PlayStation Black Friday Sale 2025: PS5, PS VR2 और गेम्स पर ₹10,000 तक की भारी छूट

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

PlayStation India’s Black Friday Sale 2025: Sony ने भारत में अपनी इस साल की सबसे बड़ी PlayStation Black Friday Sale 2025 का ऐलान कर दिया है. यह सेल 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी और इसमें PS5 कंसोल से लेकर DualSense कंट्रोलर, PS VR2 और कई पॉपुलर गेम्स पर भारी छूट मिलेगी. कंपनी ने पुष्टि की है कि इस सेल में ग्राहकों को ₹10,000 तक की बचत होगी.

यह ऑफर देशभर के चुनिंदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध रहेगा.

PS5 कंसोल पर बड़ा डिस्काउंट

PlayStation India ने इस बार PS5 के दोनों वेरिएंट Disc Edition और Digital Edition पर ₹5,000 की सीधी छूट दी है.

नई कीमतें (Black Friday Sale में):

  • PS5 Disc Edition: ₹49,990 (पुरानी कीमत ₹54,990)
  • PS5 Digital Edition: ₹44,990 (पुरानी कीमत ₹49,990)

ग्राहक ये ऑफर Amazon, Flipkart, Blinkit, Zepto जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा Croma, Reliance Digital, Vijay Sales, Sony Center सहित अधिकृत PlayStation स्टोर्स से खरीद सकेंगे.

DualSense Controllers पर भी जोरदार छूट

Sony ने अपने पॉपुलर DualSense कंट्रोलर्स पर भी आकर्षक डील्स दिए हैं.

स्टैंडर्ड कलर्स की कीमत:

  • White, Black, Red, Grey Camo, Ice Blue

₹4,390 (₹2,000 की छूट)

प्रीमियम कलर्स की कीमत:

  • Metallic Blue, Metallic Red, Chrome Teal, Chrome Indigo

₹4,849

PS VR2 और ऑडियो एक्सेसरीज़ पर भारी कटौती

इस साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट PlayStation VR2 पर देखने को मिल रहा है.

नई कीमतें:

  • PlayStation VR2: ₹34,999 (₹10,000 की भारी छूट)
  • Pulse Explore Earbuds: ₹9,990 (₹9,000 की छूट)
  • Pulse Elite Headset: ₹7,990 (₹5,000 की छूट)
  • DualSense Edge Wireless Controller: ₹15,990 (₹3,000 की छूट)

PlayStation गेम्स पर भी बड़े ऑफर्स

इस Black Friday Sale में Sony ने अपनी कई ब्लॉकबस्टर गेम्स की कीमतें भी कम कर दी हैं.

कुछ प्रमुख गेम्स की नई कीमतें:

  • God of War Ragnarök: ₹2,099 (पहले ₹5,199)
  • Marvel’s Spider-Man 2: ₹2,599 (पहले ₹5,199)
  • Death Stranding 2: ₹4,199
  • Ghost of Tsushima Director’s Cut: ₹2,599
  • Ratchet & Clank: Rift Apart: ₹2,599
  • Gran Turismo 7: ₹2,599

इन गेम्स पर मिली भारी छूट PlayStation फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं.

कुल मिलाकर, PlayStation Black Friday Sale 2025 भारत में PS5 खरीदने या अपने गेमिंग सेटअप को अपग्रेड करने का बेहतरीन मौका है. चाहे आप नया कंसोल लेना चाहते हों, DualSense कंट्रोलर खरीदना हो या अपनी गेम लाइब्रेरी बढ़ानी हो — इस सेल में लगभग हर कैटेगरी में शानदार छूट दी जा रही है.

ये भी देखिए:

10 दिन की बैटरी बैकअप और मिलिट्री-ग्रेड सुरक्षा वाला अल्ट्रा-रग्ड फोन, HMD Terra M ने मचाया तहलका

₹22,999 में आया Lava Agni 4, दमदार AI फीचर्स और Action Key के साथ स्वदेशी फोन ने मचाया धमाल

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com