Jio Free Google AI Pro: रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज़ पेश किया है. कंपनी ने शनिवार से Google AI Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन देना शुरू कर दिया है. हाल ही में जियो और गूगल की साझेदारी का ऐलान हुआ था, जिसमें यह तय हुआ था कि जियो यूज़र्स को ढाई साल नहीं, बल्कि पूरे 1.5 साल (18 महीने) तक Gemini AI Pro फीचर्स का मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा.
पहले यह कहा गया था कि शुरुआती रोलआउट में केवल 18 से 25 वर्ष के यूज़र्स ही इस ऑफर का लाभ उठा पाएंगे, लेकिन अब बड़ी खुशखबरी यह है कि 25 वर्ष से अधिक उम्र के ग्राहक भी इसे फ्री में एक्टिवेट कर सकते हैं.
क्या है Google AI Pro और क्यों है खास?
Google AI Pro, Google Gemini AI का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, जिसकी कीमत आमतौर पर ₹1,950 प्रति माह होती है. यह सब्सक्रिप्शन यूज़र्स को AI से जुड़े हाई-एंड टूल्स और फीचर्स का एक्सेस देता है जो फ्री यूज़र्स को नहीं मिलते.
Free Google AI Pro में क्या-क्या मिलेगा?
फ्री टियर के मुकाबले Pro सब्सक्रिप्शन में मिलने वाले फायदे:
- Gemini 2.5 Pro मॉडल का एक्सेस – बेहतर रिसर्च, तेज और एडवांस्ड रिजल्ट
- Deep Research फीचर – गहराई से डेटा एनालिसिस और रिपोर्ट क्रिएशन
- AI Image Generation (Nano Banana) – टेक्स्ट से क्रिएटिव इमेज बनाएं
- Veo 3.1 Fast वीडियो जनरेशन – सिर्फ टेक्स्ट लिखकर AI वीडियो बनाएं, ऑडियो के साथ
- Gemini Code Assist और CLI – डेवलपर्स के लिए कोडिंग और ऑटोमेशन टूल्स
- Google Workspace में AI फीचर्स – Gmail, Docs, Sheets, Drive आदि में
- Whisk, NotebookLM और Flow पर हाई लिमिट एक्सेस
- 2TB क्लाउड स्टोरेज – Drive + Gmail + Photos में
कुल मिलाकर, यह पैक छात्रों, पेशेवरों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है, क्योंकि यह AI को काम, पढ़ाई, कोडिंग और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में बहुत आसान बना देता है.
कौन ले सकता है 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन?
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपके पास ये होना चाहिए:
- Jio SIM कार्ड
- Active Unlimited 5G प्लान
ऐसे करें Free Google AI Pro सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट (स्टेप-बाय-स्टेप)
- अपने फोन में MyJio App खोलें (ऐप न हो तो डाउनलोड करें)
- होमपेज पर सबसे ऊपर दिख रहे Early Access बैनर पर टैप करें.
- Claim Now पर क्लिक करें.
- एक ब्राउज़र पेज खुलेगा — स्क्रॉल करें और नीचे Agree पर टैप करें.
- अब Gemini ऐप खोलकर अपना Pro Status कन्फर्म कर लें.
बस! अब आपको 18 महीने तक Google AI Pro के प्रीमियम फीचर्स मुफ्त मिलेंगे.
ध्यान रखने योग्य बात
यह ऑफर फिलहाल चुनिंदा यूज़र्स के लिए एक्टिव है, लेकिन जल्द ही देशभर के सभी जियो ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
रिलायंस जियो ने इस ऑफर के साथ AI को आम यूज़र्स तक पहुंचाने की ओर एक बड़ा कदम उठाया है. ₹1,950 मासिक कीमत वाले Gemini Pro फीचर्स को 18 महीने तक फ्री देना, देश में डिजिटल इकोसिस्टम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है.
ये भी देखिए:















