Gemini AI couple photo prompts: AI फोटो एडिटिंग ने हमारी पर्सनल फोटोग्राफी का पूरा खेल बदल दिया है. पहले जहां परफेक्ट कपल फोटो के लिए महंगे कैमरे, स्टूडियो और प्रोफेशनल फ़ोटोग्राफ़र की ज़रूरत पड़ती थी, अब वही काम सिर्फ कुछ AI प्रॉम्प्ट्स से हो सकता है. Google Gemini AI ने इसे और आसान बना दिया है. अब आप सिर्फ कुछ डिटेल्ड टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स डालकर हाई-डेफिनिशन, सुपर-रियलिस्टिक और स्टाइलिश कपल पोर्ट्रेट्स तैयार कर सकते हैं.
Gemini AI न सिर्फ चेहरे के हाव-भाव, स्किन टोन, लाइटिंग और टेक्सचर समझता है, बल्कि आपकी फोटो का मूड, स्टाइल और ओवरऑल वाइब भी कैप्चर कर लेता है. चाहे आप रोमांटिक स्ट्रीटवियर शूट करवाना चाहें, ट्रेडिशनल इंडियन कपल पोर्ट्रेट बनवाना चाहें या फिर एक सिनेमैटिक आउटडोर फोटो — यह AI हर स्टाइल में बेहतरीन रिज़ल्ट देता है.
सोशल मीडिया, क्रिएटिव पोर्टफोलियो या पर्सनल यादों के लिए — यह AI कपल फोटो प्रॉम्प्ट्स आपके फोटो गेम को एक नए लेवल पर ले जाएंगे.
नीचे दिए गए 10 खास Gemini AI प्रॉम्प्ट्स आपको ऐसी तस्वीरें बनाने में मदद करेंगे, जिन्हें देखकर लोग सोचेंगे कि ये प्रोफेशनल स्टूडियो शूट हैं!
कपल्स के लिए 10 धमाकेदार Gemini AI फोटो प्रॉम्प्ट्स
1. अर्बन स्ट्रीटवियर कपल पोर्ट्रेट
Prompt:
4K क्वालिटी में एक मॉडर्न कपल का पोर्ट्रेट जेनरेट करें, जिसमें दोनों ने स्ट्रीटवियर स्टाइल— हुडी, रिप्ड जीन्स/कार्गो और स्नीकर्स पहने हों. बैकग्राउंड में नीयॉन लाइट्स, ग्रैफिटी वॉल्स और पानी के रिफ्लेक्शन दिखें. सिनेमैटिक लाइटिंग और प्लेफुल एक्सप्रेशन इस्तेमाल करें ताकि फोटो में यूथफुल और कॉन्फिडेंट वाइब आए.
2. ट्रेडिशनल इंडियन एथनिक कपल पोर्ट्रेट
Prompt:
कपल को इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाएं— लड़की साड़ी या लहंगा में और लड़का शेरवानी/कुर्ता सेट में. इंडोर गर्म रोशनी, बैकग्राउंड में सॉफ्ट बोकेह और फेयरी लाइट्स रखें. कपड़ों के टेक्सचर, ज्वेलरी और नैचुरल स्किन ग्लो को हाइलाइट करें ताकि फोटो में रॉयल और फेस्टिव फील आए.
3. क्लासिक ओल्ड मनी बिज़नेस कपल पोर्ट्रेट
Prompt:
टवीड सूट, कैशमीर ब्लेज़र या एलीगेंट फॉर्मल ड्रेस में सजे कपल का 4K पोर्ट्रेट बनाएं। लोकेशन— विंटेज ऑफिस या लाइब्रेरी. वार्म टोन्स, रिच टेक्सचर्स और ब्लर बैकग्राउंड इस्तेमाल करें ताकि फोटो में पुराने ज़माने की एलिगेंस और हाई-क्लास ओल्ड मनी वाइब दिखे.
4. फिटनेस / एथलीट कपल पोर्ट्रेट
Prompt:
जिम या आउटडोर फिटनेस लोकेशन में एथलेटिक वेयर पहने कपल का हाई-डेफ़िनिशन पोर्ट्रेट बनाएं. डायरेक्शनल लाइटिंग, फिटनेस उपकरण और चेहरे पर हल्की स्वेट ग्लो दिखाएं। एक्सप्रेशन में एनर्जी, डिटरमिनेशन और फिटनेस जोश झलकना चाहिए.
