iPhone battery drain solution: अगर आप iPhone यूज़र हैं और अक्सर बैटरी तेजी से खत्म होने की वजह से चार्जर या पावर बैंक साथ रखने की मजबूरी महसूस करते हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए. बहुत से iPhone यूज़र्स बैटरी ड्रेन की समस्या से परेशान रहते हैं, लेकिन कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप अपने iPhone की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं.
Android स्मार्टफोन्स की तरह iPhone में भी कई ऐसे ऐप्स और फीचर्स होते हैं, जो बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और आपकी बैटरी चुपके-चुपके खर्च करते रहते हैं. यही नहीं, iPhone में कुछ हिडन सेटिंग्स भी मौजूद हैं, जिन्हें अगर सही तरीके से सेट कर दिया जाए, तो बैटरी ड्रेनिंग कम हो सकती है और बैटरी की हेल्थ भी लंबे समय तक दुरुस्त रहती है.
यहां जानिए वो सेटिंग्स, जिन्हें बदलकर आप अपने iPhone की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं:
1. Background App Refresh बंद करें
फोन की बैटरी सबसे ज्यादा उन ऐप्स से खत्म होती है, जो बैकग्राउंड में लगातार चलते रहते हैं, चाहे आप उन्हें इस्तेमाल कर रहे हों या नहीं. इसलिए सबसे पहला कदम होना चाहिए—Background App Refresh को बंद करना.
ऐसे करें बंद:
- Settings पर जाएं
- General पर टैप करें
- Background App Refresh चुनें
- जिन ऐप्स की जरूरत नहीं, उन्हें बंद कर दें
आप इसे सभी ऐप्स के लिए बंद कर सकते हैं या सिर्फ जरूरी ऐप्स जैसे WhatsApp, Maps या Mail के लिए चालू रख सकते हैं. इस फीचर को ऑफ करने से बैटरी लाइफ में तुरंत फर्क नजर आएगा.
2. Auto-Brightness ऑफ कर दें
Auto-Brightness फीचर स्क्रीन की ब्राइटनेस को अपने-आप एडजस्ट करता है और लगातार सेंसर एक्टिव रहने से बैटरी खर्च होती रहती है. अगर आपको इस फीचर की जरूरत नहीं पड़ती, तो इसे बंद कर देना फायदेमंद है.
ऐसे करें ऑफ:
- Settings पर जाएं
- Accessibility चुनें
- Display & Text Size पर जाएं
- Auto-Brightness को ऑफ कर दें
इसके बाद आप मैनुअली ब्राइटनेस सेट कर सकते हैं, जिससे बैटरी बचेगी.
3. Reduce Motion ऑन करें
iPhone में कई विजुअल एनिमेशन और मोशन इफेक्ट्स होते हैं, जो UI को आकर्षक बनाते हैं, लेकिन ये बैटरी पर असर डालते हैं. Reduce Motion ऑन करने से ये विजुअल इफेक्ट्स कम हो जाते हैं, जिससे बैटरी की बचत होती है.
कैसे करें एक्टिवेट:
- Settings में जाएं
- Accessibility पर टैप करें
- Motion चुनें
- Reduce Motion को ऑन कर दें
यह सेटिंग बैटरी के साथ-साथ iPhone को थोड़ा तेज भी महसूस कराती है.
4. Raise to Wake फीचर बंद करें
iPhone का Raise to Wake फीचर फोन उठाते ही स्क्रीन को ऑन कर देता है. यह फीचर सुविधाजनक है, लेकिन बैटरी तेजी से खत्म करता है, क्योंकि स्क्रीन बार-बार एक्टिव होती रहती है.
इसे बंद करने के लिए:
- Settings पर जाएं
- Display & Brightness चुनें
- Raise to Wake को ऑफ कर दें
- इसे ऑफ करने से स्क्रीन सिर्फ तभी ऑन होगी जब आप बटन दबाएंगे.
नतीजा क्या मिलेगा?
इन सेटिंग्स को बदलने के बाद आप नोटिस करेंगे कि
- बैटरी पहले से अधिक देर तक चलेगी
- बैटरी की हेल्थ लंबे समय तक बेहतर रहेगी
- iPhone का परफॉर्मेंस और स्मूथ होगा
अगर आप रोज़ इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको पावर बैंक साथ ले जाने की जरूरत कम पड़ेगी और बैटरी बैकअप आपको बेहतर मिलेगा.
ये भी देखिए:
Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स और कीमत हुई लीक, 200MP कैमरा के साथ अब तक का सबसे तगड़ा Ultra














