Triumph Street Triple 765 RX vs Moto2 Edition: क्या रखता है इन्हें खास? जानिए पावर और फीचर्स का महामुकाबला

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Triumph Street Triple 765 RX And Moto2 Edition: Triumph Motorcycles ने अपनी इंटरनेशनल लाइनअप में एक बड़ा बदलाव करते हुए पहले Street Triple R को बंद कर दिया था. इस वजह से कंपनी की स्ट्रीट-परफॉर्मेंस बाइक रेंज में एक खाली जगह बन गई थी. अब उसी गैप को भरने के लिए ब्रांड ने दो नई प्रीमियम और स्पोर्टी मोटरसाइकिलें Triumph Street Triple 765 RX और Street Triple 765 Moto2 Edition पेश की हैं. इनमें से Moto2 Edition सिर्फ 1,000 यूनिट्स तक सीमित है, जबकि RX मॉडल स्टैंडर्ड और RS वेरिएंट के बीच की पोज़िशन को मजबूत करेगा.

स्पोर्टी अपग्रेड्स और रेस-ट्यून फीचर्स

नई RX और Moto2 Edition दोनों ही स्टैंडर्ड मॉडल्स से काफी अपग्रेडेड हैं. इन बाइकों में रेसिंग-इंस्पायर्ड बदलाव किए गए हैं, ताकि इन्हें ज्यादा एग्रेसिव राइडिंग और हाई-परफॉर्मेंस ट्रैक परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया जा सके.

सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों मोटरसाइकिलों में क्लिप-ऑन हैंडलबार्स दिए गए हैं, जो राइडिंग पोज़िशन को ज्यादा स्पोर्टी बनाते हैं.

सस्पेंशन सेटअप को भी प्रीमियम बनाया गया है:

  • आगे Ohlins NIX20 फुली एडजस्टेबल फोर्क्स
  • पीछे Ohlins STX40 मोनोशॉक

लाइटवेट और एग्रेसिव लुक के लिए कंपनी ने मोटरसाइकिल पर कई जगह कार्बन फाइबर पार्ट्स लगाए हैं. इनमें फ्रंट मडगार्ड, साइड पैनल्स, बेली पैन और साइलेंसर की एंड कैप शामिल है। इससे वजन कम होता है और प्रदर्शन बेहतर होता है.

स्पेशल एडिशन टच—Moto2 Edition को मिला यूनिक नंबरिंग

Street Triple RX में कंपनी ने RX बैजिंग को एक्सॉस्ट और सीट पर दिया है, साथ ही सिल्वर-रेड लिवरी ने इसे पहले के 2015 Street Triple 765 RX की याद दिलाई है.

Moto2 Edition में कुछ खास फीचर्स स्टार्ट होने पर मिलने वाला स्पेशल TFT एनीमेशन, सीट पर यूनिक स्पेशल एडिशन बैज और सबसे खास बिलेट ट्रिपल क्लैम्प शामिल हैं, जिस पर हर यूनिट का अलग नंबर लिखा होता है.

यह फीचर्स इस बाइक को कलेक्टर्स और रेसिंग फैंस के लिए बेहद खास बनाते हैं.

इंजन—765cc ट्रिपल सिलेंडर का दमदार प्रदर्शन

दोनों मॉडल्स में वही 765 cc, तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 128 hp की ताकत 12,000 rpm पर और 79 Nm का पीक टॉर्क 9,500 rpm पर पैदा करता है.

इस इंजन को रेसिंग कैरेक्टर देने के लिए कंपनी ने इसमें अप-डाउन क्विकशिफ्टर भी जोड़ा है, जिससे गियर बदलना बेहद आसान और स्मूथ होता है.

ब्रेकिंग और इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी

ब्रेकिंग और ग्रिप के लिए Triumph ने कोई कमी नहीं छोड़ी है.

  • Brembo Stylema के चार-पिस्टन कैलिपर्स
  • 17-इंच के व्हील्स
  • और Pirelli Diablo Supercorsa V3 SP ट्रैक-ओरिएंटेड टायर

इन सबके साथ बाइक अधिकतम कंट्रोल के साथ चलती है.

साथ ही, कंपनी ने इसमें कई हाई-टेक इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स भी दिए हैं, जैसे:

  • लीन-सेंसिटिव इलेक्ट्रॉनिक्स
  • ABS Track Mode
  • ट्रैक और स्ट्रीट दोनों परिस्थितियों के लिए राइडिंग सेटिंग्स

Triumph का दावा है कि इन बाइकों का वेट वेट सिर्फ 188 kg है, जो इन्हें इस सेगमेंट में और भी परफॉर्मेंस-फोकस्ड बनाता है.

Triumph Street Triple RX और Moto2 Edition दोनों ही मोटरसाइकिलें उन राइडर्स के लिए हैं जो स्ट्रीट बाइक में रेसिंग की फील चाहते हैं. RX अपने लाइटवेट, कार्बन फाइबर एलिमेंट्स और प्रीमियम सस्पेंशन के साथ एक परफॉर्मेंस-केंद्रित विकल्प बनती है, जबकि लिमिटेड Moto2 Edition एक कलेक्टर स्पेशल परफॉर्मेंस मशीन है.

Triumph की यह नई पेशकश इंटरनेशनल मार्केट में स्ट्रीटफाइटर सेगमेंट को फिर से जीवंत करने के लिए एक बड़ा कदम है.

ये भी देखिए:

हल्की और पावरफुल बजट-फ्रेंडली स्कूटर! 62 kmpl माइलेज वाली TVS Zest 110 ने मचाया धमाल

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com