5. विंटेज बॉलीवुड / रेट्रो फिल्म-स्टाइल कपल पोर्ट्रेट
Prompt:
पुराने जमाने की बॉलीवुड या रेट्रो लुक में कपल को तैयार करें- वेवी हेयर, क्लासिक सनग्लासेज़ और मैचिंग आउटफिट्स. फोटो में वॉर्म फिल्म टोन, सॉफ्ट ब्लर और लेंस फ्लेयर डालें ताकि फोटो पूरी तरह बॉलीवुड रेट्रो वाइब दे.
6. डेजर्ट एडवेंचर कपल पोर्ट्रेट
Prompt:
सनसेट टाइम पर रेत के टीलों वाले लोकेशन में शूट दिखाएं. कपल ने एडवेंचर जैकेट्स या को-ऑर्ड आउटफिट पहने हों. हवा के साथ उड़ते कपड़े, सनसेट लाइटिंग और हल्की डस्ट पार्टिकल्स— सब मिलाकर सिनेमैटिक एडवेंचर लुक तैयार करें.
7. फ्यूचरिस्टिक साइबरपंक कपल पोर्ट्रेट
Prompt:
नीयन लाइट्स, होलोग्राम्स, मेटालिक टेक्सचर और LED एक्सेंट्स वाले आउटफिट्स के साथ कपल का 4K पोर्ट्रेट बनाएं. बैकग्राउंड साइबरपंक सिटीस्केप का हो— नीयन पिंक और ब्लू लाइटिंग से चेहरे और आउटफिट्स हाईलाइट हों. फोटो में साइ-फाई और टेक वर्ल्ड की वाइब झलके.
8. कैज़ुअल कॉलेज कैंपस कपल पोर्ट्रेट
Prompt:
डेनिम जैकेट, पेस्टल टी-शर्ट्स और बैकपैक वाले कॉलेज स्टाइल में कपल को दिखाएं. बैकग्राउंड में ग्रीनरी, कॉलेज कैंपस और नैचुरल सनलाइट हो. एक्सप्रेशन कैंडिड और स्माइली हों— ताकि फोटो में यूथफुल, फ्रेश और रोमांटिक कॉलेज वाइब आए.
9. रेन रोमांस कपल पोर्ट्रेट
Prompt:
हल्की बारिश में ट्रांसपेरेंट छतरी पकड़े रोमांटिक कपल का सिनेमैटिक पोर्ट्रेट बनाएं. गीली सड़कों पर रिफ्लेक्शन, बारिश की बूंदें और सॉफ्ट बोकेह लाइटिंग शामिल करें. कपल का मूड इंटिमेट और रोमांटिक होना चाहिए.
10. हाई-फ़ैशन स्टूडियो एडिटोरियल कपल पोर्ट्रेट
Prompt:
कपल को हाई-फ़ैशन एडिटोरियल लुक में दिखाएं। मोनोक्रोम या डिज़ाइनर आउटफिट्स, क्लीन स्टूडियो बैकग्राउंड, प्रोफेशनल लाइटिंग और शार्प टेक्सचर के साथ। पोज़ और एक्सप्रेशन स्ट्रॉन्ग और मैगज़ीन-कवर लुक वाले हों.
Gemini AI की मदद से अब कपल्स बिना महंगे कैमरे, स्टूडियो सेटअप या फ़ोटोग्राफ़र के भी ऐसा फोटोशूट क्रिएट कर सकते हैं जिसे देखकर कोई भी कहेगा- ‘ये प्रोफेशनल शूट है!’
बस सही प्रॉम्प्ट्स इस्तेमाल करें और बैकग्राउंड, लाइटिंग, आउटफिट, एक्सप्रेशन और कलर टोन का ध्यान रखें. जितनी डिटेल प्रॉम्प्ट में होती है, AI उतना ही शानदार रिज़ल्ट देता है.
अब आपकी ड्रीम कपल फोटो सिर्फ एक प्रॉम्प्ट दूर है तो क्रिएटिविटी शुरू करें.
ये भी देखिए:















