Oppo Find X9 5G vs OnePlus 15 5G: ओप्पो ने भारत में अपनी नई Oppo Find X9 5G सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें दमदार कैमरा क्षमताएं, बेहतर परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी जैसी खूबियां शामिल हैं. सीरीज़ में दो मॉडल आते हैं Find X9 5G और Find X9 Pro 5G. हालांकि यहां तुलना सिर्फ बेस मॉडल से की जा रही है, क्योंकि इसकी कीमत और सेगमेंट सीधा मुकाबला करता है नए लॉन्च हुए OnePlus 15 5G से. दोनों फोन लगभग एक ही प्राइस पॉइंट और डिजाइन लैंग्वेज में आते हैं, इसलिए यह तुलना बेहद दिलचस्प बन जाती है.
डिज़ाइन और डिस्प्ले
अगर डिजाइन की बात करें तो Oppo Find X9 5G और OnePlus 15 5G दोनों फोन लगभग एक जैसे दिखते हैं. दोनों में स्क्वायर-शेप कैमरा मॉड्यूल, फ्लैट रियर पैनल, फ्लैट डिस्प्ले और कर्व्ड एजेस दिए गए हैं. फर्क सिर्फ कैमरा सेंसर और LED फ्लैश की प्लेसमेंट में देखने को मिलता है.
ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो दोनों में IP68 रेटिंग है, लेकिन OnePlus यहां भी एक कदम आगे निकलता है क्योंकि यह IP69K प्रोटेक्शन भी देता है.

डिस्प्ले में बड़ा फर्क
- Oppo Find X9 5G: 6.59-inch AMOLED, 120Hz
- OnePlus 15 5G: 6.78-inch LTPO AMOLED, 165Hz
यानी OnePlus न सिर्फ बड़ी स्क्रीन देता है, बल्कि ज्यादा स्मूद और हाई-एंड 165Hz LTPO डिस्प्ले भी प्रदान करता है.
Snapdragon vs Mediatek का मुकाबला
Oppo Find X9 5G में Mediatek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है, जो 16GB RAM तक सपोर्ट करता है. वहीं OnePlus 15 5G में Qualcomm की नई और पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप मिलती है, जो परफॉर्मेंस और थर्मल मैनेजमेंट दोनों में ज्यादा भरोसेमंद मानी जाती है.
बैटरी में कौन दमदार?
- Oppo Find X9 5G: 7025mAh, 80W charging
- OnePlus 15 5G: 7300mAh, 120W charging
यहां भी OnePlus बड़ी बैटरी और बेहद तेज़ 120W चार्जिंग के साथ आगे निकल जाता है.
कैमरा: Oppo का Hasselblad मैजिक या OnePlus की DetailMax टेक्नोलॉजी?
दोनों फोन 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। लेकिन अंतर यह है कि:
OnePlus 15 5G में 3.5x तक बेहतर ऑप्टिकल ज़ूम दिया गया है
Oppo Find X9 5G में Hasselblad-ट्यून कैमरा लेंस और नया LUMO Imaging Engine है
यानी कैमरा क्वालिटी का असली विजेता तभी पता चलेगा जब दोनों के कैमरा सैंपल सामने आएंगे, लेकिन Oppo की इमेजिंग तकनीक काफी प्रभावित कर सकती है.

किसका ऑफर है ज्यादा वैल्यू?
भारत में कीमतें इस प्रकार हैं:
- Oppo Find X9 5G (12GB + 256GB) – ₹74,999
- OnePlus 15 5G (12GB + 256GB) – ₹72,999
OnePlus थोड़ा सस्ता है और परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले में बढ़त भी दिखाता है.
निष्कर्ष: आपके लिए कौन सा फोन बेहतर है?
अगर आप बेहतरीन कैमरा ट्यूनिंग, ब्रांडेड Hasselblad ऑप्टिक्स और Oppo की इमेज प्रोसेसिंग के फैन हैं तो Oppo Find X9 5G आपके लिए सही विकल्प हो सकता है.
लेकिन अगर आपका फोकस टॉप-टियर परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और प्रीमियम LTPO डिस्प्ले पर है, तो OnePlus 15 5G ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित होता है.
ये भी देखिए:















