OnePlus 15: OnePlus ने आखिरकार भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड और पावरफुल फोन है, जो सीधे OnePlus 13 का सक्सेसर है. चीन में लॉन्च के कुछ हफ्तों बाद अब इसे भारतीय मार्केट में पेश किया गया है. खास बात यह है कि OnePlus 15 भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC दिया गया है.
OnePlus 15 की भारत में कीमत और उपलब्धता
OnePlus 15 की कीमत भारत में ₹72,999 से शुरू होती है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा.
वहीं, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल ₹79,999 में उपलब्ध होगा. अगर आप HDFC Bank कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे बेस वेरिएंट की कीमत घटकर ₹68,999 हो जाएगी.
फोन की बिक्री आज रात 8 बजे से Amazon India और OnePlus की वेबसाइट पर शुरू होगी. यह तीन कलर ऑप्शन Infinite Black, Sand Storm, और Ultra Violet में आएगा.

OnePlus 15 का डिस्प्ले और डिजाइन
OnePlus 15 में 6.78 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. यह डिस्प्ले Sun Display टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो धूप में भी क्लियर विजिबिलिटी देता है.
साथ ही इसमें Eye Comfort for Gaming, Motion Cues, और Reduce White Point जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. इसके पतले 1.15mm बेज़ल्स इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देते हैं.
दमदार परफॉर्मेंस: Snapdragon 8 Elite Gen 5
OnePlus 15 को पावर देता है Qualcomm का 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, जो Adreno 840 GPU के साथ आता है. यह प्रोसेसर 4.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड पर रन करता है. फोन में 16GB LPDDR5X Ultra+ RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है.
हाई परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए इसमें 5731 sq.mm 3D Vapour Chamber वाला 360° Cryo-Velocity Cooling System दिया गया है. साथ ही फोन में कई AI फीचर्स मौजूद हैं जैसे Plus Mind, Gemini AI, AI Portrait Glow, AI Recorder, AI Scan और AI PlayLab.
कैमरा: 8K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप
OnePlus 15 में पीछे की तरफ 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो DetailMax Image Engine से लैस है.
- 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा (f/1.8, 24mm)
- 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस (f/2.8, 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 50MP OV50D अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.0, 116° फील्ड ऑफ व्यू)
यह कैमरा 8K वीडियो 30fps और 4K वीडियो 120fps पर शूट कर सकता है. फ्रंट में 32MP Sony IMX709 सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो 60fps तक रिकॉर्ड कर सकता है.
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus 15 में दी गई है एक बड़ी 7300mAh Silicon-Carbon Battery, जो 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, यह फोन सिर्फ 39 मिनट में 0 से 100% चार्ज हो जाता है.
कनेक्टिविटी और सुरक्षा फीचर्स
फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB 3.2 Type-C, NavIC, और IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं. सुरक्षा के लिए इसमें In-display Ultrasound Fingerprint Scanner दिया गया है. साथ ही यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है यानी धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित.
डाइमेंशन और वज़न
- Infinite Black और Ultra Violet वेरिएंट का वज़न: 215 ग्राम
- Sand Storm वेरिएंट थोड़ा हल्का है: 211 ग्राम
OnePlus 15 न सिर्फ़ स्पीड और परफॉर्मेंस के मामले में टॉप है, बल्कि इसकी 8K कैमरा क्वालिटी, 7300mAh बैटरी और AI फीचर्स इसे मार्केट में सबसे अलग बनाते हैं. जो लोग प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तलाश में हैं, उनके लिए OnePlus 15 एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.
ये भी देखिए:
iPhone 17 का झंझट खत्म! ये 6 Android फोन सस्ते भी हैं और फीचर्स में जबरदस्त भी
Samsung, Realme, Vivo से iQOO तक, ₹15,000 से कम कीमत में बेस्ट 5G स्मार्टफोन















