200MP कैमरा के साथ Realme के स्मार्टफोन ने मचाया धमाल, 7000mAh बैटरी के साथ मिल रहे ये दमदार फीचर्स

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Realme GT 8 Pro Dream Edition: Realme ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप Realme GT 8 Pro और उसका खास वर्ज़न Realme GT 8 Pro Dream Edition लॉन्च कर दिया है. यह नया फोन Ricoh-tuned कैमरों, दमदार 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और प्रीमियम डिज़ाइन की वजह से काफी चर्चा में है. भारत में OnePlus 15 के बाद यह दूसरा स्मार्टफोन है, जिसमें यह पावरफुल चिपसेट दिया गया है. दोनों मॉडल्स 25 नवंबर से 29 नवंबर तक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे.

भारत में कीमत और उपलब्धता

Realme ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है, जबकि Dream Edition खास Aston Martin डिज़ाइन के साथ आता है.

Realme GT 8 Pro की कीमत

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹72,999
  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज – ₹78,999

Realme GT 8 Pro Dream Edition की कीमत

  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज – ₹79,999

पीछे की तरफ़ टेक्सचर्ड Aston Martin लोगो दिया गया है.

कलर ऑप्शन

  • Diary White
  • Urban Blue

कहां से खरीदें?

फोन Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. Dream Edition पर कोई बैंक डिस्काउंट नहीं, लेकिन 12 महीने की EMI का विकल्प मिलेगा.

लॉन्च ऑफर्स

  • ₹5,000 तक का बैंक डिस्काउंट (केवल GT 8 Pro के लिए)
  • फ्री डेको सेट
  • 6 महीने तक की EMI सुविधा

Realme GT 8 Pro: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

बड़ा और शार्प AMOLED डिस्प्ले

इसमें 6.79 इंच का QHD+ BOE Q10 Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.

  • 144Hz रिफ्रेश रेट,
  • 360Hz टच सैंपलिंग,
  • HDR सपोर्ट,
  • 100% DCI-P3
  • 2000 निट्स HBM ब्राइटनेस
  • Gorilla Glass 7i की सुरक्षा

डिस्प्ले को प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस के लिए ट्यून किया गया है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव शानदार होता है.

3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट: अल्ट्रा-फास्ट परफॉर्मेंस

Realme GT 8 Pro Qualcomm का नया 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट को पावर देता है.

  • 4.60GHz की पीक स्पीड
  • Adreno 840 GPU
  • LPDDR5X RAM (16GB तक)
  • UFS 4.1 स्टोरेज (512GB तक)

लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस के लिए इसमें 7000 sq mm का बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है.

Ricoh GR-Tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

यह फोन कैमरों को लेकर काफी खास है. इसमें Ricoh GR ट्यूनिंग के साथ प्रीमियम ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है:

रियर कैमरा

  • 50MP Sony IMX906 मेन कैमरा, f/1.8, OIS
  • 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा, f/2.0
  • 200MP टेलीफोटो कैमरा, f/2.6
  • 120x डिजिटल ज़ूम क्षमता

फ्रंट कैमरा

  • 32MP सेल्फी कैमरा, f/2.4

कैमरे से 4K 60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलती है. इसमें पैनोरमा, स्लो मोशन, डुअल-व्यू वीडियो, टाइम-लैप्स और Google Lens जैसे फीचर्स भी शामिल हैं.

सबसे दिलचस्प बात है कि फोन में स्वैपेबल रियर कैमरा मॉड्यूल है, जिससे यूज़र तीन अलग-अलग कैमरा आइलैंड डिज़ाइन के बीच स्विच कर सकते हैं.

बैटरी और चार्जिंग

  • Realme GT 8 Pro में दमदार
  • 7000mAh बैटरी
  • 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

कंपनी का दावा है कि यह बैटरी बहुत लंबे बैकअप के साथ फास्ट चार्जिंग का बेहतरीन अनुभव देती है.

डस्ट और वॉटर प्रूफ: ट्रिपल IP रेटिंग

फोन को सुरक्षा के लिहाज से बेहद मजबूत बनाया गया है. यह आता है:

  • IP66
  • IP68
  • IP69

मतलब धूल, पानी और प्रेशर वॉश – तीनों से सुरक्षा.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

  • 5G सपोर्ट
  • Bluetooth 6.0
  • Dual-band Wi-Fi
  • USB Type-C
  • NFC
  • GPS, GLONASS, NavIC सपोर्ट
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • कई प्रीमियम सेंसर जैसे colour temperature, gyroscope, hall sensor, accelerometer आदि.

फोन का वजन 214 ग्राम और मोटाई 8.20mm है.

Realme GT 8 Pro इस साल का सबसे पावरफुल और प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनकर सामने आया है. 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5, Ricoh GR ट्यून कैमरा सिस्टम, 7000mAh बैटरी और स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल जैसे फीचर्स इसे मार्केट में बेहद मजबूत बनाते हैं.

Dream Edition अपने खास Aston Martin डिज़ाइन की वजह से कलेक्टर-एडिशन जैसा अहसास देता है.

अगर आप प्रीमियम बजट में अल्ट्रा-फ्लैगशिप स्मार्टफोन ढूंढ़ रहे हैं, तो Realme का यह नया GT 8 Pro आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस हो सकता है.

ये भी देखिए:

₹22,999 में आया Lava Agni 4, दमदार AI फीचर्स और Action Key के साथ स्वदेशी फोन ने मचाया धमाल

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com