Starlink Internet Plans in India: Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink अब भारत में अपनी सर्विस शुरू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है. कंपनी ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के साथ साझेदारी कर राज्य में Gateway Earth Stations स्थापित करने का समझौता किया है.
ये स्टेशन भारत में सैटेलाइट-आधारित हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी को स्थिर और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. सरकारी मंजूरियों के अंतिम चरण में होने और स्थानीय स्तर पर हायरिंग शुरू होने के बाद साफ है कि Starlink इंडिया लॉन्च अब पहले से कहीं अधिक करीब है.
Starlink India लॉन्च टाइमलाइन
Starlink ने भारत में सर्विस शुरू करने के लिए आवश्यक सरकारी मंजूरियों में से अधिकांश हासिल कर ली हैं. सिर्फ कुछ अंतिम मंजूरी बाकी है, जिसके मिलते ही कंपनी आधिकारिक घोषणा कर सकती है.
कंपनी ने मुंबई और बेंगलुरु में ऑफिस के लिए लोकल टैलेंट की भर्ती शुरू कर दी है.
इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, Starlink भारत में आधिकारिक तौर पर 2026 की पहली तिमाही (Q1 2026) तक अपनी सर्विस लॉन्च कर सकती है.
लॉन्च से पहले महाराष्ट्र में Gateway Earth Stations की स्थापना Starlink के भारत प्रवेश को और तेज कर देगी.
Starlink की कीमत, प्लान, स्पीड और सर्विस से जुड़ी जानकारी
हालांकि कंपनी ने अभी भारत के लिए आधिकारिक प्लान और कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स कुछ संकेत देती हैं:
- संभावित कीमत और सब्सक्रिप्शन प्लान
- एक बार का सेटअप कॉस्ट: लगभग ₹30,000
(इसमें Starlink किट — Dish, Router, और Installation Material शामिल हो सकता है)
- मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान: करीब ₹3,000 प्रति माह
इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस
Starlink भारत में यूज़र्स को 25 Mbps से 225 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड देने की तैयारी में है.
शहरी क्षेत्रों में भले ही यह स्पीड सामान्य लगे, लेकिन पहाड़ी, ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के लिए यह क्रांतिकारी बदलाव साबित हो सकता है, जहां आज भी विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्शन एक चुनौती है.
सरकार ने Starlink के लिए शुरुआती चरण में 20 लाख कनेक्शनों की सीमा तय की है, ताकि रोलआउट नियंत्रित और संतुलित रहे.
क्यों है Starlink भारत के लिए गेम-चेंजर?
- दूरदराज के गांवों, सीमावर्ती इलाकों, पहाड़ी राज्यों और जंगल क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाएगी
- छात्रों, रिमोट वर्कर्स, सेना, समुद्री ऑपरेशन और डिजिटल सेवाओं के लिए फायदेमंद
- ऑप्टिकल फाइबर या मोबाइल टावर पर निर्भरता कम होगी
भारत में सैटेलाइट इंटरनेट आने से डिजिटल इंडिया मिशन को एक नई गति मिल सकती है. यदि Starlink अपने अनुमानित दाम और स्पीड पर सर्विस देती है, तो ग्रामीण भारत की इंटरनेट कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.
ये भी देखिए:
Jio यूज़र्स के लिए बड़ा तोहफा! 18 महीने का Free Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें एक्टिवेट















