10 दिन की बैटरी बैकअप और मिलिट्री-ग्रेड सुरक्षा वाला अल्ट्रा-रग्ड फोन, HMD Terra M ने मचाया तहलका

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

HMD Terra M: फिनलैंड की कंपनी HMD ने अपने नए अल्ट्रा-रग्ड स्मार्ट फीचर फोन HMD Terra M की घोषणा कर दी है। यह फोन खास तौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स, सरकारी एजेंसियों, सुरक्षा बलों और एंटरप्राइज टीमों के लिए बनाया गया है. Terra M कंपनी की HMD Secure डिवीजन का हिस्सा है, जो सुरक्षित और मजबूत मोबाइल सॉल्यूशंस पर काम करती है.

यह डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुए यूरोप-बिल्ट HMD Ivalo XE के बाद इस लाइनअप में नया नाम जुड़ता है. फिलहाल इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इच्छुक संस्थाएं HMD Secure सेल्स टीम से संपर्क कर सकती हैं.

Q1 2026 में उपलब्ध होगा HMD Terra M

कंपनी के मुताबिक, HMD Terra M को कठोर माहौल वाली जगहों के लिए डिजाइन किया गया है. यह फोन Q1 2026 से HMD Secure और चुनिंदा पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होगा. कीमत और देशवार उपलब्धता की जानकारी आने वाले समय में घोषित की जाएगी, जो अलग-अलग बाजारों में भिन्न हो सकती है.

 

फीचर्स और मजबूती

HMD Terra M एक ऐसा फीचर फोन है जिसे सैन्य स्तर की मजबूती के साथ बनाया गया है. इसमें हैं:

धूल व पानी से मजबूत सुरक्षा

  • MIL-STD-810H मिलिट्री स्टैंडर्ड सर्टिफिकेशन
  • IP68 + IP69K रेटिंग
  • 1.8 मीटर तक गिरने पर भी फोन को नुकसान न पहुंचे, ऐसा दावा किया गया है.

2.8-इंच ग्लव-फ्रेंडली टचस्क्रीन

  • दस्ताने पहनकर भी स्क्रीन ऑपरेट की जा सकती है.
  • Push-to-Talk और इमरजेंसी के लिए प्रोग्रामेबल कीज़ मौजूद हैं.
  • शोरगुल वाले कामकाज वाली जगहों के लिए हाई-आउटपुट लाउडस्पीकर दिया गया है.

कनेक्टिविटी फीचर्स

  • 4G सपोर्ट
  • VoLTE और VoWi-Fi
  • NFC
  • हॉटस्पॉट मोड
  • डुअल SIM + eSIM

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

फोन में है:

  • Qualcomm Dragonwing QCM2290 चिपसेट
  • एंटरप्राइज-फ्रेंडली कस्टम OS

Mobile Device Management (MDM) सपोर्ट, जिससे बड़ी टीमों में सुरक्षित रूप से फोन डिप्लॉय किया जा सकता है.

प्रोफेशनल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें पहले से इंस्टॉल्ड ऐप्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं: Zello, Threema, OsmAnd, Lyfo, SOTI MobiControl, जो ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार बदल भी सकते हैं.

सुरक्षा अपडेट

HMD ने वादा किया है कि Terra M को 5 साल तक हर तीन महीने में सुरक्षा अपडेट मिलेंगे.

बैटरी और स्टैंडबाय टाइम

फोन में 2,510mAh की बैटरी है जो 10 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा करती है. ये फील्ड वर्कर्स और लंबे शिफ्ट में काम करने वालों के लिए बेहद उपयोगी है.

मिशन-रेडी एक्सेसरीज़

  • HMD ने Terra M के लिए कुछ खास एक्सेसरीज़ भी तैयार की हैं:
  • स्टैकेबल चार्जिंग डॉक, जिसमें एक पावर केबल से 10 डिवाइसेज़ को चार्ज किया जा सकता है.
  • रग्ड बेल्ट क्लिप होल्स्टर, जो फील्ड डिप्लॉयमेंट में बेहद मददगार है.
  • कंपनी जनवरी 2026 में इसके सभी विस्तृत स्पेसिफिकेशंस जारी करेगी.

ये भी देखिए:

Wobble One ने लॉन्च किया अपना पहला स्वदेसी निर्मित एंड्रॉइड स्मार्टफोन, फीचर्स ने बनाया लोगों को दीवाना

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com