमें है ज्यादा दम

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com