Tata Sierra 2026: टाटा मोटर्स ने आखिरकार अपनी मच अवेटेड एसयूवी Tata Sierra को लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत कंपनी ने ₹11.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है. करीब दो दशक बाद Sierra नाम की वापसी भारतीय बाज़ार के लिए एक बड़ी खबर मानी जा रही है.
लॉन्च के साथ ही यह एसयूवी अब Hyundai Creta, Honda Elevate, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun और इस सेगमेंट की अन्य पॉपुलर एसयूवी को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Tata Sierra में कंपनी ने तीन अलग-अलग इंजन विकल्प दिए हैं, ताकि ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस चुनने का मौका मिल सके. पहला है 1.5-लीटर Kryojet टर्बो डीज़ल इंजन, जो 118 PS की पावर और 260 Nm (MT) तथा 280 Nm (AT) का टॉर्क देता है. दूसरा विकल्प है 1.5-लीटर NA Revotron पेट्रोल इंजन, जो 106 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क पैदा करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT दोनों गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. सबसे शक्तिशाली इंजन 1.5-लीटर TGDi Hyperion टर्बो पेट्रोल है, जो 160 PS की पावर और 255 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

डिजाइन
डिज़ाइन की बात करें तो Tata Sierra का लुक आधुनिक होने के साथ-साथ अपने पुराने मॉडल की याद दिलाता है. इसका बॉक्सी स्टांस, ग्लॉस-ब्लैक पैनल्स, कनेक्टेड LED हेडलाइट्स, DRLs और सामने बड़े अक्षरों में लिखा Sierra नाम इसे एक बेहद मजबूत और प्रीमियम लुक देता है. फ्रंट बंपर पर लगी स्किड प्लेट और ड्यूल फॉग लैंप इसे और भी दमदार बनाते हैं.
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर में भी कंपनी ने इसे बेहद प्रीमियम और तकनीकी तौर पर एडवांस बनाया है. केबिन में तीन डिजिटल डिस्प्ले दिए गए हैं—एक ड्राइवर के लिए और दो इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए—जो आपस में कंटेंट शेयर भी कर सकते हैं. Tata Curvv की तरह चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, जिसमें इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो और टच-सेंसिटिव कंट्रोल दिए गए हैं, केबिन को और स्टाइलिश बनाते हैं. इसके अलावा 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, SonicShaft साउंडबार, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, देश का सबसे बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, रियर सनशेड और वेंटिलेटेड-पावर्ड फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं इसे एक प्रीमियम एसयूवी का अनुभव देती हैं.

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स में भी Tata Sierra किसी से कम नहीं है. इसमें Level-2 ADAS शामिल है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360° कैमरा, ड्यूल ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्टर और ESP के 21 फंक्शंस दिए गए हैं. इसके अलावा 6 एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, तीन-पॉइंट सीट बेल्ट और अन्य कई सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं.
कीमत और बुकिंग डिटेल्स
टाटा Sierra की भारत में शुरुआत ₹11.49 लाख की कीमत से हो चुकी है. कंपनी 16 दिसंबर 2025 से इसकी बुकिंग स्वीकार करना शुरू करेगी, जबकि डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होंगी. नई Sierra अपनी मजबूत बनावट, दमदार इंजन विकल्प, आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स के साथ मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक बार फिर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है.
ये भी देखिए:
Citroen ने पेश किया धमाकेदार Basalt Vision Concept, नए स्पोर्टी डिजाइन ने मचा दी सनसनी














