Poco का डबल धमाल! F8 Ultra और F8 Pro हुआ लॉन्च, जानिए किसमें है ज्यादा दम

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Poco F8 Series: Poco ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप लाइनअप Poco F8 Series को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है. इस नई सीरीज़ में दो पावरफुल स्मार्टफोन Poco F8 Ultra और Poco F8 Pro शामिल हैं. कंपनी ने इस बार परफॉर्मेंस, कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी जैसे हर सेगमेंट में अपग्रेड दिए हैं. खास बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन Android 16-आधारित HyperOS 3, Bose द्वारा ट्यून किए गए स्पीकर, और Ultra मॉडल में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आते हैं.

Poco F8 Ultra और F8 Pro की कीमत व उपलब्धता

Poco F8 Ultra की कीमत

  1. 12GB + 256GB: $729 (करीब ₹65,100)
  2. 16GB + 512GB: $799 (करीब ₹71,300)

Early Bird ऑफर में:

  1. 12GB + 256GB: $679 (करीब ₹60,600)
  2. 16GB + 512GB: $729 (करीब ₹65,100)

Poco F8 Pro की कीमत

  1. 12GB + 256GB: $579 (करीब ₹51,700)
  2. 12GB + 512GB: $629 (करीब ₹56,100)

Early Bird ऑफर में:

  1. 12GB + 256GB: $529 (करीब ₹47,200)
  2. 12GB + 512GB: $579 (करीब ₹51,700)

Poco दोनों मॉडलों के साथ कई प्रीमियम बेनिफिट भी दे रहा है:

  • F8 Ultra: 4 महीने का Spotify Premium ट्रायल
  • F8 Pro: 3 महीने का Spotify Premium ट्रायल
  • दोनों फोन्स में: 6 महीने का Google One (100GB), 3 महीने YouTube Premium और 6 महीने में एक बार Free Screen Replacement

कलर ऑप्शन

  1. F8 Ultra: Black, Denim Blue
  2. F8 Pro: Black, Blue, Titanium Silver

Poco F8 Ultra: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Poco F8 Ultra में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं. इसमें 6.9-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट मौजूद है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है. फोन Android 16-आधारित HyperOS 3 पर चलता है.

कैमरा सेटअप

  • 50MP OIS प्राइमरी कैमरा
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल ज़ूम)
  • 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा
  • 32MP फ्रंट कैमरा

बैटरी और चार्जिंग

  • 6,500mAh बैटरी
  • 100W HyperCharge
  • 50W वायरलेस चार्जिंग

कनेक्टिविटी

  • 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, NavIC समेत मल्टी-ग्लोबल सैटेलाइट सिस्टम सपोर्ट

ऑडियो

  • Bose-tuned 2.1 स्टेरियो सिस्टम

Poco F8 Pro: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Poco F8 Pro अपने Ultra वेरिएंट से थोड़ा कॉम्पैक्ट है और इसमें 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस मौजूद है. प्रो मॉडल में 3nm Snapdragon 8 Elite SoC, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है.

Poco ने दोनों फोन्स के लिए 4 जनरेशन Android OS अपडेट और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है.

कैमरा सेटअप

  • 50MP OIS मेन कैमरा
  • 50MP 2.5x ऑप्टिकल ज़ूम टेलीफोटो
  • 8MP अल्ट्रावाइड
  • 20MP सेल्फी कैमरा

बैटरी और चार्जिंग

  • 6,210mAh बैटरी
  • 100W वायर्ड HyperCharge
  • 22.5W रिवर्स चार्जिंग

अन्य फीचर्स

  • IP68 रेटिंग
  • Bose-tuned स्पीकर
  • 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 सपोर्ट

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com