₹2.18 लाख में लॉन्च हुआ Royal Enfield Meteor 350 Sundowner Orange, धमाकेदार फीचर्स ने उड़ाए होश

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Royal Enfield Meteor 350 Sundowner Orange: Royal Enfield ने अपनी पॉपुलर क्रूज़र बाइक Meteor 350 का लाइनअप और भी मजबूत कर दिया है. कंपनी ने गोवा में चल रहे Motoverse 2025 इवेंट में इसका नया Special Edition – Sundowner Orange लॉन्च किया है.

नई एडिशन की कीमत ₹2.18 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह भारत में बिकने वाले स्टैंडर्ड मॉडल से ₹27,649 महंगी है. कंपनी ने घोषणा की है कि इसके लिए बुकिंग 22 नवंबर 2025 से शुरू होगी.

नई Meteor 350 Sundowner Orange: क्या है खास?

यूनिक पेंट स्कीम जो बनाती है इसे अलग

इस Special Edition का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका नया Sundowner Orange कलर, जिसे खास टूरिंग वाइब देने के लिए डिजाइन किया गया है. वहीं स्टैंडर्ड Meteor 350 में मिलने वाले कलर ऑप्शन्स इस प्रकार हैं:

  • Fireball Orange
  • Fireball Grey
  • Stellar Matt Grey
  • Stellar Marine Blue
  • Aurora Retro Green
  • Aurora Red
  • Supernova Black

नया एडिशन इन सब से अलग अपनी प्रीमियम और ज्यादा आकर्षक अपील के कारण ध्यान खींचता है.

 

फैक्टरी-फिटेड टूरिंग फीचर्स

Regular variants के मुकाबले Meteor 350 Sundowner Orange में कंपनी ने फैक्टरी-फिटेड टूरिंग एक्सेसरीज जोड़ दी हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • कम्फर्ट टूरिंग सीट
  • फ्लाईस्क्रीन
  • पिलियन बेकरेस्ट
  • Tripper Navigation Pod
  • एल्यूमिनियम ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स
  • स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच
  • एडजस्टेबल लीवर्स
  • LED हेडलैम्प
  • USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट

इन फीचर्स के साथ यह Special Edition लंबी यात्राओं के लिए और भी प्रैक्टिकल और राइड-फ्रेंडली हो जाता है.

इंजन, परफॉर्मेंस और मैकेनिकल सेटअप पहले जैसा ही

हालांकि Special Edition में लुक और फीचर्स का अपडेट है, लेकिन बाइक के इंजन और मैकेनिकल हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

  • 349cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन
  • 20.2 hp पावर
  • 27 Nm टॉर्क
  • 5-स्पीड गियरबॉक्स

चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप भी स्टैंडर्ड Meteor 350 जैसा ही है, क्योंकि RE ने इसकी पहचान और राइड क्वालिटी को बरकरार रखा है.

प्रीमियम टूरिंग लुक वाली धांसू क्रूज़र

Royal Enfield Meteor 350 Sundowner Orange उन लोगों के लिए परफेक्ट विकल्प है जो Meteor की आरामदायक राइड तो चाहते हैं लेकिन साथ में ज्यादा प्रीमियम, टूरिंग-फोकस्ड स्टाइल भी पसंद करते हैं.
नए कलर और फैक्टरी-फिटेड एक्सेसरीज के साथ यह बाइक स्टाइल, कम्फर्ट और वैल्यू—तीनों का पैकेज बन जाती है.

ये भी देखिए: 

TVS Jupiter 125 अब 10 नए रंगों में उपलब्ध, देखें किस वेरिएंट में मिलता है आपका पसंदीदा शेड

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com