Aadhaar Update 2025: UIDAI का नया सिस्टम लॉन्च, अब घर बैठे इन आसान स्टेप्स से करें आधार कार्ड अपडेट

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Aadhaar Update 2025: अगर आप भी बैंकिंग, सरकारी लाभ, KYC वेरिफिकेशन या मोबाइल सिम खरीदने जैसे कामों में आधार का इस्तेमाल करते हैं, तो इसका डेटा बिल्कुल सही होना बेहद जरूरी है. नाम की छोटी सी स्पेलिंग गलती या गलत पता कई बार बड़ी परेशानी में बदल जाता है. ऐसे में UIDAI ने आधार अपडेट की प्रक्रिया को पहले से कहीं आसान, तेज और डिजिटल बना दिया है. अब लोग आराम से घर बैठे अपना आधार अपडेट कर सकेंगे या नजदीकी केंद्र पर कम कागज़ी झंझट में बदलाव करा सकेंगे.

UIDAI का नया आधार अपडेट सिस्टम

UIDAI ने आधार अपडेट सिस्टम में बड़ा बदलाव शुरू कर दिया है. अब कई अपडेट ऑटोमैटिक वेरिफिकेशन के जरिए पूरे होंगे, जिससे लोगों को बार-बार डॉक्यूमेंट अपलोड करने या फिजिकल वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

नया क्या है?

UIDAI अब आपके डेटा को PAN, पासपोर्ट, राशन कार्ड जैसे सरकारी डेटाबेस से ऑटो-मैच करेगा.

पता बदलने के लिए जल्द ही बिजली बिल जैसी यूटिलिटी बिल भी वैध डॉक्यूमेंट माने जाएंगे.

नया आधार ऐप QR-आधारित डिजिटल वेरिफिकेशन देता है, जिससे फोटोकॉपी ले जाने की जरूरत कम हो जाएगी.

इन बदलाओं का मतलब साफ है—आधार अपडेट अब पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और तेज होगा.

घर बैठे ऐसे करें आधार अपडेट

UIDAI ने SSUP (Self-Service Update Portal) को बिल्कुल सरल रखा है. अपडेट करने के लिए आपके मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना जरूरी है.

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:

UIDAI की वेबसाइट खोलें और SSUP (Self-Service Update Portal) पर जाएं.

अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें.

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा, उसे डालकर लॉगिन करें.

अब चुनें कि आपको क्या अपडेट करना है:

  • नाम
  • पता
  • जन्मतिथि
  • मोबाइल नंबर

जो जानकारी सुधारनी है, उसे सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट के बिल्कुल उसी फॉर्मेट में भरें—ज़रा-सी गलती भी अनुरोध रिजेक्ट कर सकती है.

कौन से डॉक्यूमेंट मान्य हैं?

UIDAI कई दस्तावेज़ स्वीकार करता है, जैसे:

  • PAN कार्ड
  • पासपोर्ट
  • वोटर ID
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • राशन कार्ड
  • बिजली/पानी/गैस बिल भी

अपडेट प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको URN (Update Request Number) मिलेगा, जिससे आप अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे.

आधार अपडेट हुआ और भी आसान

UIDAI की नई प्रक्रिया आम लोगों के लिए बड़ी राहत है। अब छोटी-मोटी गलतियों के कारण बैंकिंग या सरकारी काम अटकने का खतरा काफी कम होगा. डिजिटल ऑटो-वेरिफिकेशन, नए डॉक्यूमेंट विकल्प और QR आधारित डिजिटल आधार—ये सभी बदलाव आधार को और ज्यादा सुरक्षित व यूज़र-फ्रेंडली बनाने की दिशा में किए गए कदम हैं.

अगर आपका आधार भी अपडेट होने का इंतजार कर रहा है, तो अब बिल्कुल सही समय है इसे ठीक करवाने का.

ये भी देखिए:

ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आएगा Vivo X300 Series, एक्सक्लूसिव रेड कलर के साथ और क्या होगा खास?

भारत में कैसे खरीदें VIP मोबाइल नंबर? Airtel, Jio, Vi और BSNL से ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com