PS5 गेमर्स के लिए खुशखबरी! Sony का 27-इंच मॉनिटर आएगा DualSense चार्जिंग हुक के साथ

Sachin Singh
Written by: Sachin Singh

Published on:

Follow Us

Sony PS5 Monitor: अगर आप भी कभी ये सोचते थे कि काश आपका PlayStation 5 (PS5) सिर्फ टीवी से नहीं, बल्कि एक स्पेशल मॉनिटर पर भी उसी क्वालिटी में खेला जा सके तो आपकी ये इच्छा अब पूरी होने जा रही है.

Sony ने आधिकारिक तौर पर एक 27-इंच का नया गेमिंग मॉनिटर पेश किया है, जो खास तौर पर PS5 गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें न सिर्फ शानदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस मिलेगी, बल्कि एक इनबिल्ट DualSense कंट्रोलर चार्जिंग हुक भी दिया गया है.

यह मॉनिटर Sony Interactive Entertainment (SIE) द्वारा डिजाइन किया गया है और इसे 2026 में अमेरिका और जापान में लॉन्च किया जाएगा.

PS5 खिलाड़ियों के लिए बना है ये खास मॉनिटर

Sony ने बताया कि PS5 लॉन्च होने के बाद से ही कई यूज़र्स ऐसे हैं जो टीवी के बजाय डेस्कटॉप या पर्सनल सेटअप पर गेम खेलना पसंद करते हैं.

ऐसे गेमर्स के लिए यह 27-इंच का PlayStation गेमिंग मॉनिटर एक परफेक्ट सॉल्यूशन है जो अब प्रीमियम विजुअल्स और ऑडियो एक्सपीरियंस को आपके डेस्क पर लेकर आएगा.

शानदार डिस्प्ले और स्मूद गेमिंग परफॉर्मेंस

इस नए PS5 मॉनिटर में Quad High Definition (QHD) IPS पैनल दिया गया है, जो 2560×1440 रिज़ॉल्यूशन तक सपोर्ट करता है. यह मॉनिटर HDR और Auto HDR Tone Mapping तकनीक से लैस है यानी जब आप इसे PS5 या PS5 Pro से कनेक्ट करेंगे, तो HDR सेटिंग्स अपने आप एडजस्ट हो जाएंगी. इससे गेमिंग विजुअल्स और भी रियलिस्टिक, ब्राइट और कलरफुल दिखेंगे, और आपको मैन्युअली कुछ भी सेट नहीं करना पड़ेगा.

गेमिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Variable Refresh Rate (VRR) और 120Hz रिफ्रेश रेट (PS5 के लिए) का सपोर्ट है. अगर आप इसे PC या Mac से कनेक्ट करते हैं, तो रिफ्रेश रेट 240Hz तक जा सकता है यानी गेमिंग का एक्सपीरियंस होगा बटर-स्मूद और लैग-फ्री.

DualSense कंट्रोलर के लिए चार्जिंग हुक

इस मॉनिटर की सबसे खास बात इसका PlayStation DNA वाला डिज़ाइन है. Sony ने इसमें एक इनबिल्ट चार्जिंग हुक दिया है, जिस पर आप अपने DualSense या DualSense Edge कंट्रोलर को टांगकर चार्ज कर सकते हैं. यह न सिर्फ देखने में स्टाइलिश लगता है, बल्कि इससे आपका सेटअप भी क्लीन और ऑर्गनाइज़्ड रहता है और कंट्रोलर हमेशा चार्ज होकर खेलने के लिए तैयार रहता है.

बेहतरीन कनेक्टिविटी और मॉडर्न सेटअप के लिए तैयार

Sony ने इस नए मॉनिटर को सिर्फ गेमिंग के लिए नहीं, बल्कि फ्लेक्सिबिलिटी और कस्टमाइजेशन के लिए भी डिजाइन किया है. यह VESA माउंट सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आप इसे सिंगल या डुअल-स्क्रीन सेटअप में लगा सकते हैं.

कनेक्टिविटी के मामले में भी यह फुली लोडेड है — 2× HDMI 2.1 पोर्ट, 1× DisplayPort 1.4 इनपुट, 2× USB Type-A पोर्ट और 1× USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं.

इन पोर्ट्स का इस्तेमाल आप PlayStation Link Adapter, अन्य डिवाइसेज़ या एक्सेसरीज़ से कनेक्ट करने के लिए कर सकते हैं. HDMI और DisplayPort दोनों ही 2560×1440 रिज़ॉल्यूशन पर 240Hz तक सपोर्ट करते हैं, यानी चाहे आप PS5 चलाएं या हाई-एंड PC, परफॉर्मेंस एकदम टॉप-क्लास मिलेगी.

शानदार ऑडियो और वायरलेस साउंड सिस्टम सपोर्ट

Sony ने इस मॉनिटर में इनबिल्ट स्टीरियो स्पीकर्स दिए हैं और साथ में 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल है. अगर आप वायरलेस ऑडियो पसंद करते हैं, तो यह मॉनिटर Pulse Elevate वायरलेस स्पीकर्स के साथ परफेक्ट जोड़ी बनाता है. ये स्पीकर्स स्पैशियल साउंड और इनबिल्ट वॉइस चैट सपोर्ट करते हैं, जिससे गेमिंग का एक्सपीरियंस और भी इमर्सिव बन जाता है.

PlayStation इकोसिस्टम का विस्तार

Sony का यह नया कदम दिखाता है कि PlayStation अब सिर्फ एक कंसोल नहीं रहा, बल्कि एक पूरी गेमिंग इकोसिस्टम में बदल चुका है.
अब खिलाड़ी सिर्फ टीवी पर नहीं, बल्कि कहीं भी और किसी भी सेटअप पर वही प्रोफेशनल-ग्रेड क्वालिटी और परफॉर्मेंस का मज़ा ले सकेंगे.

2026 में यह मॉनिटर पहले अमेरिका और जापान में लॉन्च होगा, और कंपनी जल्द ही इसकी ग्लोबल कीमत और उपलब्धता की जानकारी साझा करेगी.

ये भी देखिए:

iQOO 15 की कितनी होगी कीमत? लॉन्चिंग से पहले लीक हुई फीचर्स और सब कुछ

Sachin Singh

Sachin Singh

सचिन सिंह 4 साल से मीडिया में अपनी सेवा दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज कंटेट राइटर के तौर पर काम किया है. वह टेक, ऑटो, एंटरटेनमेंट और इस्पोर्ट्स पर लिखने में रुची रखते हैं.

For Feedback - khabarpodcast19@gmail.com