Tata Sierra vs Hyundai Creta: नई Tata Sierra और मार्केट में पहले से राज कर रही Hyundai Creta के बीच डिजाइन की टक्कर ने SUV सेगमेंट में जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है. एक तरफ सिएरा अपने आइकॉनिक नाम, रग्ड डिजाइन और मॉडर्न अपील के साथ वापसी कर रही है, तो दूसरी तरफ क्रेटा अपनी प्रीमियम, स्मूद और शहरी स्टाइल वाली डिजाइन फिलॉसफी के साथ पहले से ही लाखों दिल जीत चुकी है. अगर आप हेरिटेज बनाम मॉडर्न अर्बन लुक के बीच उलझन में हैं, तो यह तुलना आपके लिए ही है.
टाटा सिएरा vs हुंडई क्रेटा: डिजाइन में कौन भारी?
टाटा सिएरा का डिजाइन पूरी तरह इसकी विरासत को सलाम करता है. साइड प्रोफाइल में मिलने वाली अल्पाइन-विंडो स्टाइलिंग, फुल-लेंथ कनेक्टेड LED लाइट बार, मस्कुलर बॉडी और हेवी-ड्यूटी क्लैडिंग इसे एक रग्ड, लाइफस्टाइल SUV लुक देती है. इसमें रूफ रेल्स और चौड़ा स्टांस इसे और भी दमदार बनाते हैं.
इसके विपरीत, हुंडई क्रेटा एक ज्यादा स्मूद और मॉडर्न अप्रोच अपनाती है. इसका होराइजन LED पोजिशनिंग लैंप, पैरामेट्रिक ग्रिल, शार्प लाइन्स और एयरोडायनेमिक कर्व्स इसे एक प्रीमियम अर्बन SUV का लुक देते हैं.

प्रपोर्शन और स्टांस: रग्ड बनाम अर्बन पर्सनैलिटी
टाटा सिएरा ऊंचे स्टांस, स्क्वायर व्हील आर्चेस, रग्ड स्किड प्लेट्स और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ एक असली SUV का फील देती है. इसका डिजाइन यह बताने के लिए काफी है कि यह गाड़ी लाइफस्टाइल SUV कैटेगरी में आती है.
वहीं हुंडई क्रेटा ऐसे प्रपोर्शंस के साथ आती है जो सिटी ड्राइविंग और डेली यूज के लिए परफेक्ट हैं. इसमें मिलने वाले 18-इंच प्रीमियम अलॉय व्हील्स और थोड़ा लो-रूफ डिजाइन इसे एक स्टाइलिश और कंट्रोल्ड अर्बन अपील देते हैं.
इंटीरियर: टेक्नोलॉजी बनाम प्रैक्टिकल प्रीमियमनेस
टाटा सिएरा का केबिन प्रीमियम होने के साथ-साथ रग्ड टच भी देता है. टीज़र के अनुसार इसमें मिलेगी ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट—ड्राइवर डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट और को-पैसेंजर स्क्रीन. लेयर्ड डैशबोर्ड, प्रीमियम मैटेरियल और पैनोरमिक सनरूफ इसके इन-केबिन एक्सपीरियंस को और बढ़ाते हैं.
दूसरी ओर, हुंडई क्रेटा का केबिन अपने कंफर्ट और प्रैक्टिकलिटी के लिए जाना जाता है. इसमें रियर-रक्लाइनिंग सीट्स, मल्टी-स्टोरेज स्पेस और अच्छी तरह से व्यवस्थित डैशबोर्ड मिलता है, जो फैमिली-फ्रेंडली अप्रोच को दिखाता है.

डिटेलिंग और मैटेरियल क्वालिटी
टाटा सिएरा की डिटेलिंग इसे खास बनाती है—जैसे फ्रंट फेशिया पर बोल्ड SIERRA बैज, फ्लश डोर हैंडल्स, एक्सटीरियर कैमरे और एल्युमीनियम एक्सेंट्स. यह रग्डनेस और मॉडर्ननेस का शानदार मिश्रण पेश करती है.
वहीं हुंडई क्रेटा में दो-टोन फिनिश, क्रोम हाइलाइट्स और LED लाइट बार जैसी डिटेलिंग इसे एक ज्यादा पॉलिश्ड और प्रीमियम अपील देती है. मैटेरियल क्वालिटी के मामले में क्रेटा थोड़ी ज्यादा फाइन लग सकती है, जबकि सिएरा ज्यादा कैरेक्टर और स्टेटमेंट पर फोकस करती है.
कौन किसके लिए?
- अगर आप रग्ड, लाइफस्टाइल और हेरिटेज-ड्रिवन SUV चाहते हैं, तो Tata Sierra आपकी पसंद बनेगी.
- अगर आप एक प्रीमियम, शार्प और अर्बन-फोकस्ड SUV चाहते हैं, तो Hyundai Creta बेहतर विकल्प साबित होगी.
ये भी देखिए:













