Samsung, Realme, Vivo से iQOO तक, ₹15,000 से कम कीमत में बेस्ट 5G स्मार्टफोन

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

5G Phones Under Rs 15,000: साल 2025 में अगर आप एक ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो आपकी जेब पर भारी न पड़े, लेकिन फीचर्स में किसी फ्लैगशिप से कम न हो, तो ये लिस्ट आपके लिए है. आज हम लेकर आए हैं Samsung, Vivo, iQOO, Realme, Motorola और Oppo जैसे बड़े ब्रांड्स के बेहतरीन और किफायती 5G फोन, जिनमें मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस, बढ़िया कैमरा क्वालिटी और लंबी चलने वाली बैटरी…

1. Samsung Galaxy M36 5G – ₹14,423

अगर आप सैमसंग के भरोसे पर चलते हैं, तो Galaxy M36 5G एक शानदार बजट ऑप्शन है. इसमें 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो डेली यूज़ के लिए ब्राइट और स्मूथ विज़ुअल्स प्रदान करता है. फोन में Exynos चिपसेट और 5000mAh की बैटरी मिलती है, जिससे यह आसानी से दिनभर चलेगा. यह उन यूज़र्स के लिए परफेक्ट है जो सैमसंग ब्रांड वैल्यू के साथ एक सस्ता लेकिन भरोसेमंद 5G फोन चाहते हैं.

मुख्य फीचर्स:

  • 6.7″ Super AMOLED डिस्प्ले
  • Exynos प्रोसेसर
  • 5000mAh बैटरी
  • स्टाइलिश लुक और बेहतर सॉफ्टवेयर सपोर्ट

2. Motorola G45 5G – ₹9,999

10 हजार रुपये से कम कीमत में Motorola G45 5G बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है. इसमें 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो क्लियर और नेचुरल तस्वीरें खींचता है. सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा है. फोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है.

मुख्य फीचर्स:

  • 50MP डुअल रियर कैमरा
  • 16MP फ्रंट कैमरा
  • 6.5″ डिस्प्ले
  • 5000mAh बैटरी
  • स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस

3. Vivo Y31 5G – ₹14,999

Vivo Y31 5G उन यूज़र्स के लिए है जो बैटरी और कैमरा दोनों में समझौता नहीं करना चाहते. इसमें 6.68 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है, मतलब धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी.

फोन में 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. सबसे खास बात है कि इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी है और यह Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर चलता है, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों में शानदार है.

मुख्य फीचर्स:

  • Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट
  • 6500mAh बैटरी
  • 50MP रियर कैमरा
  • 1000 निट्स ब्राइटनेस

4. iQOO Z10x 5G – ₹13,998

iQOO Z10x 5G खासकर उन लोगों के लिए है जो गेमिंग और परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस करते हैं. फोन में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट और 6500mAh बैटरी दी गई है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और लॉन्ग बैटरी बैकअप देती है. इसका 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले बड़ा और क्रिस्प है, जिससे गेमिंग और वीडियो देखना दोनों शानदार अनुभव देते हैं. इसके 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा decent फोटोग्राफी अनुभव प्रदान करते हैं.

मुख्य फीचर्स:

  • Dimensity 7300 प्रोसेसर
  • 6.72″ डिस्प्ले
  • 50MP कैमरा
  • 6500mAh बैटरी

5. Realme P3x 5G – ₹11,499

Realme हमेशा से ही बजट सेगमेंट में कमाल दिखाता आया है, और Realme P3x 5G इसका ताज़ा उदाहरण है. इसमें 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है यानी स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों में एकदम स्मूद एक्सपीरियंस. फोन में MediaTek Dimensity 6000 प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी दी गई है. यह एक बढ़िया ऑल-राउंड 5G फोन है जो बजट में शानदार परफॉर्मेंस देता है.

मुख्य फीचर्स:

  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • Dimensity 6000 चिपसेट
  • 6000mAh बैटरी
  • दमदार 5G कनेक्टिविटी

6. Oppo A5x 5G – ₹8,998

अगर आप 10,000 रुपये से कम में 5G फोन चाहते हैं, तो Oppo A5x 5G बेस्ट ऑप्शन है. फोन में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 5000mAh बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है. ये फोन बेसिक यूज़र्स और कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट चॉइस है.

मुख्य फीचर्स:

  • Dimensity 6300 प्रोसेसर
  • 33W फास्ट चार्जिंग
  • 5000mAh बैटरी
  • 5G सपोर्ट

2025 में 5G अब लग्ज़री नहीं, बल्कि ज़रूरत बन चुका है और अच्छी बात यह है कि अब आपको हाई-एंड फीचर्स पाने के लिए ज़्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. इन फोनों में से कोई भी आपके बजट और जरूरत के हिसाब से सही बैठ सकता है.

अगर आप किफायती 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Realme P3x 5G और iQOO Z10x 5G गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिहाज़ से बेस्ट हैं, जबकि Samsung Galaxy M36 5G और Vivo Y31 5G उन लोगों के लिए शानदार हैं जो बैलेंस्ड और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं.

ये भी देखिए:

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com